प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बीकानेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पालना में विशाल जनसभा को संबोधित किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा और ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां गिनाईं। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, ‘पाकिस्तान एक बात भूल गया। मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गरम रहता है। मोदी की नसों में अब लहू नहीं, गरम सिंदूर बह रहा है। उन्होंने कहा 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। गोलियां पहलगाम में चलीं लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ। चलिए बताते हैं कि पीएम मोदी के भाषण की 10 दमदार बातें क्या हैं।
पीएम मोदी के भाषण की दमदार बातें
- पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकवादियों को 9 सबसे बड़े ठिकानों को तबाह कर दिया।
- पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है।
- पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान एक बात भूल गया। मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गरम रहता है। मोदी की नसों में अब लहू नहीं, गरम सिंदूर बह रहा है।
- प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ‘मैंने कहा था सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। वो जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। वो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे कतरे का हिसाब चुकाया है।’
- पीएम मोदी ने कहा कि वो सोचते थे भारत चुप रहेगा, आज कोने में दुबके पड़े हैं। वो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं। ये शोध प्रतिशोध का खेलन हीं, ये न्याय का नया स्वरूप है। ये ऑपरेशन सिंदूर है। ये सिर्फ आक्रोश नहीं है, ये समर्थ भारत का रौद्र रूप है। ये भारत का नया स्वरूप है। पहले घर में घुसकर किया था वार। अब सीधा सीने पर किया प्रहार है। आतंक का फन कुचलने की, यही नीति है, यही रीति है, यही भारत है, नया भारत है।
- प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के 3 सूत्र तय कर दिए हैं। पहला भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा। समय हमारी सेनाएं तय करेंगे। तरीका भी हमारी सेनाएं तय करेंगी और शर्ते भी हमारी होंगी। दूसरा कि एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है और तीसरा आतंक के आकाओं और आतंकी सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे। उन्हें एक ही मानेंगे। पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा।
- पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान भारत से कभी सीधी लड़ाई जीत ही नहीं सकता। जब भी सीधी लड़ाई होती है तो बार बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती है। इसलिए पाकिस्तान ने आतंकवाद को भारत के खिलाफ लड़ाई का हथियार बनाया है। आजादी के बाद पिछले कई दशकों से यही चला रहा है।
- पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने साफ कर दिया है कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ये कीमत पाकिस्तान की सेना चुकाएगी, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी। जब मैं दिल्ली से यहां आया तो नाल एयरपोर्ट पर उतरा। पाकिस्तान ने इस एयरबेस को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी। लेकिन इस एयरबेस को वो रत्ती भर भी नुकसान नहीं पहुंचा पाएं।
- पीएम मोदी ने कहा कि सीमा पार पाकिस्तान का रहीमयार खान बेस है। पता नहीं आगे कब खुलेगा। आईसीयू में पड़ा है। भारत की सेना के अचूक प्रहार ने इस एयरबेस को तहस नहस कर दिया है।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के साथ ना ट्रेड होगा, ना टॉक। अगर बात होगी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की पीओके की। अगर पाकिस्तान ने आतंकियों को एक्सपोर्ट करना जारी रखा तो पाई पाई के लिए मोहताज होना होगा। पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा। भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा। ये भारत का संकल्प है। दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती है।
मोदी के भाषण की 6 बड़ी बातें…
1- पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। गोलियां पहलगाम में चली थीं, उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी और तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
2. 22 मिनट में आतंकी ठिकाने तबाह किए पहलगाम हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह किए। दुनिया ने देखा कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है? पांच साल पहले बालाकोट में देश ने एयरस्ट्राइक की थी। उसके बाद मेरी पहली जनसभा राजस्थान में हुई थी। वीर भूमि का ही ये तप है कि ऐसा संयोग फिर बना कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीकानेर में सभा हो रही है।
3. आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय किए ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय किए। पहला, भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा। समय हमारी सेनाएं तय करेंगी, तरीका भी हमारी सेना तय करेगी और शर्तें भी हमारी होंगी। दूसरा, एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है। तीसरा, हम आतंक के आकाओं और आतंक की सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे। उन्हें एक ही मानेंगे।
4. मोदी की नस में खून नहीं, गर्म सिंदूर दौड़ रहा है पाकिस्तान भारत से कभी सीधी लड़ाई नहीं जीत सकता। इसलिए आतंकवाद को भारत के खिलाफ हथियार बनाया है। पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म है। अब तो माेदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है।
5. हर आतंकी हमले की कीमत पाकिस्तान चुकाएगा भारत ने साफ कर दिया है कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह कीमत पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी। पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर। भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा, ये भारत का संकल्प है। दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती है।
6. पाक का रहीमयार खान एयरबेस आईसीयू में मैं बीकानेर के नाल एयरबेस पर उतरा। पाकिस्तान ने इसे भी निशाना बनाने की कोशिश की थी। वो इस एयरबेस को रत्तीभर नुकसान नहीं पहुंचा पाया। यहां से कुछ दूरी पर पाकिस्तान का रहीमयार खान एयरबेस है। वह ICU में पड़ा है। विकसित भारत के लिए सुरक्षा और समृद्धि दोनों जरूरी है, यह तभी संभव है जब भारत का कोना-कोना मजबूत होगा।
मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर कविता सुनाई
जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है। जो सोचते थे भारत चुप रहेगा, आज वो घरों में डूब-डूबकर पड़े हैं। जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हैं। ये शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है। ये ऑपरेशन सिंदूर है, ये सिर्फ आक्रोश नहीं है, ये समर्थ भारत का रौद्ररूप है। ये भारत का नया स्वरूप है। पहले घर में घुसकर किया था वार, अब सीधा सीने पर किया प्रहार है। आतंक का फन कुचलने की यही नीति है, यही रीति है, यही भारत है, नया भारत है।








