PM मोदी 24 अप्रैल को करेंगे नमो भारत रैपिड ट्रेन का उद्घाटन……….

जयनगर पटना रूट पर प्रस्तावित नमो भारत एक्सप्रेस की रैक पटना पहुंच चुकी है. आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. 6 डब्बों वाली इस रैक को दानापुर रेल मंडल के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स लाया गया है, जहां इसकी मैकेनिकल जांच की जा रही है. पीएम मोदी झंझारपुर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 21 अप्रैल 2025, 06:11 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PM मोदी 24 अप्रैल को करेंगे नमो भारत रैपिड ट्रेन का उद्घाटन……….
Photo: UB India News Archive

जयनगर पटना रूट पर प्रस्तावित नमो भारत एक्सप्रेस की रैक पटना पहुंच चुकी है. आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. 6 डब्बों वाली इस रैक को दानापुर रेल मंडल के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स लाया गया है, जहां इसकी मैकेनिकल जांच की जा रही है. पीएम मोदी झंझारपुर में रेल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ इस ट्रेन को स्पेशल के रूप में परिचालन शुरू करेंगे. बता दें कि वंदे मेट्रो ट्रेन अभी दिल्ली और मेरठ रूट पर सफलतापूर्वक चल रही है अब यह बिहार में भी चलने लगेगी. बताया जा रहा है कि आम लोगों के लिए यह ट्रेन बेहद ही बेहतरीन और सुविधाजनक साबित होगी.

बता दें कि वंदे भारत को नमो भारत रैपिड रेल के नाम से भी जाना जाता है. बिहार में चलने वाली या पहले इंटरसिटी ट्रेन होगी जिसमें मेट्रो जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी. पटना और मोकामा समेत यह जिन रूटों पर चलेगी उसकी जानकारी भी आ गई है.इस ट्रेन का रूट भी निर्धारित कर लिया गया है. पहली वंदे मेट्रो ट्रेन पटना से मोकामा के रास्ते दरभंगा और मधुबनी होते हुए जयनगर तक जाएगी. फिर जयनगर से इस रूट से वापस पटना आएगी.

मेट्रो ट्रेन जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

ट्रायल की तैयारी
वंदे मेट्रो ट्रेन की रैक दानापुर मंडल में आने के साथ ही इसके ट्रायल की तैयारी शुरू हो गई है. पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि इस ट्रेन के लिए लोको पायलट समय टेक्निकल स्टाफ की टीम भी बना दी गई है और जल्दी ही इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा. इस ट्रेन की खासियत है कि इसमें आने वाले समय में 12 से 16 कोच रहेंगे और 1000 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी. वहीं, 2000 से अधिक यात्री खड़े होकर भी इस ट्रेन में यात्रा कर पाएंगे.

वंदे भारत मेट्रो ट्रेन में 1000 यात्री बैठकर तो 2000 पैसेंजर खड़े होकर कर सकेंगे यात्रा.

पांच घंटे तय होगी दूरी
वंदे भारत ट्रेन की यात्रा बेहद सुविधाजनक होगी. बता दें कि अभी पटना से जयनगर के बीच की दूरी 6 से 7 घंटे में तय होती है, लेकिन वंदे मेट्रो ट्रेन के चलने से यह साढ़े चार से पांच घंटे में तय हो जाएगी. जानकारी यह भी मिली है कि इस ट्रेन का किराया भी आम ट्रेनों की तुलना में बेहद ही किफायती होगा. ऐसे में वंदे मेट्रो ट्रेन से यात्रियों को समय और धन दोनों की बचत होगी.

कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।

डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन 24 अप्रैल को जयनगर से सुबह 11:40 बजे खुलेगी। दोपहर 12:25 बजे मधुबनी पहुंचेगी। 12:55 बजे सकरी, 13:40 पर दरभंगा और 15:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। समस्तीपुर से ट्रेन बरौनी 16:15 बजे, मोकामा 17:15 और पटना शाम के 18:30 बजे पहुंचेगी। सप्ताह में 6 दिन ट्रेन चलेगी। जयनगर से पटना तक 4 घंटा 50 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी।

नमो भारत रैपिड रेल ट्रेन की रैक।
नमो भारत रैपिड रेल ट्रेन की रैक।

सहरसा लोकमान्य तिलक के लिए भी शुरू होगी अमृत भारत ट्रेन

डीआरएम ने बताया कि मेट्रो की तरह इस ट्रेन की बोगी होगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके अलावा 24 अप्रैल से समस्तीपुर रेलवे मंडल के सहरसा लोकमान्य तिलक के बीच भी अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। यह ट्रेन सहरसा से सुबह 11:40 में खुलेगी और समस्तीपुर 15:00 बजे पहुंचेगी।

समस्तीपुर से खुलकर मुजफ्फरपुर पटना दानापुर होते हुए अगले दिन यानी 25 अप्रैल को रात के 23:30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। यह कंपलीट नॉन एसी ट्रेन होगी। इस ट्रेन में 11 सामान्य कोच, आठ स्लीपर कोच, एक पेंट्री कार के अलावा 2 दिव्यांग कोच होंगे। जिसमें लगेज वान व गार्ड वान शामिल होंगे।

बिथान-समस्तीपुर के बीच भी शुरू होगी ट्रेन का परिचालन

डीआरएम के मुताबिक समस्तीपुर रेलवे मंडल के बिथान समस्तीपुर के बीच भी ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।‌ बिथान से यह ट्रेन सुबह 11:40 बजे खुलेगी। हसनपुर, रुसेरा घाट, नरहन अंगार घाट भगवानपुर देसुआ होते हुए दोपहर 13:50 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

बता दें कि करीब 1 वर्ष पूर्व हसनपुर से बिथान रेलवे लाइन बनकर तैयार हुआ था। सीआरएस ने ट्रेन चलाने को लेकर अनुमति भी प्रदान की थी, लेकिन अब तक ट्रेन सेवा शुरू नहीं हो पाई थी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰