ICAO नियमों का उल्लंघन कर पाकिस्तान ने दिखाई अमानवीयता …………

पाकिस्‍तान का मानवता से क्‍या रिश्‍ता है, उसने एक बार फिर अपनी ओछी हरकत से सबको बता दिया है. पाकिस्‍तान ने 227 जिंदगियों की परवाह ना करते हुए उनको एक ऐसे रास्‍ते पर जाने के लिए मजबूर कर दिया, जहां सिर्फ और सिर्फ खतरा था. यह खतरा कितना बड़ा था, इसका अंजादा इंडिगो के प्‍लेन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 23 मई 2025, 07:24 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ICAO नियमों का उल्लंघन कर पाकिस्तान ने दिखाई अमानवीयता …………
Photo: UB India News Archive

पाकिस्‍तान का मानवता से क्‍या रिश्‍ता है, उसने एक बार फिर अपनी ओछी हरकत से सबको बता दिया है. पाकिस्‍तान ने 227 जिंदगियों की परवाह ना करते हुए उनको एक ऐसे रास्‍ते पर जाने के लिए मजबूर कर दिया, जहां सिर्फ और सिर्फ खतरा था. यह खतरा कितना बड़ा था, इसका अंजादा इंडिगो के प्‍लेन को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है.

आपको बता दें कि 21 मई 2025 को दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2142 एक भयानक हादसे का शिकार हो गई थी. इंडिगो के इस प्‍लेन को अचानक ओलावृष्टि और भीषण एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते प्‍लेन का अगला हिस्सा (नोज कोन) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान प्‍लेन में सवार 227 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई.

हालात से निपटने के लिए पायलट ने लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से पाकिस्तानी एयर स्‍पेस का उपयोग करने की अनुमति मांगी ताकि खराब मौसम से बचा जा सके. लेकिन, पाकिस्तान ने न केवल इस अनुरोध को ठुकरा दिया, बल्कि आपातकालीन स्थिति में भी प्‍लेन को अपने एयर स्‍पेस में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी. इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान की अमानवीयता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को उजागर किया है.

ऐसा नहीं है कि पाकिस्‍तान ने पहली बार मानवीयता को दरकिनार कर ऐसी हरकत की हो. 24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC814 जो काठमांडू से दिल्ली जा रही थी, को आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया था. उस समय भी प्‍लेन को लाहौर में उतारने की जरूरत थी, क्योंकि ईंधन खत्म हो रहा था और स्थिति गंभीर थी.

लेकिन, तब भी लाहौर एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. उस घटना में भी 155 यात्रियों और चालक दल की जान खतरे में थी. अंततः प्‍लेन को अमृतसर में उतारा गया, लेकिन वहां से फिर उड़ान भरने के बाद उसे कंधार ले जाया गया. उस समय भी पाकिस्तान के इस अमानवीय रवैये की कड़ी आलोचना हुई थी.

पाक की इस हरकत को लेकर क्‍या कहते हैं नियम

पाकिस्‍तान ने अपने इस अमानवीय कदम से इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) शिकागो कन्वेंशन 1944 का स्पष्ट रूप से उल्‍लंघन किया है. इस कन्‍वेंशन के अनुसार, किसी भी देश को इमरजेंसी के हालात में किसी पैसेंजर प्‍लेन को अपने एयर स्‍पेस में प्रवेश या लैंडिंग की अनुमति देनी होगी.

पाकिस्‍तान ने इस नियम का किया गलत इस्‍तेमाल

इसके अलावा, एआईसीओ के आर्टिकल 3 (बी) में यह भी उल्लेख है कि किसी देश को नॉन-मिलिट्री एयरक्राफ्ट को अपने एयर स्‍पेस में प्रवेश से रोकने का अधिकार है, जब राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा हो. लेकिन इंडिगो की उड़ान एक नागरिक प्‍लेन थी, जो किसी भी तरह से पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं थी. फिर भी, पाकिस्तान ने इस अनुरोध को ठुकराकर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया.

पाक को स‍बक सिखाने के लिए क्‍या होगा इंडिगो का दांव?

पाकिस्‍तान ने अपनी इस नापाक हरकत से नकेवल एआईसीओ के नियमों का उल्‍लंघन किया है, बल्कि इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट ए‍सोसिएशन (आईएटीए) के नियमों का उल्‍लंघन किया है. इंडिगो के पास बड़ा मौका है कि अगले महीने भारत में होने जा रही आईएटीए के
81वीं एजीएम में यह मुद्दा उठा सकता है और पाकिस्‍तान को अपनी इस अमानवीय हरकत की कीमत चुकानी पड़ सकती है. आपको बता दें कि आईएटीए का 81वां एजीएम इस बार इंडिगो ही ऑर्गनाइज कर रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰