जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे से लगातार मौसम खराब , अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में बारिश से हालात बदतर हो गए है. अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई हैं. नदियां तालाब उफान मार रहे हैं. वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर के बाद आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. जम्मू-कश्मीर को मानो किसी की नजर लग गई है. जहां पूरा भारत भीषण गर्मी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 20 अप्रैल 2025, 07:30 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे से लगातार मौसम खराब ,  अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर में बारिश से हालात बदतर हो गए है. अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई हैं. नदियां तालाब उफान मार रहे हैं. वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर के बाद आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर को मानो किसी की नजर लग गई है. जहां पूरा भारत भीषण गर्मी का सामना कर रहा है, यहां कुदरत का अलग कहर बरस रहा है. मूसलाधार बारिश ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है. सड़कों और घाटियों में पानी बहती हुई दिख रही हैं. कई घर जमींदोज हो गए है. खबर लिखे जाने तक 3 लोगों की मौत की सूचना आई थी. वहीं, रामबन में बादल फटने और भूस्खलन की भी खबर आ रही है.

बचाव अभियान जारी.

बताते चलें कि रामबन जिला इन दिनों भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है. लगातार हो रही मूसालाधार बारिश ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के साथ हो रहे भूस्खलन ने हालात और भी बदतर कर दिए हैं.

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) जो इस क्षेत्र की जीवन रेखा मानी जाती है, अब कीचड़ और गिरते पत्थरों के कारण कई जगहों पर पूरी तरह बंद हो चुका है. इससे यातायात ठप हो गया है और सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं. जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है, जिससे संकट और गहराता जा रहा है. कई घरों में पानी घुस चुका है. बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार लोगों के लिए स्थिति और भी चिंताजनक है.

सड़कों से बर्फ हटाया जा रहा है

जम्मू-कश्मी के सोनमर्ग के रसीमा में सड़क संगठन (BRO) 122 RCC द्वारा बालटाल में अमरनाथ ट्रेक पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है. बताते चलें कि अगले महीने मई में बाबा बर्फानी की यात्री शुरू होनी वाली है. इसके लिए पहले से ही तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

भारी बारिश, स्नोफॉल, लैंडस्लाइड और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कई इलाकों में प्राकृतिक आपदा आ गई है। कई लोग बेघर हो गए हैं तो फसलें तबाह हो गई हैं। घाटी के मैदानी इलाकों सहित अन्य हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में तुलैल और गुरेज, और दक्षिण कश्मीर में सिंथन टॉप पर रात भर ताज़ा बर्फ गिरी। अधिकारियों ने बताया कि मध्यम बर्फबारी के कारण गुरेज-बांदीपोरा रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स डायवर्ट कर दी गई हैं। कई इलाकों से संपर्क टूट गया है।

लगातार बर्फबारी और खराब मौसम के कारण तुलैल में कक्षा 8 तक और गुरेज में कक्षा 5 तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज़ोजी ला और मुगल रोड जैसे ऊंचे इलाकों में भी ताज़ा बर्फबारी हुई। मुगल रोड घाटी को जम्मू से जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग है। बर्फबारी के कारण दोनों सड़कों पर यातायात रोक दिया गया है।

रामबन में सबसे ज्यादा तबाही

सबसे ज्यादा तबाही रामबन जिले में हुई है। भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई जिसके बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं जिनके कारण यातायात को रोक दिया गया।

सौ से ज्यादा लोग रेस्क्यू

धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने और लगातार बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फंसे हुए 100 से अधिक ग्रामीणों को बचाया। उन्होंने बताया कि एक जलाशय के उफान पर होने के कारण कई वाहन बह गए।

यातायात विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि नाशरी और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर बारिश जारी है और लोगों को मौसम में सुधार होने तथा सड़क साफ होने तक मुख्य सड़क पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

लगातार बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

श्रीनगर सहित घाटी के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश हुई। कई इलाकों में रात के दौरान गरज के साथ तेज़ हवाएं चलीं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई जिससे बागों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज और तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। यह सब रविवार शाम तक जारी रहने की संभावना है।

किसानों को खेतों में न जाने की सलाह

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सोमवार तक खेतों में काम रोकने की सलाह दी है। विभाग ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, मिट्टी धंसने या पत्थर गिरने की संभावना की चेतावनी दी है। गुरेज़-बांदीपोरा रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने किसानों को कहा है कि वे सोमवार तक कोई काम न करें। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि भूस्खलन, मिट्टी धंसने, या पत्थर गिरने का खतरा है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

कई लोगों को शिविर में लाया गया

किश्तवाड़ जिले में भूस्खलन के खतरे के मद्देनजर कम से कम 22 परिवारों को एहतियाती तौर पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रसिद्ध मचैल माता मंदिर को जोड़ने वाले किश्तवाड़-पेडर मार्ग भी शनिवार को लगातार तीसरे दिन यातायात के लिए बंद रखा गया। जिला विकास आयुक्त राजेश कुमार शवन ने किश्तवाड़-पेडर रोड के साथ सिंगराह नाला, पथरनाकी में भूस्खलन संभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

फ्लाइट्स डायवर्ट

कश्मीर घाटी में खराब मौसम के कारण हवाई यातायात पर असर पड़ा और श्रीनगर हवाई अड्डे पर छह उड़ानें रद्द कर दी गईं। कोलकाता और दिल्ली से आने वाली इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं जिसके परिणामस्वरूप उनकी प्रस्थान उड़ानें भी रद्द की गईं। खराब मौसम के कारण इंडिगो ने श्रीनगर से जम्मू जाने वाली उड़ान भी रद्द कर दी। स्पाइसजेट ने शाम को जाने वाली दो उड़ानें रद्द कर दीं। आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई।

जितेंद्र सिंह बोले- घबराएं नहीं

केंद्रीय मंत्री और उधमपुर से भाजपा सांसद जितेंद्र सिंह ने इलाके के हालात को लेकर पोस्ट शेयर की है। जितेंद्र सिंह ने लिखा, ‘रामबन शहर के आसपास के क्षेत्रों सहित रामबन क्षेत्र में रात भर भारी ओलावृष्टि, कई बार भूस्खलन और तेज हवाएं चली। राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है और दुर्भाग्य से 3 लोग हताहत हुए हैं और कुछ परिवारों को संपत्ति का नुकसान हुआ है। मैं उपायुक्त श्री बसीर-उल-हक चौधरी के लगातार संपर्क में हूं। जिला प्रशासन समय पर और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशंसा का पात्र है, जिसने कई कीमती जीवन बचाने में मदद की। आर्थिक और अन्य दोनों तरह की हर तरह की राहत प्रदान की जा रही है। डीसी को सूचित किया गया है कि यदि आवश्यकता हो तो सांसद के व्यक्तिगत संसाधनों से भी और अधिक प्रदान किया जा सकता है। अनुरोध है कि घबराएं नहीं।हम सब मिलकर इस प्राकृतिक आपदा से बाहर निकलेंगे।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰