आलोचक और ट्रोल्स जैसा ठीक समझें…

कांग्रेस नेता शशि थरूर इस समय सर्वदलीय डेलिगेशन का अमेरिका में नेतृत्व कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने एक बयान दिया जिसको लेकर उनकी ही पार्टी के नेताओं ने उन्हें टारगेट करना शुरू कर दिया. हालांकि, अब थरूर ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को करारा जवाब दिया है. थरूर के पनामा में दिए गए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 29 मई 2025, 07:30 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आलोचक और ट्रोल्स जैसा ठीक समझें…
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस नेता शशि थरूर इस समय सर्वदलीय डेलिगेशन का अमेरिका में नेतृत्व कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने एक बयान दिया जिसको लेकर उनकी ही पार्टी के नेताओं ने उन्हें टारगेट करना शुरू कर दिया. हालांकि, अब थरूर ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को करारा जवाब दिया है. थरूर के पनामा में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस को दिक्कत हो गई थी. थरूर ने कहा था कि कारगिल युद्ध के दौरान भी भारत ने नियंत्रण रेखा पार नहीं की थी, हालांकि, उरी सर्जिकल स्ट्राइक में उसने ऐसा किया था. थरूर के इसी बयान को लेकर कांग्रेस ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया था. इसी के बाद अब थरूर ने इस पर जवाब दिया है.

थरूर ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, उन कट्टरपंथियों के लिए जो नियंत्रण रेखा के पार भारतीय वीरता के बारे में मेरी कथित अज्ञानता से नाराज हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि मैं साफ तौर पर सिर्फ आतंकवादी हमलों का जवाब देने के बारे में बात कर रहा था, पिछले युद्धों के बारे में नहीं.

शशि थरूर ने दिया जवाब
शशि थरूर ने आगे कहा, मेरा बयान हाल के वर्षों में हुए कई हमलों को लेकर था, जिसके दौरान पिछली भारतीय प्रतिक्रियाएं एलओसी और आईबी पर नियंत्रित और बाधित दोनों थीं, लेकिन हमेशा की तरह, आलोचकों और ट्रोल्स का मेरे विचारों और शब्दों को अपनी इच्छानुसार तोड़-मरोड़ कर पेश करने का स्वागत है.

After a long and successful day in Panama, i have to wind up at midnightvhere with departure for Bogota, Colombia in six hours, so I dont really have time for this — but anyway: For those zealots fulminating about my supposed ignorance of Indian valour across the LoC: in tge

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 29, 2025

थरूर ने क्या बयान दिया था
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पनामा सिटी में बयान दिया था कि हाल के वर्षों में जो बदल गया है वह यह है कि आतंकवादियों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी, इसमें कोई संदेह नहीं है. उन्होंने आगे कहा था, साल 2016 में पहली बार भारत ने एलओसी का उल्लंघन किया था और उरी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था. यह कुछ ऐसा था जो हमने पहले नहीं किया था.

उन्होंने आगे कहा, कारगिल युद्ध के दौरान भी, हमने नियंत्रण रेखा पार नहीं की थी, उरी में, हमने ऐसा किया और इसके बाद जनवरी 2019 में पुलवामा में जब हमला हुआ तो हम ने इस बार न सिर्फ नियंत्रण रेखा पार की, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी पार की और हमने बालाकोट में आतंकवादी मुख्यालयों पर हमला किया.

My dear @ShashiTharoor Alas ! I could prevail upon PM Modi to declare you as super spokesperson of BJP , even declaring as foreign minister before landing in India . How could you denigrate the golden history of Congress by saying that before PM Modi , India never crossed LOC https://t.co/c88b8rX2bq

— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) May 28, 2025

उदित राज ने किया टारगेट
शशि थरूर के इस बयान को लेकर कांग्रेस के नेता उदित राज का बयान सामने आया था. उन्होंने थरूर को टारगेट करते हुए कहा, काश, मैं प्रधानमंत्री मोदी को मना लेता कि वो आपको बीजेपी का सुपर प्रवक्ता घोषित कर दें, यहां तक कि भारत आने से पहले ही विदेश मंत्री घोषित कर दें. आप कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास को यह कहकर कैसे बदनाम कर सकते हैं कि पीएम मोदी से पहले भारत ने कभी LOC और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार नहीं की.

उन्होंने आगे कहा, 1965 में भारतीय सेना ने कई जगहों पर पाकिस्तान में प्रवेश किया, जिससे लाहौर सेक्टर में पाकिस्तानियों को पूरी तरह से आश्चर्य हुआ. 1971 में भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए और UPA सरकार के दौरान कई सर्जिकल स्ट्राइक की गईं, लेकिन राजनीतिक रूप से इसका ढोल नहीं पीटा गया. जिस पार्टी ने आपको इतना कुछ दिया, उसके लिए आप इतने बेईमान कैसे हो सकते हैं?

“कांग्रेस ने 6 बार की सर्जिकल स्ट्राइक”
थरूर का बयान सामने आने के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने इतिहास याद दिलाने का काम शुरू किया और थरूर के बयान पर पलटवार करते हुए पोस्ट किया. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान पर 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक की. उसका क्रेडिट कांग्रेस पार्टी ने खुद नहीं लिया और सेना का पराक्रम और शौर्य उसी के पास रहा और होना भी चाहिए. सेना ने शानदार ऑपरेशन सिंदूर किया, उसे सलाम. बीजेपी ने कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की जिसका वो प्रचार का रही है. सेना का सम्मान कांग्रेस को करना आता है, बीजीपी सेना का सम्मान और क्रेडिट कैसे ले सकती है ? सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰