29-30 मई को बिहार दौरे पर PM मोदी, पटना को देंगे बड़ी सौगात, रोहतास में करेंगे जनसभा को संबोधित

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने और कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए पटना पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे में, पीएम मोदी 29 मई को देर रात पटना पहुंचेंगे और लोकनायक जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। वह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 21 मई 2025, 09:38 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
29-30 मई को बिहार दौरे पर  PM मोदी, पटना को देंगे बड़ी सौगात, रोहतास में करेंगे जनसभा को संबोधित
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने और कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए पटना पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे में, पीएम मोदी 29 मई को देर रात पटना पहुंचेंगे और लोकनायक जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। वह 30 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और उसी दिन कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला और पिछले चार महीनों में तीसरा दौरा होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को पटना को तीन समेत बिहार को चार सौगात देंगे। 29 मई को पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद‌्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम वेटनरी कॉलेज मैदान में होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बैठक की।

इसमें डीजीपी विनय कुमार, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना एयरपोर्ट के निदेशक केएम नेहरा, एसएसपी अवकाश कुमार समेत कई प्रशासनिक और एयरपोर्ट के अधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही पटना-गया-डोभी फोरलेन हाईवे का लोकार्पण 30 मई को करेंगे। 30 मई को नवीनगर थर्मल पावर प्लांट में स्टेज-2 परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे।

  • यात्रियों की सालाना क्षमता 23 लाख से बढ़कर एक करोड़ होगी।
  • 52 चेक इन काउंटर होंगे।
  • पांच एयरोब्रिज से सीधे विमान में जाएंगे यात्री।
  • पैरेलल टैक्सी ट्रैक की सुविधा होगी।
  • 11 विमानों की पार्किंग होगी।
  • मल्टीलेवल पार्किंग की क्षमता 750 वाहनों की।
  • आधुनिक कार्गों, एटीसी और शयनकक्ष की भी सुविधा।
  • दो-दो अराइवल और डिपार्चर हॉल होंगे।
  • निर्माण लागत-1400 करोड़।

बिहटा एयरपोर्ट : 2027 तक तैयार होगा नया टर्मिनल भवन

  • नया टर्मिनल भवन 2027 तक तैयार होगा। लागत-459.99 करोड़
  • रनवे की लंबाई 2200 मीटर से बढ़कर 3700 मीटर होगी।
  • पीक ऑवर में 3 हजार यात्रियों की क्षमता होगी।
  • सालाना क्षमता एक करोड़ यात्रियों की होगी।
  • 10 विमानों की पार्किंग होगी। कार्गो और एटीसी की सुविधा होगी।
  • नया एकीकृत टर्मिनल और यूटिलिटी बिल्डिंग होगी।

पटना-गया-डोभी फोरलेन हाईवे होगा चालू

पटना-गया-डोभी फोरलेन हाईवे का 127 किमी हिस्सा बन कर तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसे न्यू बाइपास से जोड़ने के लिए 3.9 किमी में निर्माण कार्य जारी है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद न्यू बाइपास से पटना-गया-डोभी फोरलेन हाईवे जुड़ जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक, 96 करोड़ की लागत से मिसिंग लेन का निर्माण कार्य जारी है। इसमें सिपारा स्थित न्यू बाइपास से नाथुपुर तक फोरलेन सड़क की लंबाई 2.8 किमी है। इसी फोरलेन के बीच में एक वैकुलर अंडरपास बन रहा है। इसे अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस अंडरपास से बाइपास के पहले 35 फीट रोड की कनेक्टिविटी मिलेगी। 5500 करोड़ की लागत से बनने वाला यह हाईवे तीन जिलों से होकर गुजर रहा है। इनमें पटना, जहानाबाद और गया जिला शामिल हैं। इसके चालू होने से पटना से गया का सफर अधिकतम ढाई घंटे में पूरा होगा।

धूल से बढ़ी परेशानी

बाइपास से नत्थुपुर तक मिसिंग लिंक रोड के हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बन रहे वैकुलर अंडरपास वाले स्थान पर डायवर्सन से रोजाना सैकड़ों गाड़ियां गुजरी रही हैं। यहां पर तय मानक का अनुपालन नहीं होने से आने-जाने वाले यात्री धूल से परेशान हैं। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक, निर्माण एजेंसी को तय मानक का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। इसका अनुपालन नहीं होने पर निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

1.1 किमी लंबे फ्लाईओवर का निर्माण अभी जारी

पटना-बख्तियारपुर न्यू बाइपास रोड पर सिपारा के पास 1.1 किमी लंबे फ्लाईओवर का निर्माण जारी है। इसकी पाइलिंग का कार्य चल रहा है। इसका निर्माण कार्य सितंबर तक पूरा होगा। इसके निर्माण के बाद अनीसाबाद से बख्तियारपुर के बीच फ्लाईओवर से गाड़ियों का परिचालन होगा। न्यू बाइपास पर सरिस्ताबाद के पास मिलने वाले स्थान पर बाइपास के सर्विस रोड से गाड़ियां पूरब में बख्तियारपुर और पश्चिम में अनीसाबाद की तरफ जाएंगी। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक पटना-गया-डोभी रोड के चालू होने के बाद न्यू बाइपास पर गाड़ियों का दबाव बढ़ेगा। सरिस्ताबाद के पास फ्लाईओवर का निर्माण होने से जाम की समस्या नहीं होगी।

नवीनगर थर्मल पावर स्टेज-2 : 2400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा

पीएम 30 मई को नवीनगर थर्मल पावर प्लांट में स्टेज-2 परियोजना का शिलान्यास करेंगे। 29 हजार करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से 2400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इसमें 1500 मेगावाट बिजली की हिस्सेदारी बिहार की होगी। एनटीपीसी के अफसरों के मुताबिक इसे वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। अभी नवीनगर थर्मल पावर प्लांट के स्टेज वन से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

मधुबनी आए थे पीएम मोदी

24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मधुबनी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जीविका बहनों को केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही सहायता का ब्यौरा दिया था। इसके अलावा पीएम मोदी ने रेलवे, सड़क और बाढ़ प्रबंधन से जुड़ी कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया था। रोहतास में मोदी की सभा से एनडीए की तैयारी को बल मिलने की उम्मीद है, जिसे शाहाबाद क्षेत्र में 2024 के लोकसभा चुनाव में पांच सीटें गंवानी पड़ी थीं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अंदर कार्रवाई के दौरान जिस तरह भारतीय सेना ने पराक्रम और शौर्य का प्रदर्शन किया है, पूरी दुनिया उसका लोहा मान रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जो हमले की बात स्वीकार की है, अभी और भी नई-नई बातें सामने आएंगी, जो भारतीय सेना ने पाकिस्तान को तंग और तबाह किया है। दरअसल, भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने आतंकवाद के खिलाफ देश के रुख को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया। भारतीय सेना की ओर से यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में हुई थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी स्वीकार किया कि नूर खान एयर बेस पर हमला हुआ था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰