ऑपरेशन सिंदूर में सीवान के शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट पर दी गई श्रद्धांजलि ………….

9 मई को पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल सीवान के जवान रामबाबू सिंह शहीद हो गए। बड़हरिया के प्रखंड के हरिहरपुर लालगढ़ पंचायत के वसीलपुर गांव रहने वाले जवान को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनका निधन हो गया। शहीद रामबाबू का पार्थिव शरीर आज दोपहर तक सीवान पहुंचेगा। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 14 मई 2025, 07:17 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ऑपरेशन सिंदूर में सीवान के शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट पर दी गई श्रद्धांजलि  ………….
Photo: UB India News Archive

9 मई को पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल सीवान के जवान रामबाबू सिंह शहीद हो गए। बड़हरिया के प्रखंड के हरिहरपुर लालगढ़ पंचायत के वसीलपुर गांव रहने वाले जवान को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनका निधन हो गया।

शहीद रामबाबू का पार्थिव शरीर आज दोपहर तक सीवान पहुंचेगा। इसके बाद उनके गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामबाबू सिंह की शहादत पर शोक जताया। उनके आश्रित को 50 लाख रुपए देने को कहा है। बुधवार को सुबह 10:00 बजे एयर इंडिया से शहीद का पार्थिव शरीर पटना आएगा। रामबाबू की सेना में बहाली 2017 में हुई थी। ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग जम्मू में ही हुई थी।

चाचा ने बताया कि रामबाबू बचपन से ही मेहनती था और उसकी सेना में जाने की इच्छा थी। इसलिए वह पहले से ही तैयारी करता था। बारिश होने पर भी वह अपनी तैयारी नहीं छोड़ता था। उसे देश के प्रति जज्बा था। वह सेना में जाकर देश के लिए सेवा करना चाहता था और देश की सेवा करते शहीद हो गया। इधर एसडीओ सुनील कुमार गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। शहीद जवान रामबाबू कुमार सिवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत के वसिलपुर गांव के निवासी हैं।

आज दी जाएगी अंतिम विदाई

रामबाबू की शादी पांच माह पहले ही 10 दिसंबर 2024 को हुई थी। पत्नी अंजली कुमारी गर्भवती हैं। रामबाबू होली के बाद ड्यूटी पर गए थे। पत्नी को जब शहादत की खबर मिली तब वे अपनी मायके धनबाद में थीं। खबर मिलते ही वह मंगलवार की सुबह घर आईं। शहीद का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ उनके गांव लौटेगा। परिजनों के अनुसार, रामबाबू की पत्नी पूरी तरह टूट चुकी हैं, लेकिन पति की बहादुरी और देशभक्ति पर गर्व भी है।

सारण: शहीद के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, परिवार को 50 लाख का चेक सौंपा…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को शहीद मोहम्मद इम्तियाज के गांव गड़खा प्रखंड के नारायणपुर पहुंचे। वहां उन्होंने बीएसएफ के शहीद एसआई को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता मोहम्मद इस्मान रजा व परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने 50 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक परिजनों को सौंपा।

कहा कि शहीद के पुत्र को सरकारी नौकरी देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विंद्तामनगंज पुल से रहमतपुर बाजार तक दो किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा। जलाल-बरसों पंचायत में शहीद द्वार बनेगा। नारायणपुर गांव में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना होगी। शहीद स्मारक भी बनाया जाएगा।

पटना से सीवान के लिए रवाना

पाकिस्तान के हमले में शहीद सीवान के आर्मी जवान रामबाबू प्रसाद (28) का पार्थिव शरीर पटना से सीवान के लिए रवाना हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी।

परिवार ने बताया कि 12 मई को पाकिस्तानी ड्रोन अटैक में वे घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी सोमवार-मंगलवार रात 1 बजे मौत हो गई। वे जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर तैनात थे।

रामबाबू प्रसाद गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के वसिलपुर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता बड़हरिया प्रखण्ड के हरिहरपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया स्वर्गीय रामविचार सिंह रहे हैं। 14 दिसबंर 2024 को उनकी शादी हुई थी।

अप्रैल में रामबाबू सीवान से जम्मू लौटे थे। उनका ट्रांसफर उदयपुर हो गया था, लेकिन पहलगाम अटैक के बाद उन्हें रोक लिया गया था। रामबाबू पाकिस्तान के हमले नाकाम करने वाले S-400 एयर डिफेंस सिस्टम में तैनात थे।

शहीद रामबाबू के पार्थिव शरीर गांव पहुंचने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनके भाई अखिलेश सिंह से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया।

तेजस्वी ने कहा, ‘रामबाबू सिंह पर बिहार ही नहीं देश को गर्व है। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हम सब आपके साथ हैं। हिम्मत रखें, पूरा बिहार और देश आपके साथ खड़ा है।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰