मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई………

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच उग्रवादियों के खिलाफ सरकार लगातार एक्शन ले रही है। इसी क्रम में मणिपुर में 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी उग्रवादी अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हुए थे। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। इन सभी उग्रवादियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 6 मई 2025, 07:14 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई………
Photo: UB India News Archive

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच उग्रवादियों के खिलाफ सरकार लगातार एक्शन ले रही है। इसी क्रम में मणिपुर में 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी उग्रवादी अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हुए थे। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। इन सभी उग्रवादियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंफाल ईस्ट जिले के मंत्रीपुखरी फ्रेंच कॉलोनी से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी उग्रवादी प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (PWG) से जुड़े हुए थे।

आम लोगों को धमकाते थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि ये सभी उग्रवादी घाटी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हथगोला रखकर आम जनता को धमकाने का काम करते थे। इन चारों उग्रवादियों के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल, दो मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इसी संगठन के तीन अन्य सक्रिय उग्रवादियों को कीराओ वांगखेम और इंफाल ईस्ट इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। इसके लिए पुलिस ने अलग अभियान चलाया। इनके पास से पांच हथियार, गोला-बारूद और एक वायरलेस संचार उपकरण बरामद किया गया।

उगाही जैसे कामों में थे लिप्त

वहीं एक अलग कार्रवाई में पुलिस ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। इस उग्रवादी को उगाही की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई इंफाल-ईस्ट के साओम्बुंग कबुई खुंजाओ इलाके में की गई। इस उग्रवादी के पास से दो पिस्तौल, एक हथगोला और एक डेटोनेटर बरामद किया गया। वहीं एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (अपुंबा) के दो सक्रिय उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को थौबल जिले के वांगजिंग अवांग लीकाई में एक मकान से गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी उगाही में लिप्त थे। इसके अलावा काकचिंग जिले के अंगांग छिंग क्रॉसिंग से केसीपी (तैबंगनबा) संगठन का एक उग्रवादी पकड़ा गया है।

दो साल से हिंसा जारी

बता दें कि मणिपुर में दो सालों हिंसा जारी है। इस बीच सुरक्षा बलों की ओर से उग्रवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यहां दो गुटों के बीच चल रही हिंसा के बीच 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मई 2023 से ही यहां मेइती और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष जारी है। इसी क्रम में मणिपुर के सीएम ने इस्तीफा भी दे दिया, जिसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!
प्रदेश

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे में करीब 1.8 करोड़ और अकेले मुंबई में 30 लाख मतदाताओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इनके फॉर्म ‘अनकलेक्टेड’ कैटेगरी में हैं. अगर समय रहते इनका पता नहीं चलता है, तो […]

UB India News15 अग॰
माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….
खास खबर

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है. लोकसभा से माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट यानी एमएमडीआर एक्ट में संशोधन पास होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. राज्य की सत्तारूढ़ इन दोनों […]

UB India News14 अग॰
सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !
खास खबर

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीति में बदलाव दिखाई देने लगा है. राजस्थान में भी भजनलाल सरकार ने युवाओं तक सीधे पहुंच बनाने की कवायद शुरू कर दी है. सरकार 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं […]

UB India News12 अग॰
बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..
प्रदेश

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर मुकाबला काफी काफी दिलचस्प रहा. मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने […]

UB India News4 अग॰
पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?
खास खबर

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका दायर है. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर प्रोटोकॉल बनाने की जरूरत पर राय […]

UB India News30 जुल॰
कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?
खास खबर

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला सबसे बड़ा व‍िरोध प्रदर्शन था, ज‍िनकी मांगों के आगे सरकार को भी झुकना पड़ा और देश के श‍िक्षा मंत्री प्रधान को इस्‍तीफा देना पड़ा. यह आंदोलन जि‍तना गंभीर मुद्दों को लेकर था इसका लहजा उतना […]

UB India News29 जुल॰
परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………
खास खबर

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई. इसमें सरकार ने दोनों सदनों की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा. इस चार सप्ताह […]

UB India News20 जुल॰
पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….
खास खबर

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो गया है। विदेश से लौटने के बाद राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के घर पर मीटिंग की और आज दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश […]

UB India News15 जुल॰