बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित, 4 मई को मोदी करेंगे उद्धाटन

खेल के रंग, बिहार के संग, इसी थीम लाइन के साथ बिहार में पहली बार खेलों का महाकुंभ आयोजित हो रहा है. इसमें 28 खेलों के लिए देशभर के 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 04 मई को उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा. इसको लेकर तैयारी पुरजोर तरीके से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 29 अप्रैल 2025, 06:14 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित, 4 मई को मोदी करेंगे उद्धाटन
Photo: UB India News Archive

खेल के रंग, बिहार के संग, इसी थीम लाइन के साथ बिहार में पहली बार खेलों का महाकुंभ आयोजित हो रहा है. इसमें 28 खेलों के लिए देशभर के 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 04 मई को उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा. इसको लेकर तैयारी पुरजोर तरीके से की जा रही है. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को सजाया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने पाटलिपुत्र खेल परिसर जाकर वहां चल रही ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर, कॉफ्रेंस हॉल, स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम सहित अन्य भागों का जायजा लिया। साथ ही उद्घाटन समारोह में होनेवाल कार्यक्रम के लिए खिलाड़ियों और कलाकारों द्वारा किए जा रहे अभ्यास का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा की आज पाटलिपुत्र खेल परिसर में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों का निरीक्षण किया। बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 मई 15 मई तक हो रहा है। इसका उद्घाटन 4 मई को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 28 खेलों के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी तथा 1500 प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी शामिल हो रहे हैं। बिहार के पांच शहरों पटना, गया, राजगीर, भागलपुर, बेगूसराय में इस खेल का आयोजन होगा। 4 मई को उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित की जाने वाली विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के निर्माण का भी अवलोकन किया। मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ, मधुबनी के 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे तक काम कर इस पेंटिंग को तैयार किया है। विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पद्मश्री श्रीमती बउआ देवी जी को सम्मानित किया।

एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक दिन रात मजदूर काम रहे हैं और स्टेडियम को नया लुक देने में लगे हुए हैं. दूसरी तरफ, उद्घाटन समारोह के लिए स्कूली बच्चे प्रैक्टिस भी कर रहे हैं. आपको बता दें कि 04 मई से 15 मई तक खेली इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी बिहार कर रहा है.

साउथ इंडिया के कारीगर बना रहे हैं मंच

इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी बिहार के हाथों में मिली है. इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अपग्रेड किया जा रहा है. मुख्य गेट को नया लुक दिया जा रहा है. वहीं ग्राउंड में मंच बनाने का काम चल रहा है. साउथ इंडिया के कारीगर मंच बनाने में लगे हुए हैं. पूरे ग्राउंड में रंग बिरंगी लाइट लगाई जा रही है. साथ ही लोगों के बैठने के लिए नई कुर्सियां भी लगाई जा रही है. इसके अलावा, खेल परिसर के इंटीरियर ग्राउंड में स्कूली बच्चे उद्घाटन समारोह की प्रैक्टिस कर रहे हैं. पूरे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को नया और भव्य रूप दिया जा रहा है. आपको बता दें कि इस राष्ट्रीय खेल इवेंट में 28 खेलों में 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बिहार के इन जगहों पर होगा आयोजन

04 मई को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का उद्घाटन पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जायेगा. इसके बाद अलग अलग खेलों के आयोजन पटना के अलग अलग जगहों पर होगा. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एथलेटिक्स, रग्बी सेवन A साइड, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और सेपकटाकरा जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. वहीं, BMP 5 इनडोर हॉल में ई स्पोर्ट्स, रेसलिंग और जूडो का आयोजन किया जाएगा. पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स रेलवे में बॉक्सिंग और टेबल टेनिस के मुकाबले होंगे, जबकि IAS भवन में टेनिस का आयोजन किया जायेगा. इसके साथ ही पटना के जेपी गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव पर साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी. सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि, गया, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय में भी खेलों का आयोजन होगा.

उदघाटन से पहले बन गया दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित होने वाली उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित की जाने वाली विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है. 18 फिट लंबी और चौड़ी, इस पेंटिंग को प्राकृतिक रंगों से बनाया गया है. इस पेंटिंग को मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ, मधुबनी के 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे तक काम कर तैयार किया है. दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड महाबोधि मंदिर में बनाया गया है. यहां 5 से 70 वर्ष की आयु वाले 375 भिक्षुओं द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा गायन बाउल समूह बनाया गया.

इस राष्ट्रीय स्पोर्ट्स इवेंट के आयोजन को लेकर पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की रौनक बढ़ी हुई है. यहां एक सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है. यह सेंटर 17 मई तक 24 घंटे काम करेगा और यहां पर सभी विभागों के नोडल अधिकारी, स्टेट लाइजनिंग ऑफिसर, वॉलंटियर, मीडिया, बिजली, ट्रांसपोर्ट, चिकित्सा, आवासन, भोजन, सहित सभी चीजों की मॉनिटरिंग की जाएगी. इस कमांड सेंटर से सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान तुरंत किया जा सके.

इसके अलावा, दो VIP लाउंज बनाया गया है जो पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे और फ्रंट में मोटे शीशे का इस्तेमाल किया गया है. इन लाउंज से स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का पूरा मैदान साफ-साफ देखा जा सकेगा. इसके अलावा भी कई तरह की व्यवस्था की गई है ताकि कार्यक्रम को अच्छे तरीके से सफल बनाया जा सकें.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰