क्या एक बार फिर गोल्ड क्रैश का इतिहास प्रत्यक्ष होगा ?

सोने की कीमत समय के साथ बढ़ती रही है। यह सच्चाई है और इससे कोई मुंह मोड़ नहीं सकता। लेकिन पिछले कुछ महीनों में सोने की तेजी ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। हर नए दिन के साथ सोने की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि अगस्त, 2024 में 10 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अप्रैल 2025, 05:26 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या एक बार फिर गोल्ड क्रैश का इतिहास प्रत्यक्ष होगा ?
Photo: UB India News Archive

सोने की कीमत समय के साथ बढ़ती रही है। यह सच्चाई है और इससे कोई मुंह मोड़ नहीं सकता। लेकिन पिछले कुछ महीनों में सोने की तेजी ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। हर नए दिन के साथ सोने की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि अगस्त, 2024 में 10 ग्राम सोने का भाव 74,222 रुपये था। वहीं, 12 अप्रैल, 2025 को सोने का भाव बढ़कर 96,450 रुपये पहुंच गया। ट्रेड के दौरान यह 97 हजार का स्तर भी टच किया। यानी करीब 7 महीने में ही सोना 22 रुपये से अधिक महंगा हो चुका है। सोने की कीमत में अनापशनाप वृद्धि का खामियाजा आम लोगों पर हुआ है। शादी-ब्याह के सीजन में लोग अपनी जरूरत के मुताबि​क सोने की ज्वैलरी नहीं खरीद पा रहे हैं। खैर, क्या गोल्ड का बबल फूटने वाला है? ऐसा इसलिए कि 2013 में सोने का इतिहास देखें तो इसी तरह की रिकॉर्ड तेजी के बाद भाव एकदम से धड़ाम हो गया था। आइए जानते हैं कि 2013 में क्या हुआ था और क्यों एक्सपर्ट दे रहे हैं चेतावनी?

2013 में गोल्ड क्रैश का इतिहास 

अगर सोने के हिस्टोरिकल प्राइस पर नजर डालें तो सोने के भाव में रिकॉर्ड तेजी के बाद बड़ी गिरावट आई थी। वर्ल्ड मार्केट में सोने का भाव 2013 में 1930 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा था। उसके बाद तेजी से गिरावट आई और यह टूटकर 1100 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस तरह सोने में करीब 47% की बड़ी गिरावट आई। सोने में यह गिरावट अमेरिका द्वारा QE (Quantitative Easing) कम करने की घोषणा, गोल्ड ETF से भारी पैमाने पर निकासी और डॉलर में मजबूती के कारण आई थी।

एक्सपर्ट दे रहे सोने को लेकर बड़ी चेतावनी!

ऑल बु‍लियन एंड ज्‍वैलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन योगेश सिंघल ने बताया कि सोने में जिस तरह की तेजी है, यह खतरे का संकेत है। इतिहास अपने को दोहरता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में वैश्विक जगत में हालात ठीक नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से दुनिया में अस्थिरता का माहौल है। इससे सेफ हैवन के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है। ट्रेड वॉर से डॉलर भी कमजोर हुआ है। यह भी सोने की तेजी को सपोर्ट कर रहा है। वैश्विक स्थिति ठीक नहीं होने से दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं। इससे सोने में जबरदस्त तेजी है। हालांकि, ऐसा हमेशा नहीं रहेगा। मेरा मानना है ​कि हालात सुधरते ही सोने में बड़ी गिरावट आएगी।

ट्रंप पहले से ही क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं और गोल्ड भंडार कम करने की बात कर रहे हैं। अगर वो ऐसा करेंगे तो सोने की सप्लाई बढ़ेगी जो कीमत को तेजी से नीचे लेकर आएगी। अगर 2013 जैसे हालात बने तो सोना 3230 डॉलर प्रति औंस से टूटकर 1820 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है। इस स्थिति में घरेलू बाजार में सोने की कीमत 97 हजार प्रति 10 ग्राम से घटकर 55 से 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम रह जाएगी। सोने की कीमत में गिरावट आएगी, इसकी एक और वजह है। सोना से हमेशा चांदी का भाव डबल होता था। यानी अगर 10 ग्राम सोने की कीमत 50 हजार रुपये तो 1 किलो चांदी की कीमत 1 लाख रुपये होगी। हालांकि, इस रेश्यो को सोना ने तोड़ दिया है। सोना करीब 97 हजार है। इसी आसपास चांदी भी है। ये बड़ी गिरावट की ओर इशारा कर रहे हैं।

रिकॉर्ड हाई के बावजूद Gold ETF से निकासी शुरू 

एक ओर सोने का भाव रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। वहीं, दूसरी ओर सोन में से निकासी तेज हो गई है। एएमएफआई के आंकड़ों के अनुसार, निवेशकों ने मार्च में गोल्ड ईटीएफ से 77 करोड़ रुपये निकाले। यह निकासी सोने के बढ़ते मूल्य के बावजूद निवेशकों की प्राथमिकताओं में बदलाव का संकेत है। एक्सपर्ट का मनना है कि निवेशकों को काफी सावधानी से अभी सोने में निवेश करना चाहिए।

Categories: धातु
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

8 Articles loaded
आज अक्षय तृतीया पर देशभर में लोग सोने-चांदी की कर रहे खरीदारी …..
कारोबार

आज अक्षय तृतीया पर देशभर में लोग सोने-चांदी की कर रहे खरीदारी …..

आज अक्षय तृतीया पर देशभर में लोग सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने रविवार को कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों के बावजूद 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है. यह पिछले साल के लगभग 16,000 करोड़ […]

UB India News19 अप्रैल
सोना की कीमतें ऑल टाइम हाई पर, चांदी में भी जोरदार उछाल
धातु

सोना की कीमतें ऑल टाइम हाई पर, चांदी में भी जोरदार उछाल

भारतीय कमोडिटी बाजार में बुधवार, 21 जनवरी के कारोबारी दिन जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. सोने की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई के लेवल पर पहुंच गई है. वहीं चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल है. इस तेजी के पीछे अमेरिका-यूरोप ट्रेड वॉर की संभावनाएं, डॉलर की कमजोरी और मजबूत रिटेल मांग को […]

UB India News21 जन॰
एक झटके में 21,000 रुपए सस्ती हुई चांदी……….
धातु

एक झटके में 21,000 रुपए सस्ती हुई चांदी……….

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कुछ ही घंटों में चांदी 21 हजार रुपए तक सस्ती हो गई है. सुबह जब 9 बजे बाजार ओपन हुआ था, उसके कुछ ही मिनटों में चांदी की कीमतों में 14 हजार रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला था और दाम पहली बार 2.50 लाख […]

UB India News29 दिस॰
पिछले हफ्ते बजाज फाइनेंस और रिलायंस के निवेशकों की जमकर हुई कमाई, सोने की कीमत ने लगाई बड़ी छलांग
खास खबर

पिछले हफ्ते बजाज फाइनेंस और रिलायंस के निवेशकों की जमकर हुई कमाई, सोने की कीमत ने लगाई बड़ी छलांग

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे महंगी कंपनियों में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते कुल 1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा फायदा बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 901.11 अंक या 1.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी […]

UB India News7 सित॰
सोने की कीमतों में 1400 रुपये की भारी-भरकम गिरावट
खास खबर

सोने की कीमतों में 1400 रुपये की भारी-भरकम गिरावट

सोने में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ा अपडेट है। MCX पर सोने की कीमतों में 1400 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोने को टैरिफ से पूरी तरह छूट दे दी है। ट्रंप के इस फैसले के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव […]

UB India News12 अग॰
सोना फिर से गया 1 लाख के पार………
धातु

सोना फिर से गया 1 लाख के पार………

मध्य पूर्व में भारी तनाव के बीच सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आयी है. इसकी कीमत एक दिन पहले ही यानी शुक्रवार को एक लाख रुपये के पार कर रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना करीब 2200 रुपये की भारी उछाल के साथ 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से कारोबार कर रहा था. […]

UB India News14 जून
सोने में नया रिकॉर्ड, 1 लाख रुपये के पार …….
खास खबर

सोने में नया रिकॉर्ड, 1 लाख रुपये के पार …….

10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज यानी, मंगलवार 22 अप्रैल को पहली बार ₹1 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक दिन पहले सोमवार को सोने की कीमत ₹96,670 थी। इधर, चांदी की कीमत ₹342 गिरकर ₹95,900 प्रति किलो हो गई है। सोमवार को चांदी का भाव ₹96,242 प्रति किलो था। चांदी ने […]

UB India News22 अप्रैल
क्या सोना हो जाएगा लखटकिया!
खास खबर

क्या सोना हो जाएगा लखटकिया!

क्या सोने का भाव लाख रुपये पार जाने वाला है? क्या सोना भी लखटकिया होने वाला है? से सवाल इसलिए क्योंकि हर सोने के भाव नए ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू रहा है. अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता, व्यापार तनाव और फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में ढील की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में […]

UB India News18 मार्च
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)