पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई के बीच बड़ी बैठक, तीनों सेना प्रमुख, रक्षामंत्री और CDS भी मौजूद…….

पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई के बीच तीनों सेनाओं के प्रमुख पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं. पीएम आवास पर होने वाली इस बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद हैं. पीएम मोदी इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ मीटिंग कर चुके हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 10 मई 2025, 09:01 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई के बीच बड़ी बैठक, तीनों सेना प्रमुख, रक्षामंत्री और CDS भी मौजूद…….
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई के बीच तीनों सेनाओं के प्रमुख पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं. पीएम आवास पर होने वाली इस बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद हैं. पीएम मोदी इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ मीटिंग कर चुके हैं.

 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान लगातार भारत पर अटैक करने की कोशिश कर रहा है. 7 मई से लेकर अब तक पाकिस्तान ने लगातार भारत पर ड्रोन हमला किया है, लेकिन पाकिस्तान की ओर से किए गए इन ड्रोन हमलों को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है.

भारत ने शुक्ववार की रात श्रीनगर हवाई अड्डे सहित देश के उत्तर और पश्चिम में 26 स्थानों पर पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन अटैक को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान ने लगातार तीसरी रात भारत के कई शहरों को निशाना बनाया. इस बार उत्तरी कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक को निशाना बनाया गया.

सरकार ने कहा कि इस्लामाबाद ने गुरुवार रात भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के अपने असफल प्रयास में लेह से लेकर सर क्रीक तक 36 स्थानों पर तुर्किए के 300 से 400 ड्रोन दागे.

श्रीनगर में रक्षा अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे और दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा एयरबेस समेत कई प्रतिष्ठानों पर ड्रोन हमलों को शुक्रवार देर रात नाकाम कर दिया गया जबकि जम्मू और दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में धमाकों की आवाज़ सुनी गई.

कई सीमावर्ती जिलों के स्थानीय लोगों के लिए अंधेरे और भय की लगातार दूसरी रात थी, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से हवाई खतरों को देखते ही सायरन बजने लगे, जिनका सशस्त्र बलों ने प्रभावी ढंग से मुकाबला किया.

श्रीनगर और जम्मू से लेकर पंजाब के कई जिलों और राजस्थान के जैसलमेर और जोधपुर तक, सीमावर्ती क्षेत्रों का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया और सार्वजनिक उद्घोषणाएं की गईं, जिनमें लोगों से एहतियात के तौर पर अपने घरों की लाइटें बंद करने के लिये कहा गया.

जम्मू और सांबा जिलों के सुचेतगढ़ और रामगढ़ सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी भारी सीमा पार से गोलाबारी जारी है. वहीं, भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की है पाकिस्तान के चार एयरबेस को अपना निशाना बनाया है.

सऊदी के विदेश मंत्री ने की जयशंकर से बात

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने एस जयशंकर से और पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार से फोन पर बात की. न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फैसल बिन फरहान ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और चल रहे सैन्य टकराव को खत्म करने के उद्देश्य से राजनयिक प्रयासों पर चर्चा की.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰