नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट, आज देशभर में ईडी दफ्तरों पर पार्टी का विरोध प्रदर्शन.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ताजा एक्शन ने कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मचा दिया है. नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. वहीं लैंड स्कैम केस में रॉबर्ट वाड्रा को भी समन भेजा गया. इस कार्रवाई से नाराज कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक बदले की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 16 अप्रैल 2025, 05:32 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट, आज देशभर में ईडी दफ्तरों पर पार्टी का विरोध प्रदर्शन.
Photo: UB India News Archive

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ताजा एक्शन ने कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मचा दिया है. नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. वहीं लैंड स्कैम केस में रॉबर्ट वाड्रा को भी समन भेजा गया. इस कार्रवाई से नाराज कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई’ करार देते हुए देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसे देखते हुए दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है.

ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ केस में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और कई कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. ईडी के आरोपपत्र में दावा किया गया है कि कांग्रेस नेताओं ने इसकी मूल कंपनी एजेएल की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति ‘हड़पने’ के लिए ‘आपराधिक साजिश’ रची थी और इसके लिए उन्होंने 99 प्रतिशत शेयर महज 50 लाख रुपये में अपनी उस निजी कंपनी ‘यंग इंडियन’ को ट्रांसफर कर दिए. इस कंपनी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सबसे अधिक शेयर हैं.

ईडी ने इस मामले में 661 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है. उधर 15 अप्रैल को रॉबर्ट वाड्रा से हरियाणा के शिखोपुर जमीन सौदे में 6 घंटे तक पूछताछ की गई. वहीं मंगलवार को उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

ईडी के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में हल्लाबोल
कांग्रेस ने ED की इस कार्रवाई को ‘मोदी सरकार की साजिश’ बताया है. कांग्रेस ने आज सभी राज्यों में ED दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसमें सांसद, विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे. पार्टी का कहना है कि यह कार्रवाई गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश है.

‘गांधी-नेहरू की संपत्ति नहीं थी नेशनल हेराल्ड’
नेशनल हेराल्ड मामले पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने गांधी परिवार पर प्रहार किया है. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी बहुत परेशान है. वे पूरे देश में विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं. उन्हें विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन जमीन लूटने का अधिकार नहीं है. नेशनल हेराल्ड के शुरुआत में 5000 शेयरधारक थे, यह कभी गांधी-नेहरू की संपत्ति नहीं थी.’

नेशनल हेरल्ड केस में कब क्या हुआ?

अगस्त 2014: ED ने मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया
दिसंबर 2015: कोर्ट से सोनिया, राहुल को जमानत मिली
2023-24:ED ने संपत्ति जब्त करने की शुरुआत की
अप्रैल 2025: 661 करोड़ की संपत्ति के लिए ED का नोटिस
15 अप्रैल 2025: ED ने पहली चार्जशीट दाखिल की

वाड्रा बोले ‘सियासी प्रतिशोध’ का केस
उधर रॉबर्ट वाड्रा ने लैंड डील केस को बदले की कार्रवाई करार दिया है. वह मंगलवार को ईडी के समन पर पैदल ही चलकर जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंच गए थे. वहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘यह सियासी प्रतिशोध है. मैंने हर सवाल का जवाब दिया है. जब भी कांग्रेस मजबूत होती है, सरकार हमें निशाना बनाती है.” कांग्रेस समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाए, “जब मोदी डरता है, ED को आगे करता है.”

‘कानून से ऊपर नहीं गांधी परिवार’
बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार कानून से ऊपर नहीं है. पार्टी का कहना है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है, न कि राजनीति से प्रेरित

कांग्रेस के प्रदर्शन और ED की कार्रवाई से सियासी तापमान बढ़ गया है. यह देखना बाकी है कि क्या यह मामला गांधी परिवार और वाड्रा के लिए नई मुश्किलें खड़ी करेगा, या कांग्रेस इसे सियासी हथियार बनाकर सरकार पर हमला बोलेगी.

नेशनल हेराल्ड मामले पर क्या बोले जीतू पटवारी?

​नेशनल हेराल्ड मामले पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र(जीतू) पटवारी ने कहा, “ये आज सोनिया गांधी पर, विपक्ष के नेताओं पर और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर कुठाराघात है। भाजपा नफरत फैलाकर देश को गुमराह कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि पूरे देश में आंदोलन करेंगे…”

बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने की थी शिकायत

बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने सोनिया, राहुल और उनके सहयोगियों के खिलाफ इस मामले की शिकायत की थी। शिकायत में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस के ही दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडिस, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे पर घाटे में चल रहे नैशनल हेरल्ड अखबार और इसकी प्रकाशन कंपनी असोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की 2000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के जरिए धोखाधड़ी और हेराफेरी के जरिए हड़पने का आरोप लगाया था। सोनिया और राहुल के पास यंग इंडियन के सबसे ज्यादा शेयर हैं, जिनमें से प्रत्येक के पास 38% शेयर हैं।

राज्यों के ED दफ्तरों के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

पार्टी ने बुधवार को सभी प्रदेश कांग्रेस कमिटियों को राज्यों के ED हेडक्वॉर्टर के सामने विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सभी राज्यों में कांग्रेस के सीनियर नेता, विधायक, सांसद, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताने को कहा गया है।

कांग्रेस ने क्या कहा?

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करना और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ चार्जशीट सरकार का अन्यायपूर्ण और मनमाना कदम है। पार्टी ने भारत की आत्मा के लिए लड़ाई लड़ी है और फिर से लड़ेंगे।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…
खास खबर

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को सौंपने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह 20 अगस्त को […]

UB India News17 अग॰
‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….
विपक्ष

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. विपक्ष के सदस्यों के नारेबाजी करने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया […]

UB India News22 जुल॰
डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष
विपक्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता अचानक पीएम मोदी के आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए. कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस दौरान पुलिस राहुल गांधी […]

UB India News21 जुल॰
23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..
खास खबर

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र लिखकर चिंता जताई है. इन दलों ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि हाल के चुनावों के नतीजे ‘जनता की इच्छा’ को नहीं दर्शाते हैं. पत्र में आरोप लगाया गया […]

UB India News3 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून
थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….
खास खबर

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, थरूर ने 21 जून को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- हमने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और हालात में आ […]

UB India News22 जून
कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..
खास खबर

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार कहा कि यह खबर स्वागतयोग्य है कि अमेरिका और ईरान एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, भले ही पूरी जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई […]

UB India News15 जून
विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..
खास खबर

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि क्या ‘इंडिया’ नाम का गठबंधन जिंदा भी है, तब सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में लगभग 25 दलों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इसमें कोई क्रांतिकारी पहल नहीं हुई, लेकिन […]

UB India News9 जून
इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………
राष्ट्रीय

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने की विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की गई है। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने […]

UB India News8 जून