पटना में मेगा जॉब फेयर का आज दूसरा दिन……..

बिहार सरकार की ओर से आयोजित सबसे बड़े ‘मेगा जॉब फेयर 2026’ का आज दूसरा दिन है। पटना के ज्ञान भवन में पांच दिवसीय रोजगार मेले में दूसरे दिन भी सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा नौकरी की तलाश में पहुंचे। रोजगार मेला 23 अगस्त तक चलेगा। हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 20 अगस्त 2026, 07:19 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में मेगा जॉब फेयर का आज दूसरा दिन……..
Photo: UB India News Archive

बिहार सरकार की ओर से आयोजित सबसे बड़े ‘मेगा जॉब फेयर 2026’ का आज दूसरा दिन है। पटना के ज्ञान भवन में पांच दिवसीय रोजगार मेले में दूसरे दिन भी सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा नौकरी की तलाश में पहुंचे। रोजगार मेला 23 अगस्त तक चलेगा। हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक युवा अलग-अलग कंपनियों में नौकरी के लिए इंटरव्यू दे सकेंगे।

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य बिहार के 20 हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है। मेले में युवाओं को एक ही जगह पर अलग-अलग कंपनियों से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए इंटरव्यू देने का मौका मिल रहा है।

सुबह से ही ज्ञान भवन में युवाओं की भीड़

ज्ञान भवन में सुबह से ही नौकरी की तलाश में पहुंचे युवाओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। यहां पहुंचने वाले उम्मीदवारों की पहले हाजिरी लगाई जा रही है और इसके बाद उन्हें टोकन दिया जा रहा है।

टोकन मिलने के बाद युवा अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार अलग-अलग कंपनियों के स्टॉल पर जाकर जानकारी ले रहे हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं।

मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया औपचारिक उद्घाटन

मेगा जॉब फेयर का औपचारिक उद्घाटन कल युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया। राज्य सरकार इस रोजगार मेले को युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों से सीधे जोड़ने की बड़ी पहल के तौर पर देख रही है। सरकार के मुताबिक, कुछ पदों पर बिना लिखित परीक्षा के ऑन-द-स्पॉट भर्ती का भी अवसर मिलेगा।

112 से ज्यादा कंपनियां ले रहीं हिस्सा

मेगा जॉब फेयर में 112 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। बैंकिंग, फाइनेंस, रिटेल, ई-कॉमर्स, आईटी, लॉजिस्टिक्स समेत कई क्षेत्रों की कंपनियां यहां पहुंची हैं। कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार युवाओं का चयन कर रही हैं।

10वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक को मौका

इस रोजगार मेले में केवल ग्रेजुएट युवाओं को ही नहीं, बल्कि अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को नौकरी का अवसर मिल रहा है। उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।

इसके अलावा 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा भी अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं।

नौकरी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं

मेगा जॉब फेयर में शामिल होने के लिए युवाओं से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यानी उम्मीदवार नि:शुल्क इस रोजगार मेले में शामिल होकर कंपनियों में नौकरी के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं।

हालांकि, मेले में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना ऑनलाइन पंजीकरण के उम्मीदवारों को ज्ञान भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

इच्छुक युवाओं को बिहार सरकार के रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिलने वाली रजिस्ट्रेशन स्लिप को सुरक्षित रखना जरूरी है। उम्मीदवार इसे मोबाइल में डिजिटल कॉपी के रूप में रख सकते हैं या इसका प्रिंट निकालकर मेले में साथ ला सकते हैं।

इंटरव्यू के समय ये दस्तावेज जरूर लाएं

नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वाले युवाओं को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर आने की सलाह दी गई है। इनमें शामिल हैं.

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰