भारत सरकार ने पाकिस्तान के बाद चीन और तुर्की के प्रोपेगैंडा पर किया बड़ा प्रहार …………..

भारत सरकार ने चीन और तुर्की के प्रोपेगैंडा पर बड़ा प्रहार किया है. भारत में चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स और उसकी सरकारी एजेंसी शिन्हुआ का आधिकारिक X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. वहीं तुर्की के सरकारी चैनल टीआईटी वर्ल्ड का भी एक्स अकाउंट बंद कर दिया गया है. सरकार ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 14 मई 2025, 07:54 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत सरकार ने पाकिस्तान के बाद चीन और तुर्की के प्रोपेगैंडा पर किया बड़ा प्रहार …………..
Photo: UB India News Archive

भारत सरकार ने चीन और तुर्की के प्रोपेगैंडा पर बड़ा प्रहार किया है. भारत में चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स और उसकी सरकारी एजेंसी शिन्हुआ का आधिकारिक X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. वहीं तुर्की के सरकारी चैनल टीआईटी वर्ल्ड का भी एक्स अकाउंट बंद कर दिया गया है.

सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब हाल ही में भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी एक्स हैंडल्स के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की थी. वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ छिड़ी लड़ाई के वक्त ये तुर्की और चीन उसके समर्थन में खड़े थे और इन सारे प्लेटफॉर्म्स के जरिये भारत के खिलाफ पाकिस्तान प्रोपेगैंडा को हवा दे रहे थे.

केंद्र सरकार ने यह फैसला ऐसे वक्त लिया है, जब चीन की तरफ से अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों के नाम बदलने की बात सामने आई. भारत ने इस कदम को सख्ती से खारिज किया है. केंद्र सरकार ने कहा कि इस तरह के ‘बेतुके’ प्रयास उस सच्चाई को नहीं बदल सकते कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा.

चीन की चाल पर भारत का जवाब

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने कहा, ‘हमने देखा है कि चीन भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थानों का नाम बदलने के निरर्थक और बेतुके प्रयास करता आ रहा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम ऐसे प्रयासों को पूरी तरह से खारिज करते हैं. ऐसे रचनात्मक नामकरण से यह अटल सच्चाई नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और रहेगा.’

ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ पर क्यों एक्शन

ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) और चीनी सरकार का मुखपत्र माना जाता है. इसका मकसद दुनियाभर में चीनी नजरिये के नाम पर उसका प्रोपेगेंडा फैलाना है. ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ ने भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष पर कई झूठी बातें फैलाई, जिसका भारत की तरफ से पुरजोर तरीके से खंडन किया था.

ग्लोबल टाइम्स ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की अफवाहों को खबर के रूप में पेश करते हुए भारत के एक्शन आक्रामक बताया था. ऐसे में चीनी प्रोपेगेंडा फैलाने वाले इन दोनों की बोलती अब एक्स पर बात हो जाएगी.

क्या है टीआरटी वर्ल्ड?

टीआरटी वर्ल्ड तुर्की की सरकारी अंतरराष्ट्रीय समाचार सेवा है, जो अंग्रेजी में समाचार, विश्लेषण और करंट अफेयर्स की कवरेज करती है. इसे तुर्की के राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता टीआरटी संचालित करता है. इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी.

इसका मकसद था तुर्की के नजरिये से दुनिया भर के दर्शकों को रूबरू कराना और पश्चिमी मीडिया की एकतरफा रिपोर्टिंग का विकल्प प्रस्तुत करना. हालांकि भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के दौरान यह पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा फैलाता दिखा था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰