26/11 के बाद दिल्ली, राजस्थान, गोवा में होते हमले !

26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले से 6 महीने पहले अमेरिका के शिकागो में एक मीटिंग हुई। इसमें पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के अलावा डेविड हेडली और तहव्वुर राणा मौजूद थे। मीटिंग में हेडली ने हमले का प्रजेंटेशन दिया। बlकायदा ग्राफिक्स और 3D इमेज से दिखाया कि कैसे समुद्र […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 13 अप्रैल 2025, 07:04 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
26/11 के बाद दिल्ली, राजस्थान, गोवा में होते हमले !
Photo: UB India News Archive

26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले से 6 महीने पहले अमेरिका के शिकागो में एक मीटिंग हुई। इसमें पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के अलावा डेविड हेडली और तहव्वुर राणा मौजूद थे।

मीटिंग में हेडली ने हमले का प्रजेंटेशन दिया। बlकायदा ग्राफिक्स और 3D इमेज से दिखाया कि कैसे समुद्र के रास्ते आतंकी मुंबई पहुंचेगे। कैसे ताज होटल पर अटैक होगा। प्रजेंटेशन देखकर तहव्वुर राणा जोर से हंसा। ये देखकर हेडली बोला कि ये बहुत भयानक होने वाला है। आखिर यही हुआ। मुंबई में घुसे लश्कर के 10 आतंकी अलग-अलग जगहों पर 4 दिन तक गोलियां बरसाते रहे। हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए।

हेडली और राणा स्कूल के दोस्त थे और मुंबई हमले की साजिश के सबसे बड़े किरदार बने। मुंबई पर हमले के बाद उनकी प्लानिंग दिल्ली, राजस्थान और गोवा में हमले की थी। दिल्ली में टारगेट नेशनल डिफेंस कॉलेज था, जहां सेना के अफसर पढ़ते हैं। राणा ने हेडली से कहा था कि यहां हमला करके इतने सीनियर अफसरों को मारना है, जितने भारत-पाकिस्तान जंग में भी नहीं मरे होंगे।

अमेरिका की जेल में बंद तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल को डिपोर्ट करके भारत लाया गया है। दैनिक भास्कर के पास अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट, लोअर कोर्ट में हुई सुनवाई और जांच एजेंसी की रिपोर्ट का 248 पेज का डॉक्यूमेंट है। ये रिपोर्ट दिसंबर, 2024 में तैयार की गई थी। इसमें तहव्वुर राणा, डेविड हेडली और पाकिस्तान की हर साजिश का खुलासा है। सबूतों के साथ सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए मुंबई हमले की साजिश कैसे रची गई।

राणा और हेडली कहां मिले, उनमें क्या बातें होती थीं, उनकी एक-एक फोन कॉल और ईमेल की डिटेल, मुंबई हमले के बाद क्या हुआ और कैसे अनजाने में की गई एक कॉल रिकॉर्डिंग से दोनों अमेरिकी इन्वेस्टिगेशन एजेंसी FBI की नजर में आ गए। इस रिपोर्ट में पूरी डिटेल है।
राणा और हेडली कहां मिले, उनमें क्या बातें होती थीं, उनकी एक-एक फोन कॉल और ईमेल की डिटेल, मुंबई हमले के बाद क्या हुआ और कैसे अनजाने में की गई एक कॉल रिकॉर्डिंग से दोनों अमेरिकी इन्वेस्टिगेशन एजेंसी FBI की नजर में आ गए। इस रिपोर्ट में पूरी डिटेल है।

रिपोर्ट की बड़ी बातें, जिनसे मुंबई हमले में हेडली-राणा के शामिल होने का पता चला

1. मुंबई पर हमले के बाद 25 दिसंबर, 2008 को लश्कर के पाकिस्तानी हैंडलर ने डेविड हेडली को ईमेल भेजा था। FBI ने ईमेल की जांच की है। इसमें पाकिस्तानी हैंडलर ने डेविड हेडली से पूछा था कि भारत में जो हुआ, उस पर तहव्वुर राणा का क्या रिएक्शन है। वो डरा हुआ है या रिलैक्स है। हेडली ने अगले दिन ईमेल का जवाब दिया। उसने लिखा कि राणा बहुत रिलैक्स है।

2. 7 सितंबर 2009 को राणा और हेडली के बीच करीब 24 मिनट बात हुई। इस दौरान भी दोनों ने मुंबई हमले पर बात की। इसी कॉल पर पहली बार भारत में दूसरे बड़े अटैक की साजिश का जिक्र हुआ था।

बातचीत में राणा ने कहा कि मुंबई अटैक में मारे गए 9 आतंकियों को पाकिस्तानी आर्मी का सबसे बड़ा सम्मान निशान-ए-हैदर देना चाहिए। साथ ही हेडली को भी हमले की प्लानिंग के लिए टॉप क्लास का मेडल मिलना चाहिए।

3. तहव्वुर राणा और डेविड हेडली की गिरफ्तारी एक लापरवाही की वजह से हुई। दरअसल, हेडली ने राणा को कोडवर्ड में एक मेल भेजा था, जिसे राणा समझ नहीं पाया। ईमेल में मुंबई हमले का भी जिक्र था। कोडवर्ड समझाने के लिए हेडली ने कॉल किया। यही कॉल FBI ने रिकॉर्ड कर लिया।

कॉल रिकॉर्डिंग के 24 दिन बाद 3 अक्टूबर, 2009 को डेविड हेडली को अरेस्ट कर लिया गया। हेडली की गिरफ्तारी के 15 दिन बाद तहव्वुर राणा भी अमेरिकी पुलिस की पकड़ में आ गया।

मुंबई के बाद राजस्थान, दिल्ली और गोवा में हमले की साजिश मुंबई अटैक के बाद डेविड हेडली और तहव्वुर राणा ने 2009 में भारत में दोबारा बड़े हमले की तैयारी की थी। अमेरिकी कोर्ट के डॉक्युमेंट के मुताबिक, दोनों मुंबई अटैक के बाद भारत में सीरियल ब्लास्ट करना चाहते थे। भारत के अलावा डेनमार्क में भी हमला किया जाना था। डेनमार्क के न्यूजपेपर जाइलैंड्स-पोस्टेन ने 30 सितंबर 2005 को पैगंबर मोहम्मद के 12 कार्टून पब्लिश किए थे। इसका बदला लेने के लिए डेनमार्क पर हमले की तैयारी थी।

भारत में दिल्ली, गोवा, राजस्थान के पुष्कर में हमले किए जाते। दिल्ली में दो टारगेट भी तय थे। नेशनल डिफेंस कॉलेज, जहां भारतीय सेना के अधिकारी पढ़ाई करते हैं। दूसरा पहाड़गंज एरिया में चाबड़ हाउस। चाबड़ हाउस यहूदियों का कम्युनिटी सेंटर है। इजराइल से आने वाले टूरिस्ट भारत में इसे अपना घर मानते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में टारगेट तय करने के बाद दोनों जगह हमले के लिए डेविड हेडली ने रेकी की तैयारी शुरू कर दी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में टारगेट तय करने के बाद दोनों जगह हमले के लिए डेविड हेडली ने रेकी की तैयारी शुरू कर दी थी।

राणा ने कहा- भारत के इतने अफसर मारने हैं, जितने जंग में नहीं मरे हेडली ने नेशनल डिफेंस कॉलेज की रेकी के बारे में तहव्वुर राणा को भी बताया था। 7 सितंबर 2009 को दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी। इसमें तहव्वुर राणा ने कहा था कि नेशनल डिफेंस कॉलेज पहले से मेरे टारगेट पर है।

राणा ने कहा कि ऐसा अटैक करना है, जिससे इंडियन आर्मी के इतने सीनियर अफसर मारे जाने चाहिए, जितने भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी नहीं मरे हों।

हेडली ने ईमेल आईडी सिक्योर करने के लिए दूसरा ईमेल सेटअप किया। इसके बाद तहव्वुर राणा ने पाकिस्तान में हेडली और लश्कर के मेंबर्स से सीधे कॉन्टैक्ट किया था। इसी दौरान हेडली ने ईमेल पर राणा को कोडवर्ड में जानकारी भेजी थी। तहव्वुर राणा को ये कोडवर्ड समझ नहीं आया। कोडवर्ड समझाने के लिए हेडली ने फोन किया था, जिसे FBI ने रिकॉर्ड कर लिया।

असल में हेडली ने एक लिस्ट बनाई थी। इसे वो कागज पर लिखकर ईमेल नहीं करना चाहता था। इसलिए उसने ईमेल पर उसे कोडवर्ड में लिख दिया था। फोन पर बात करते हुए हेडली ने बताया कि अगर मैं कागज पर लिखकर रख लेता और तलाशी में पकड़ा जाता तो फंसने का डर था। इसलिए कभी कोई साजिश की बात कागज पर नहीं लिखी।

इसी डिटेल के आधार पर FBI ने डेविड हेडली को शिकागो से 3 अक्टूबर 2009 को अरेस्ट कर लिया। 18 अक्टूबर 2009 को राणा को अरेस्ट किया गया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰