आधी आबादी के भरोसे कांग्रेस और नीतीश कुमार !

नीतीश कुमार आगामी चुनावी वैतरणी पार करने को फिर एक बार आधी आबादी की गोद में हैं। नीतीश कुमार की चुनावी जीत और उनके यूएसपी बढ़ाने में आधी आबादी सहायक रही है। खास कर पंचायत चुनाव में आरक्षण और शराबबंदी नीतीश कुमार के ऐसे दो ट्रंप कार्ड रहे, जिस पर जातीय रंग बहुत ज्यादा नहीं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 19 अप्रैल 2025, 05:23 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आधी आबादी के भरोसे कांग्रेस और नीतीश कुमार !
Photo: UB India News Archive

नीतीश कुमार आगामी चुनावी वैतरणी पार करने को फिर एक बार आधी आबादी की गोद में हैं। नीतीश कुमार की चुनावी जीत और उनके यूएसपी बढ़ाने में आधी आबादी सहायक रही है। खास कर पंचायत चुनाव में आरक्षण और शराबबंदी नीतीश कुमार के ऐसे दो ट्रंप कार्ड रहे, जिस पर जातीय रंग बहुत ज्यादा नहीं चढ़े। सो, इस बार फिर नीतीश कुमार ने आधी आबादी पर दांव खेला है और उनकी दरबार में जाने की योजना भी बनाई है। आइए जानते हैं क्या है नीतीश कुमार की प्लानिंग और कैसे आधी आबादी को रंगेंगे चुनावी रंग में।

महिला संवाद के जरिए चुनावी अलख

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘महिला संवाद’ अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी। पटना से सीएम नीतीश कुमार ने 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के जरिए महिला उन्मुखी कार्यक्रमों के बदौलत नीतीश नीत सरकार से जोड़ने की कवायद शुरू की जाएगी। कार्यक्रम का मूल ये रहा कि पहले दिन ही राज्य के 600 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। अगले 60 दिनों में इस अभियान के तहत पूरे बिहार में 70,000 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नीतीश के टारगेट पर ये महिलाएं

‘महिला संवाद’ अभियान के माध्यम से लगभग 2 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य है। सीएम नीतीश का निशाना जीविका समूह की 1.35 लाख से अधिक महिलाएं हैं, जिसे अक्सर लोग नीतीश कुमार का चुनावी दूत मानते हैं। दरअसल, नीतीश सरकार का निशाना पूरी आधी आबादी है, जिसे चुनावी रूप से सक्रिय करना है। इसके लिए जरूरी है कि महिलाओं को राज्य सरकार की वैसी योजनाओं के बारे में याद दिलाया जाएगा, जिससे वे सीधे लाभांवित हुई हैं। मसलन, शराबबंदी, पंचायत चुनाव और नौकरी में आरक्षण, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना, साइकिल योजना, जीविका जैसी कई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

कुछ ऐतिहासिक फैसले पर नजर

  • 73वें संविधान संशोधन (1992) ने पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया था। मगर, बिहार सरकार ने 2006 में बढ़ाकर 50% कर दिया। पंचायती राज और निकाय के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाला पहला राज्य बना। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में भी सहायक साबित हुआ।
  • नीतीश कुमार का दूसरा बड़ा ऐतिहासिक फैसला था सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का। नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण देकर इतिहास रच डाला।
  • शराबबंदी का निर्णय नीतीश कुमार ने यात्राओं, सभाओं या जन संपर्क के दौरान मिली महिलाओं के कहने पर लगाया। जब इस शराबबंदी की काफी आलोचना हुई, तब भी नीतीश कुमार ने महिलाओं की राय ली और शराबबंदी लगे रहने दिया।
  • नीतीश कुमार की साइकिल योजना तो शिक्षा जगत में क्रांति ही ला दी थी। स्कूल जाने वाली लड़कियों को मुफ्त साइकिल देने की योजना के साथ-साथ स्नातक करने वाली बालिकाओं को 50 हजार रुपए देने वाली योजनाओं ने कई लड़कियों का भविष्य संवार दिया।
  • इन सबों के लिए नीतीश कुमार एक व्यक्तित्व के रूप में उभरे। वर्तमान सरकार इस महिला संवाद से लाभान्वित महिलाओं को प्रेरित करना चाहती है और विकास की सरकार का पैरोकार भी बनाना चाहती है ताकि जनता के बीच वर्तमान सरकार की छवि दुरुस्त हो।

वहीँ महिला संवाद Vs महिला की बात पर कांग्रेस और सत्ताधारी जेडीयू में टक्कर दिख रही है। कांग्रेस ने बिहार में महिलाओं से संपर्क साधने और उनकी चिंताओं को साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए ‘महिला की बात, कांग्रेस के साथ’ अभियान शुरू किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस प्रमुख अलका लांबा ने कहा कि ये अभियान मई के अंत तक चलेगा। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों का दौरा करेंगी, महिलाओं से संवाद करेंगी और उन्हें प्रभावित करने वाले मुद्दों पर उनसे बातचीत करेंगी। उनके सुझावों को पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

‘महिला की बात, कांग्रेस के साथ’ अभियान शुरू

कांग्रेस पार्टी ने यहां महिला कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र भी शुरू किया है, जिन्हें अभियान का प्रसार करने के लिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों, प्रखंडों और जिलों में तैनात किया जाएगा। अलका लांबा ने कहा कि पूरे बिहार में महिलाएं केंद्र और राज्य की राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकारों से निराश हैं। इस बार, वे आगामी चुनावों में राजग की करारी हार सुनिश्चित करेंगी। इस अभियान को सोशल मीडिया पर भी विभिन्न हैशटैग के माध्यम से प्रचारित किया जाएगा।

अलका लांबा ने कहा कि इसमें कोई शक-शुबहा नहीं है कि हम बिहार में सरकार बना रहे हैं। महागठबंधन को कोई नहीं रोक सकता। अलका लांबा ने महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और महिला सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों की अनदेखी करने के लिए राजग की आलोचना करते हुए कहा कि राजग नेताओं को आम लोगों को प्रभावित करने वाले मुख्य मुद्दों की जरा भी परवाह नहीं है।

बिहार में महिला संवाद Vs महिला की बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘महिला संवाद’ अभियान पर अलका लांबा ने कहा कि महिलाएं करीब एक दशक से इस तरह के संवाद का इंतजार कर रही थीं। जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो उन्हें अचानक महिला मतदाताओं की याद आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ‘महिला संवाद’ अभियान भी शुक्रवार को ही शुरू हुआ। अलका लांबा ने कहा कि जब राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो हम जीविका दीदियों का मानदेय बढ़ाएंगे, उनकी सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाएंगे और उन्हें पेंशन भी देंगे।

अलका लांबा ने कहा कि गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं मासिक धर्म के दौरान सैनेटरी पैड की जगह कपड़े का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं, जिससे वे कई बीमारियों से ग्रसित हो जाती हैं। बिहार की शराबबंदी नीति पर उन्होंने कहा कि यह केवल कागजों पर ही है। नकली शराब अब भी बड़े पैमाने पर उपलब्ध है और इसकी वजह से कई लोगों की जान गई है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰