चार धाम यात्रा शुरू , गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट …………

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही करीब 6 महीने तक चलने वाली चार धाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई। सबसे पहले मां गंगा की डोली मुखबा से आज सुबह गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 30 अप्रैल 2025, 06:43 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चार धाम यात्रा शुरू , गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट …………
Photo: UB India News Archive

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही करीब 6 महीने तक चलने वाली चार धाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई।

सबसे पहले मां गंगा की डोली मुखबा से आज सुबह गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई। हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए।

पूजा के दौरान 1 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने भी पूजा-अर्चना की। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के लाइव दर्शन सबसे पहले आप दैनिक भास्कर ऐप पर करें।

गंगोत्री के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खुलेंगे। कुछ देर पहले यमुना मां की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची है। पुजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के कपाट खोले जाएंगे।

चारधाम यात्रा के लिए पुख्ता ट्रैफिक प्लान तैयार.

अगर आप भी चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यहां के जाम से बचने का इंतजाम जरूर जान लेना जरूरी होगा. दरअसल, चारधाम यात्रा का शुभारंभ गंगोत्री (Gangotri Dham) और यमनोत्री (yamunotri Dham) के कपाट खुलने से ही शुरू हो गई है. ऐसे में यहां भक्तों का तांता लगने वाला है. खराब मौसम (Weather Alert) के बावजूद भक्तों की आस्था कम नहीं होने वाली है. पिछले वर्ष चार धामों में भारी भीड़ उमड़ने लगी थी. इस कारण तमाम रूटों पर जाम जैसी स्थिति दिखी. इसलिए इस बार ऐसे हालात से बचने की योजना पहले ही तैयार कर ली गई है. चार धाम यात्रा को लेकर भीड़ प्रबंधन के साथ ही सरकार की ओर से ट्रैफिक कंट्रोल (Traffic Control) का भी फूलप्रूफ प्लान तैयार किया गया है. भीड़ बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, विकास नगर, हरबर्टपुर जैसे बड़े शहरों को ट्रैफिक के जाम से बचाने के लिए वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है. आइए उत्तराखंड के डीजीपी की जुबानी जानते हैं पुख्ता इंतजाम के बारे में…

यह है सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
चार धाम यात्रा की तैयारी का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड (Uttarakhand) के डीजीपी दीपम सेठ हरिद्वार पहुंचे. यहां उन्होंने रजिस्ट्रेशन सेंटर पर यात्रियों से भी बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. डीजीपी ने बताया की पहलगाम की आतंकवादी घटना के बाद चारधाम की यात्रा व्यवस्था को और पुख्ता बनाया गया है. इस बार 10 कंपनी अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जाएगी. सीसीटीवी कैमरा जगह-जगह पर लगाए गए हैं. 10 हजार से ज्यादा फोर्स चार धाम यात्रा को हरिद्वार से लेकर गंगोत्री यमुनोत्री बद्रीनाथ और केदारनाथ तक मॉनिटर कर रही है. क्राउड कंट्रोल और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर खास प्लान बनाए गए हैं.

भीड़ को ऐसे करेंगे कंट्रोल
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन को लेकर इस बार एक बेहद ठोस और व्यवस्थित योजना तैयार कर ली है. बीते वर्षों में यात्रा मार्गों पर अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्था के चलते मिले अनुभवों (Char Dham Yatra 2025) से सबक लेते हुए सरकार कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती. धामों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए एडवांस प्लानिंग के तहत हॉल्टिंग प्वाइंट्स, पार्किंग स्थल और यात्रा मार्गों पर सघन जांच व्यवस्था लागू की जा रही है. चारधाम मार्गों पर अब यदि भीड़ अत्यधिक बढ़ती है या किसी आपदा जैसी स्थिति बनती है तो श्रद्धालुओं को तयशुदा हॉल्टिंग प्वाइंट्स पर रोक दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में ट्रैफिक कंट्रोल करना हर बार सबसे बड़ी चुनौती होती है. इसलिए इस समस्या से निपटने के लिए चारधाम यात्रा रूट पर जगह जगह हॉल्ट प्वाइंट बनाए गए हैं. उत्तराखंड के डीजीपी ने यह भी बताया कि यात्रा रूट 136 पार्किंग स्थल और 56 होल्डिंग एरिया बनाए हैं. इससे क्राउड मैनेजमेंट में मदद मिलेगी. वहीं, ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में तीन निःशुल्क हॉल्ट एरिया बनाए गए हैं, जहां निःशुल्क भोजन की व्यवस्था है.

कंट्रोल रूम के हाथों में होगी चारधाम यात्रा
इतना ही नहीं हॉल्टिंग प्वाइंट्स पर होटल, धर्मशाला, स्कूल, कॉलेज और कम्युनिटी सेंटर जैसी सुविधाओं को चिन्हित कर रखा गया है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था को भी सुदृढ़ कर दिया गया है. चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन (Uttarakhand Crowd Management) की पूरी कमान राजधानी देहरादून स्थित पटेल भवन में स्थापित चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम के हाथों में होगी.

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के मुताबिक, कंट्रोल रूम जिलों से समन्वय बनाते हुए स्थिति पर नजर रखेगा और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेगा. चारधाम यात्रा पर जाने वाले हर वाहन की कड़ी चेकिंग की जाएगी. तपोवन, भद्रकाली, कटापत्थर और कुठालगेट सहित कई चेकपोस्ट सक्रिय कर दिए गए हैं. प्रत्येक वाहन के दस्तावेज, टायर की स्थिति और फिटनेस की जांच होगी. यात्रियों से अपील की गई है कि वे घिसे टायर या रिट्रीटेड टायर वाले वाहनों से यात्रा न करें और ड्राइवर चप्पल पहनकर वाहन न चलाएं. पुलिस और आरटीओ की टीमें यात्रा मार्गों पर दिन-रात तैनात रहेंगी, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित रह सके.

जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर
हर साल की तरह इस बार भी यात्रा मार्गों पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. हरिद्वार से लेकर चारों धामों तक के मार्गों पर करीब 136 पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां श्रद्धालु अपनी गाड़ियों को पार्क कर सकेंगे. वहीं इन पार्किंग स्थलों का उपयोग उस समय भी किया जाएगा जब धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में गाड़ियों को कुछ समय के लिए इन पार्किंगों में होल्ड किया जाएगा ताकि धामों में भीड़ का दबाव कम किया जा सके.

इन सभी पार्किंग स्थलों की कुल क्षमता करीब 40 हजार वाहनों की है.
हरिद्वार – 17 पार्किंग स्थल
देहरादून – 28
उत्तरकाशी – 6
चमोली – 31
रुद्रप्रयाग – 18
टिहरी – 23

वहीं नोडल अधिकारी लोकजीत सिंह का कहना है कि यात्रा मार्गों पर पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त किया है. अगर धामों में भीड़ अधिक हो जाती है तो पार्किंग स्थलों पर वाहनों को थोड़ी देर के लिए होल्ड किया जाएगा ताकि सुचारू यातायात बना रहे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰