सोना फिर से गया 1 लाख के पार………

मध्य पूर्व में भारी तनाव के बीच सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आयी है. इसकी कीमत एक दिन पहले ही यानी शुक्रवार को एक लाख रुपये के पार कर रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना करीब 2200 रुपये की भारी उछाल के साथ 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से कारोबार कर रहा था. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 14 जून 2025, 08:10 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सोना फिर से गया 1 लाख के पार………
Photo: UB India News Archive

मध्य पूर्व में भारी तनाव के बीच सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आयी है. इसकी कीमत एक दिन पहले ही यानी शुक्रवार को एक लाख रुपये के पार कर रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना करीब 2200 रुपये की भारी उछाल के साथ 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से कारोबार कर रहा था. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि जब इस वक्त सोना एक लाख रुपये के पार कर गया हो तो फिर अगले एक साल  बाद इसका क्या भाव रह सकता है.

दरअसल, 22 अप्रैल को पहली बार सोना ऐतिहासिक 1 लाख रुपये की कीमत को पार किया था. उसके बाद ये दोबारा मौका है जब सोना एक लाख रुपये के ऊपर गया है. ऐसे में इसकी बेतहाशा भागती कीमतों वैश्विक हलचल को बड़ा फैक्टर माना जा रहा है. पहले ट्रंप टैरिफ ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तहलका मचाया. इधर, यूक्रेन वॉर, इजरायल हमास जंग और अब ईरान पर इजरायल का हमला.

कहां पर जाएगा सोने का भाव?

दरअसल, सोने का लेकर निवेशकों के मन में एक अहम चीज ये होती है कि ये सबसे सुरक्षित निवेश है. इसलिए जब भी बाजार में उथल पुथल होता है तो निवेशक सोना की तरफ अपना रुख करते हैं. यही वजह है कि जब भी इसकी तेजी के साथ मांग बढ़ी है, उसी रफ्तार में सोना की कीमत सातवें आसमान पर पहुंची है.

एक फैक्टर ये भी है कि हाल में अमेरिका की तरफ से महंगाई का जो आंकड़ा जारी किया गया, वो उम्मीद से कम है. ऐसे में ये कयासबाजी हो रही है कि फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है. ऐसे में इतिहास गवाह है कि जब भी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की जाती है तो उसका सीधा असर डॉलर पर होता है. डॉलर की वैल्यू कमजोर होती है.

एक साल में और भगाने की उम्मीद

ऐसा माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना की कीमत अभी और चढ़ेगी. अगर 12 महीने के रेट को लेकर बैंक ऑफ अमेरिका का मानना है कि सोना करीब चार हजार डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. हालांकि, इसके लेकर अलग-अलग अनुमान लगाया जा रहा है. गोल्डमैन सैक्स की भविष्यवाणी है कि केन्द्रीय बैंकों की तरफ से की जा रही जबरदस्त खरीदारी की वजह से सोना अगले साल के आखिर तक सैतीस सौ डॉलर और 2026 के जून-जुलाई तक चार हजार डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

8 Articles loaded
आज अक्षय तृतीया पर देशभर में लोग सोने-चांदी की कर रहे खरीदारी …..
कारोबार

आज अक्षय तृतीया पर देशभर में लोग सोने-चांदी की कर रहे खरीदारी …..

आज अक्षय तृतीया पर देशभर में लोग सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने रविवार को कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों के बावजूद 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है. यह पिछले साल के लगभग 16,000 करोड़ […]

UB India News19 अप्रैल
सोना की कीमतें ऑल टाइम हाई पर, चांदी में भी जोरदार उछाल
धातु

सोना की कीमतें ऑल टाइम हाई पर, चांदी में भी जोरदार उछाल

भारतीय कमोडिटी बाजार में बुधवार, 21 जनवरी के कारोबारी दिन जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. सोने की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई के लेवल पर पहुंच गई है. वहीं चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल है. इस तेजी के पीछे अमेरिका-यूरोप ट्रेड वॉर की संभावनाएं, डॉलर की कमजोरी और मजबूत रिटेल मांग को […]

UB India News21 जन॰
एक झटके में 21,000 रुपए सस्ती हुई चांदी……….
धातु

एक झटके में 21,000 रुपए सस्ती हुई चांदी……….

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कुछ ही घंटों में चांदी 21 हजार रुपए तक सस्ती हो गई है. सुबह जब 9 बजे बाजार ओपन हुआ था, उसके कुछ ही मिनटों में चांदी की कीमतों में 14 हजार रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला था और दाम पहली बार 2.50 लाख […]

UB India News29 दिस॰
पिछले हफ्ते बजाज फाइनेंस और रिलायंस के निवेशकों की जमकर हुई कमाई, सोने की कीमत ने लगाई बड़ी छलांग
खास खबर

पिछले हफ्ते बजाज फाइनेंस और रिलायंस के निवेशकों की जमकर हुई कमाई, सोने की कीमत ने लगाई बड़ी छलांग

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे महंगी कंपनियों में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते कुल 1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा फायदा बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 901.11 अंक या 1.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी […]

UB India News7 सित॰
सोने की कीमतों में 1400 रुपये की भारी-भरकम गिरावट
खास खबर

सोने की कीमतों में 1400 रुपये की भारी-भरकम गिरावट

सोने में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ा अपडेट है। MCX पर सोने की कीमतों में 1400 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोने को टैरिफ से पूरी तरह छूट दे दी है। ट्रंप के इस फैसले के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव […]

UB India News12 अग॰
सोने में नया रिकॉर्ड, 1 लाख रुपये के पार …….
खास खबर

सोने में नया रिकॉर्ड, 1 लाख रुपये के पार …….

10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज यानी, मंगलवार 22 अप्रैल को पहली बार ₹1 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक दिन पहले सोमवार को सोने की कीमत ₹96,670 थी। इधर, चांदी की कीमत ₹342 गिरकर ₹95,900 प्रति किलो हो गई है। सोमवार को चांदी का भाव ₹96,242 प्रति किलो था। चांदी ने […]

UB India News22 अप्रैल
क्या एक बार फिर गोल्ड क्रैश का इतिहास प्रत्यक्ष होगा ?
धातु

क्या एक बार फिर गोल्ड क्रैश का इतिहास प्रत्यक्ष होगा ?

सोने की कीमत समय के साथ बढ़ती रही है। यह सच्चाई है और इससे कोई मुंह मोड़ नहीं सकता। लेकिन पिछले कुछ महीनों में सोने की तेजी ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। हर नए दिन के साथ सोने की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि अगस्त, 2024 में 10 […]

UB India News14 अप्रैल
क्या सोना हो जाएगा लखटकिया!
खास खबर

क्या सोना हो जाएगा लखटकिया!

क्या सोने का भाव लाख रुपये पार जाने वाला है? क्या सोना भी लखटकिया होने वाला है? से सवाल इसलिए क्योंकि हर सोने के भाव नए ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू रहा है. अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता, व्यापार तनाव और फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में ढील की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में […]

UB India News18 मार्च
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)