पहलगाम अटैक के बाद कैसे चाणक्य नीति से पाकिस्तान पर हो रहा वार

कहते हैं प्यार और जंग में सब जायज है. लेकिन कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला कराने वाले पाकिस्तान से प्यार का तो सवाल ही नहीं उठता. दूसरी तरफ अगर देश की संप्रभुता और अपने नागरिकों की रक्षा के लिए पाकिस्तान से आमने-सामने का मुकाबला करना हो, तो भारत उससे गुरेज नहीं करेगा. ऐसे में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 1 मई 2025, 07:12 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पहलगाम अटैक के बाद कैसे चाणक्य नीति से पाकिस्तान पर हो रहा वार
Photo: UB India News Archive

कहते हैं प्यार और जंग में सब जायज है. लेकिन कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला कराने वाले पाकिस्तान से प्यार का तो सवाल ही नहीं उठता. दूसरी तरफ अगर देश की संप्रभुता और अपने नागरिकों की रक्षा के लिए पाकिस्तान से आमने-सामने का मुकाबला करना हो, तो भारत उससे गुरेज नहीं करेगा. ऐसे में 26 मौतों के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान और उसके आतंकियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए भारत सरकार और सेना हर विकल्प को अपना रही है. पाकिस्तान पर वार करने के लिए ‘चाणक्य नीति’ को भी आधार बनाया जा रहा है, बॉर्डर पर सैन्य दबाव बनाने की तैयारी है तो डिप्लोमैटिक रास्ते से दुनिया को पाकिस्तान के खिलाफ अपने पाले में भी लाया जा रहा है. सिंधु जल समझौते को स्थगित किया जा रहा है तो भारत के एयरस्पेस को पाकिस्तान के विमानों के लिए नो फ्लाइिंग जोन बनाया जा रहा. चलिए आपको बताते हैं कि भारत ने अबतक पाकिस्तान के खिलाफ क्या एक्शन लिए हैं. शुरुआत लेटेस्ट कदम से.

पाकिस्तान का ‘हवा-पानी’ बंद: भारत ने पाकिस्‍तान के लिए अपना एयरस्‍पेस पूरी तरह से बंद कर दिया है. यानी पाकिस्‍तान के विमान अब भारत से होकर नहीं गुजर पाएंगे. भारत ने पाकिस्‍तान के लिए 23 मई 2025 तक अपना एयरस्‍पेस बंद करने का फैसला किया है. ये पाकिस्‍तान के लिए बड़ा झटका है. इससे पाकिस्‍तान की एयरलाइंस को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा. एयरस्पेस बंद होने की वजह से उन्हें अब घूमकर जाना पड़ेगा. इससे विमान को जाने में लगने वाला समय बढ़ेगा और ईंधन भी ज्‍यादा लगेगा, इसकी सीधी मार पैसेंजर्स पर होगी, क्‍योंकि ऐसे में विमान कंपनियों टिकटों के दामों में इजाफा कर देंगी. गौरतलब है कि पाकिस्तान ने पहले ही भारत के विमानों के लिए भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था. अभी भारत के विमान अरब से होकर पश्चिम की ओर जाते हैं.

सेना को खुली छूट: मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंक के खिलाफ फाइनल प्रहार के लिए तीनों सेनाओं को फ्री हैंड दे दिया. इससे बॉर्डर पर पाक सेना के लिए दबाव बढ़ गया है. पाकिस्तान ने बुधवार को अपने कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के लिए अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दीं. यह कदम तब उठाया गया है जब इस्लामाबाद को भारत द्वारा सैन्य कार्रवाई का डर है.

पाक के उधार पर वार: उम्मीद है कि वित्त मंत्रालय अगले कुछ दिनों में बहुपक्षीय वित्तीय संस्थानों द्वारा पाकिस्तान को मिलने वाली फंडिंग का मुद्दा उठाएगा. जल्द भारत के अधिकारी पाकिस्तान को दिए जाने वाले लोन पर विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक (ADB) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF से मिलेंगे और राशि में पर्याप्त कटौती के लिए दबाव डालेंगे. अप्रैल 2025 तक, ADB ने पाकिस्तान को $43.4 बिलियन की राशि के 764 सार्वजनिक क्षेत्र ऋण, अनुदान और तकनीकी सहायता देने का वादा किया है. अक्टूबर 2024 में, ADB ने जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी के समर्थन के लिए $500 मिलियन की मंजूरी दी थी.

पाक पर जल प्रहार:   भारत की ओर से एक बड़ा एक्शन पाकिस्तान का पानी ‘बंद’ करने का लिया गया. दरअसल भारत ने सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है. वो भी तब तक जब तक कि पाकिस्तान आतंकवाद से तौबा न कर ले. नदियों के जल बंटवारे के लिए भारत और पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि 1960 में की थी. भारत-पाकिस्तान में 3 बार जंग हुई लेकिन इस संधि पर कभी रोक नहीं लगाई गई थी. इस बार भारत ने यह कदम उठा लिया.

अटारी बॉर्डर बंद: भारत ने 1 मई से अटारी बॉर्डर बंद कर दिया है. पाकिस्तान के जो लोग वैध तरीके से सीमा पार कर चुके हैं, उनको 1 मई 2025 से पहले उस रास्ते से वापस आने और जाने का आदेश दे दिया था.गौरतलब है कि अटारी-वाघा सीमा भारत और पाकिस्तान के बीच सड़क मार्ग से होने वाले व्यापार का प्रमुख केंद्र है. 2019 में भारत द्वारा पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा वापस लेने और व्यापारिक रिश्तों में कटौती के बाद भी, कुछ वस्तुओं (जैसे ताजे फल, सीमेंट, और टमाटर) का आयात-निर्यात इस सीमा के जरिए होता रहा है. लेकिन अब इन सबपर रोक लग गई है.

पाक की घेराबंदी: डिप्लोमेटिक स्तर पर भी पाकिस्तान से संबंध काटे गए हैं. भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को “व्यक्ति गैर-वांछित” घोषित किया है और उन्हें भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था, जो अब बीत चुका है. इसके अलावा दोनों उच्चायोगों से सेवा सलाहकारों के पांच सहायक कर्मचारियों को भी वापस बुलाया गया. भारत में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारियों की कुल संख्या को वर्तमान 55 से घटाकर 30 करने को कहा गया है. ये 01 मई 2025 तक किया जाना है.

वीजा बंद: पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) वीजा के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जो भी भारत में थे, उन्हें पाकिस्तान भेजा गया है और कुछ को अभी भी खोजकर भेजा जा रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰