गुजरात के वडोदरा में PM का रोड शो , ‘मोदी है तो हिंदुस्तान है हमारा…’ पीएम के स्वागत में बोले लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार और मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं। PM सुबह करीब 10 बजे वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसे ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ का नाम दिया गया। रोड शो के दौरान PM मोदी को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 26 मई 2025, 07:51 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गुजरात के वडोदरा में PM का रोड शो ,  ‘मोदी है तो हिंदुस्तान है हमारा…’ पीएम के स्वागत में बोले लोग
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार और मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं। PM सुबह करीब 10 बजे वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसे ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ का नाम दिया गया।

रोड शो के दौरान PM मोदी को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी मौजूद रहा। उन्होंने भी फूल बरसाकर PM का स्वागत किया।

PM का रोड शो करीब 10 मिनट चला। इस दौरान प्रधानमंत्री कहीं भी रुके नहीं। वे वडोदरा से दाहोद के लिए निकल गए हैं। यहां उनकी जनसभा होगी। इस दौरान कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। दोपहर में प्रधानमंत्री भुज और अहमदाबाद में भी रोड शो निकालेंगे। सोमवार रात वे राजभवन में रुकेंगे।

अगले दिन 27 मई को मोदी गांधीनगर में महात्मा मंदिर शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीएम दो दिन में 77,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

वडोदरा एयरपोर्ट के बाहर स्टेज पर कर्नल सोफिया के पिता, भाई, बहन सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
वडोदरा एयरपोर्ट के बाहर स्टेज पर कर्नल सोफिया के पिता, भाई, बहन सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

‘वो है तो हिंदुस्तान है हमारा…’ पीएम मोदी के स्वागत में बोली महिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे की शुरुआत वडोदरा में रोड शो के साथ किया. इस दौरान पूरा शहर ऑपरेशन सिंदूर के रंग में रंगा दिखा. पीएम मोदी के स्वागत में खड़ी एक महिला ने कहा, ‘पीएम मोदी के बारे में क्या ही बोलूं… वो है तो हिंदुस्तान है हमारा… सुबह से उठ के दिल में जूनून था कि आज उनके दर्शन ज़रूर करूं.’

वहीं एक अन्य महिला ने कहा, ‘मोदी है वसुधैव कुटुंबकम… जो दुनिया को एक परिवार मानता है, वही आज हमारा नेता है.’

 पीएम मोदी गुजरात को देंगे 82000 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान भुज में 53,400 करोड़ रुपये और दाहोद में 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री 26 मई को दाहोद दौरे से अपने गुजरात दौरे की शुरुआत करेंगे, जहां वह सुबह करीब 11:15 बजे पहुंचेंगे. वह भारतीय रेलवे के लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो घरेलू उपयोग और निर्यात दोनों के लिए 9,000 एचपी इलेक्ट्रिक इंजनों का उत्पादन करेगा. वह संयंत्र में निर्मित पहले इलेक्ट्रिक इंजन को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

इसके बाद, वह दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी फिर शाम को भुज जाएंगे, जहां वह भुज में 53,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी 27 मई को गांधीनगर जाएंगे, जहां वह गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 का शुभारंभ करेंगे. इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे.

कर्नल सोफिया की जुड़वां बहन शायना सुनसारा भी रोड शो में पहुंचीं

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰