मोदी की मौन क्रांति है मुद्रा लोन……….

सवाल ये है कि चीन ने दादागिरी करके चौबीस साल में दुनिया भर के मार्केट पर कब्जा किया। वो एक-दो दिन में या दो-चार महीने में तो खत्म नहीं हो सकता। ऐसी परिस्थिति में भारत जैसे देश क्या करें? तो इसका जवाब दिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने। मोदी ने मंगलवार को मुद्र लोन के लाभार्थियों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025, 05:49 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मोदी की मौन क्रांति है मुद्रा लोन……….
Photo: UB India News Archive

सवाल ये है कि चीन ने दादागिरी करके चौबीस साल में दुनिया भर के मार्केट पर कब्जा किया। वो एक-दो दिन में या दो-चार महीने में तो खत्म नहीं हो सकता। ऐसी परिस्थिति में भारत जैसे देश क्या करें? तो इसका जवाब दिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने। मोदी ने मंगलवार को मुद्र लोन के लाभार्थियों से बात करते हुए कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भर बनना ही एकमात्र रास्ता है, हमें अपने नौजवानों को न्यापार-केंद्रित बनाना होगा, उद्योगों को विकसित बनाना होगा, इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा,  मुद्रा योजना इसी सोच का नतीजा है। मोदी ने 2015 में मुद्रा योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत अपना कारोबार शुरू करने वाले लोगों को सरकार बिना किसी गारंटी के बिना ब्याज के कर्ज़ देती है। अब तक 33 लाख करोड़ रुपये कर्ज़ दिए जा चुके हैं। मोदी ने कहा कि लोग तो आरोप लगाते हैं कि अमीरों की सरकार है लेकिन 33 लाख करोड़ रुपये तो आम लोगों की जेब में गए और इन लोगों ने इस पैसे पर मौज नहीं की, इसे व्यापार में लगाया, रोजगार पैदा हुए और कर्ज़ भी वक्त पर वापस किया, ये बड़ी बात है, ये एक मौन क्रांति है।

मैंने वो जमाना देखा है जब गरीब आदमी को बैंक से कर्ज़ मिलना असंभव था। गरीब का तो बैंक खाता भी नहीं होता था, वो छोटा-मोटा काम करने के लिए बाजार से ब्याज पर पैसा उठाता था और जीवन भर उसे लौटा नहीं पाता था। इसीलिए बैंक खाता खोलना, मुद्रा लोन देना, एक क्रांति से कम नहीं है। किसी गरीब को बिना किसी गारंटी के, प्रॉपर्टी और गहने गिरवी रखे बगैर 20 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त कर्ज़ मिल जाए तो वो अपनी जिंदगी बदल सकता है और देश के आर्थिक विकास में भागीदार बन सकता है। इसके बहुत सारे सबूत और उदाहरण हमने देखे हैं। ये चुपचाप होने वाले एक बड़े बदलाव की तैयारी है जिसमें गरीब का भला होगा, देश का भला होगा, हम अपने प्रोडक्ट्स बनाएंगे, इंपोर्ट पर निर्भरता कम होगी, विदेशी मुद्रा की बचत होगी और जो पैसा बचेगा वो देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में लगेगा। यही चीन की चालों का जबाव है। यही स्वदेशी क्रांति है। मोदी ने यही संदेश दिया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
आरक्षण पर आंदोलन को लेकर INDI और NDA के बीच क्यों मचा घमासान…
खास खबर

आरक्षण पर आंदोलन को लेकर INDI और NDA के बीच क्यों मचा घमासान…

देश में आजकल फिर से आरक्षण के मुद्दे पर गजब का घमासान मचा हुआ है. एक तरफ जनरल कैटगरी के बहुत सारे लोग हैं, जो कह रहे हैं कि 70 साल हो गए हैं अब आरक्षण पर चर्चा होनी चाहिए, आरक्षण की व्यवस्था में सुधार होना चाहिए. इसके लिए ये लोग आंदोलन कर रहे हैं. […]

UB India News25 अग॰
पटना में मेगा जॉब फेयर का आज दूसरा दिन……..
पटना

पटना में मेगा जॉब फेयर का आज दूसरा दिन……..

बिहार सरकार की ओर से आयोजित सबसे बड़े ‘मेगा जॉब फेयर 2026’ का आज दूसरा दिन है। पटना के ज्ञान भवन में पांच दिवसीय रोजगार मेले में दूसरे दिन भी सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा नौकरी की तलाश में पहुंचे। रोजगार मेला 23 अगस्त तक चलेगा। हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 […]

UB India News20 अग॰
बिहार सरकार ने युवाओं  के लिए 1.72 लाख पदों पर सरकारी नौकरी का रखा लक्ष्य ……………
पटना

बिहार सरकार ने युवाओं के लिए 1.72 लाख पदों पर सरकारी नौकरी का रखा लक्ष्य ……………

बिहार सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल ने शुक्रवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की बड़ी उपलब्धियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह गंभीर है. वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के भीतर इन सभी 1,72,218 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को […]

UB India News1 अग॰
बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति
पटना

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य के नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों में संविदा (कॉन्ट्रेक्ट) प्रोफेसरों की नियुक्ति को लेकर बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने एक बड़ा और अप्रत्याशित यू-टर्न लिया है। रिक्तियों […]

UB India News17 जुल॰
8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का गणित पूरी तरह बदल सकता है………….
खास खबर

8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का गणित पूरी तरह बदल सकता है………….

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी चर्चा इस बात पर है कि नई सैलरी का आधार आखिर क्या होगा. क्या यह सिर्फ ‘फिटमेंट फैक्टर’ से तय होगी, या फिर ‘5-सदस्यीय परिवार’ का नया फॉर्मूला गेम चेंजर […]

UB India News29 जून
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आज से चलेंगी विशेष ट्रेनें, रेलवे अलर्ट
पटना

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आज से चलेंगी विशेष ट्रेनें, रेलवे अलर्ट

पाटलिपुत्र जंक्शन पर हुए बवाल के बाद रेल पुलिस के साथ ही रेल प्रशासन 17 जून को होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर जाने और लौटने में असुविधा नहीं हो इसके लिए दर्जनभर से अधिक ट्रेनें पाटलिपुत्र, पटना जंक्शन समेत विभिन्न स्टेशनों से चलाने […]

UB India News16 जून
देश के टॉप IAS में बिहार के 8 अफसर…………
खास खबर

देश के टॉप IAS में बिहार के 8 अफसर…………

बिहार के 8 IAS अधिकारियों को देश के टॉप- 100 डीएम की लिस्ट में जगह मिली है। इनमें गया के डीएम शशांक शुभंकर और रोहतास की डीएम उदिता सिंह शामिल हैं। दोनों पति-पत्नी हैं। इन अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं के समाधान कराने, सरकारी योजनाओं का लाभ हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचाने और गुड […]

UB India News30 मई
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के बाद गिग वर्कर्स देशभर में विरोध प्रदर्शन ……………
खास खबर

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के बाद गिग वर्कर्स देशभर में विरोध प्रदर्शन ……………

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अब गिग और ऐप आधारित वर्कर्स में असंतोष तेज हो गया है। गिग और प्लेटफॉर्म सेवा श्रमिक संघ (जीआईपीएसडब्ल्यूयू) ने सरकार और डिजिटल प्लेटफॉर्म कंपनियों के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यूनियन ने मांग उठाई है कि डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े ऐप वर्कर्स […]

UB India News16 मई