पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका दायर है. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर प्रोटोकॉल बनाने की जरूरत पर राय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 30 जुलाई 2026, 07:43 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?
Photo: UB India News Archive
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका दायर है. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर प्रोटोकॉल बनाने की जरूरत पर राय जताई. सीनियर अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर की दलीलें सुनने केबाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों को देखते हुए याचिका का मकसद अदालत से पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए एक स्पष्ट प्रोटोकॉल तय कराने का होना चाहिए. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि पैलेट गन के इस्तेमाल पर एसओपी क्या है?
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ताओं की ओर से आज यानी गुरुवार को सीनियर एडवोकेट वृंदा ग्रोवर ने दलीलें रखीं. उन्होंने अदालत को बताया कि प्रदर्शनकारियों पर धातु (मेटैलिक) के पैलेट दागे गए. यह मेटैलिक पैलेट शरीर से बरामद भी हुए हैं. उन्होंने कहा कि पैलेट कई प्रकार के होते हैं. रबर, प्लास्टिक और मेटैलिक. लेकिन इस मामले में मेटैलिक पैलेट का इस्तेमाल किया गया.
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (30 जुलाई) को पैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने संकेत दिया है कि पैलेट गन के इस्तेमाल पर पूरी रोक नहीं लग सकती हालांकि वो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल पर विचार करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को भीड़ पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक की मांग को लेकर सुनवाई हुई. वकील ने बताया कि 2 घायल लोगों ने याचिका लगाई है. इस पर देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा कि सुरक्षा नियमावली परिस्थिति के हिसाब से पैलेट गन के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं. आपको इस नियम को चुनौती देनी होगी. आपकी याचिका में इसके बिना रोक की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि वहां रबर नहीं मेटल पैलेट का इस्तेमाल हुआ. मेटल पैलेट का इस तरह इस्तेमाल रुकना चाहिए. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम विचार से मना नहीं कर रहे लेकिन उचित याचिका दाखिल की जानी चाहिए. इसके अलावा चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हम प्रोटोकॉल भी बनाने वाले हैं.

रामलीला मैदान में पुलिस कार्रवाई का जिक्र

इसके अलावा कोर्ट ने रामलीला मैदान में पुलिस कार्रवाई का भी हवाला दिया. साथ ही यह भी कहा कि ब्रिटिश काल में परिस्थिति पड़ने पर सीने में गोली मारने का नियम था लेकिन अब स्थिति अलग है. वहीं दूसरी ओर इस मामले पर वकील ने कहा कि दिल्ली पुलिस की नियमावली में पैलेट गन के इस्तेमाल की बात हमें नहीं दिखी.

वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि हमें विश्वास है कि सरकार युवा छात्रों पर पैलेट नहीं चलवाना चाहेगी. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वहां उपद्रवी भी घुस गए थे. सभी परिस्थितियों को देखना होगा. इसके जवाब में वकील ने कहा कि पुलिस को दिया गया आदेश रिकॉर्ड पर आना चाहिए. साथ ही ये भी कहा कि रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएं. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर नोटिस जारी किया है. इसके अलावा कोर्ट ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है.

इस पर जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि पुलिस नियम असाधारण परिस्थितियों में पैलेट गन के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं. उन्होंने टिप्पणी की, ‘जब तक आप स्वयं इन नियमों को चुनौती नहीं देते, तब तक ग्रेडेड रिस्पॉन्स यानी क्रमिक बल प्रयोग के तहत पैलेट गन का इस्तेमाल एक विकल्प है.’ इस पर वृंदा ग्रोवर ने जवाब दिया कि किसी भी बल प्रयोग का निर्णय भीड़ की प्रकृति पर निर्भर करता है.
मेटैलिक पैलेट पर सवाल
उन्होंने कहा कि यहां प्रदर्शनकारी हिंसक भीड़ नहीं थे, फिर भी उन पर मेटैलिक पैलेट दागे गए, जो गंभीर चिंता का विषय है. इस पर जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि अदालत किसी विशेष मामले में पैलेट गन के इस्तेमाल की न्यायिक समीक्षा करने से परहेज नहीं कर रही है. हालांकि, याचिकाकर्ता को यह दिखाना होगा कि जब कानून-व्यवस्था की स्थिति में चरणबद्ध तरीके से बल प्रयोग की व्यवस्था है और कुछ परिस्थितियों में गोली चलाने तक की अनुमति होती है, तब पैलेट गन के इस्तेमाल को मनमाना क्यों माना जाए.
सीजेआई सूर्यकांत ने क्या कहा?
इस दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों को देखते हुए याचिका का उद्देश्य अदालत से पेलेट गन के इस्तेमाल के लिए एक स्पष्ट प्रोटोकॉल तय कराने का होना चाहिए. इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति केवल मेटैलिक पेलेट के इस्तेमाल को लेकर है.
जस्टिस बागची की टिप्पणी और SG की एंट्री
सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने एक पुराना उदाहरण देते हुए कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में कभी ऐसा नियम था, जिसमें गोला-बारूद बचाने के लिए गोली छाती पर चलाने की बात कही गई थी. इस पर सॉलिसिटर जनरल ने टिप्पणी की कि वह नियम संभवतः औपनिवेशिक दौर का रहा होगा. जस्टिस बागची ने बताया कि उस नियम को बाद में निरस्त कर दिया गया था. उन्होंने वृंदा ग्रोवर से कहा कि आपको ऐसे नियम या दस्तावेज अदालत के सामने रखने होंगे, जिनसे यह साबित हो सके कि पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े प्रावधान मनमाने या असंगत हैं.
याचिका में बदलाव की जरूरत
इस पर वृंदा ग्रोवर ने कहा कि उनके पास मौजूद दस्तावेज डीपीआरडी (DPRD) से संबंधित है, जो उन्हें सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से प्राप्त हुआ है. जस्टिस बागची ने कहा कि यदि ऐसा दस्तावेज मौजूद है, तो वह आधिकारिक अभिलेख (आर्काइव) में भी उपलब्ध होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं है, तो यह उचित स्थिति नहीं मानी जा सकती. बहरहाल, बेंच ने माना कि याचिका में थोड़े बदलाव की जरूरत है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी.
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से कई अहम मुद्दों पर जवाब मांगा
  • सुप्रीम कोर्ट ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा संशोधित प्रार्थना पत्र, घायल छात्रों के इलाज और रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के दिए निर्देश.
  • 20 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में RAF की तैनाती से जुड़े सभी ड्यूटी लॉग, हथियार और गोला-बारूद के रिकॉर्ड तथा विशेष रूप से पैलेट गन से संबंधित रजिस्टर सुरक्षित रखने का निर्देश दिया जाए.
  • जंतर-मंतर और अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित मेटैलिक पेलेट के इस्तेमाल से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से कई अहम मुद्दों पर जवाब मांगा.
वृंदा ग्रोवर की दलील और जज साहब की टिप्पणी
याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने कहा कि दिल्ली पुलिस का ऐसा कोई स्थायी आदेश (Standing Order) नहीं है, जो पेलेट गन के इस्तेमाल को अनिवार्य बनाता हो. उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई आदेश मौजूद है तो उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाए. वकील ग्रोवर ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि न तो केंद्र सरकार और न ही दिल्ली सरकार छात्रों पर पैलेट चलाना चाहती है.’
इस पर जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि छात्र जैसे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के मामले में अहिंसक तरीके को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी प्रदर्शन को कुछ लोगों द्वारा अपने निजी उद्देश्य के लिए हाईजैक कर उसकी वास्तविक मंशा को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती. अदालत ने कहा कि पुलिस को ऐसे संसाधनों और उपकरणों से लैस किया जाना चाहिए कि उसे पैलेट जैसे उपायों का सहारा ही न लेना पड़े.
सरकार क्या बोली
इस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि पुलिस के पास सुरक्षात्मक उपकरण (Protective Gear) मौजूद थे और उन्होंने अदालत की इस बात से सहमति भी जताई. जस्टिस बागची ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह अपनी प्रार्थना (Prayer) में संशोधन करें. सुनवाई के दौरान वृंदा ग्रोवर ने बताया कि दो छात्रों को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया था. उनमें से एक को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन दूसरा घायल हो गया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री भी घायल छात्र से मिलने अस्पताल गए थे, लेकिन अब तक उसके मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए गए हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰