पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (30 मई 2025) को अपने कानपुर दौरे के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कारोबारी शुभम द्विवेदी के परिजन से मुलाकात की. पीएम मोदी से मिलने के बाद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे वादा किया है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 30 मई 2025, 10:37 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पहलगाम हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले पीएम मोदी
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (30 मई 2025) को अपने कानपुर दौरे के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कारोबारी शुभम द्विवेदी के परिजन से मुलाकात की. पीएम मोदी से मिलने के बाद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे वादा किया है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है.

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले स्व.शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, ‘पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश और सरकार हमारे साथ खड़ी है. उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.पीएम मोदी बहुत दुखी थे.पीएम मोदी ने मुझसे पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पूछा. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है.पीएम मोदी ने हमें एक और मुलाकात का आश्वासन दिया.’

वहीं स्व. शुभम के परिजनों से मुलाकात के बाद पीएम ने एक कार्यक्रम में कहा कानपुर में ये विकास का कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा. पहलगाम के आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी इस बर्बरता का शिकार हुए. बेटी ऐशान्या द्विवेदी की वो पीड़ा, वो दर्द और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं. हमारी बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा.’

ऐशान्या द्विवेदी ने बताया, ” पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश और सरकार हमारे साथ खड़ी है. पीएम बहुत दुखी थे, उन्होंने मुझसे पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पूछा. पीएम कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है. उन्होंने हमें एक और मुलाकात का आश्वासन दिया.”

पीएम मोदी से मिलने के बाद शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने कहा, “हमारा परिवार आभार व्यक्त करता है क्योंकि पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में आतंकवाद के खिलाफ एक ऑपरेशन शुरू किया गया था. पाकिस्तान में आतंकवादी स्थलों को नष्ट कर दिया गया था. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ है. पीएम मोदी ने हमें बताया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. पीएम मोदी भावुक भी हुए.”

कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर नरेंद्र मोदी से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने का अनुरोध किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 47,600 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

पीएम मोदी ने कहा, “कानपुर में विकास का ये कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा. पहलगाम के कायराना हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता का शिकार हुए. बेटी ऐशान्या की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कानपुर पहुंचने पर पीएम मोदी ने पहगलाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी से भी मुलाकात की।

पाकिस्तान को युद्ध रोकने की मांग पर होना पड़ा मजबूर

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने सैकड़ों मील अंदर जाकर तबाह कर दिए। हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तानी सेना को युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा। पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की धरती से सेना के इस शौर्य को बार-बार सलाम करता हूं।

आतंक के खिलाफ लड़ाई में ये 3 सूत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र तय किए हैं।

  1. पहला सूत्र ये है कि भारत हर हमले का करारा जवाब देगा। उसका सही समय और जवाब देने का तरीका सेना खुद तय करेगी।
  2. दूसत्रा सूत्र ये है कि भारत एटम बम की गीदड़भभकी को सहन नहीं करेगा।
  3. तीसरा सूत्र ये है कि आतंक के आका और आतंक के समर्थन वाली सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा।

आतंकी हमले में शुभम द्विवेदी ने जान गंवाई

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह विकास कार्यक्रम 24 अप्रैल को होना था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी ने भी अपनी जान गंवाई। बेटी ऐशान्या का दर्द और गुस्सा हम सबने महसूस किया है। हमारी बेटियों का दर्द और गुस्सा दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के रूप में देखा।’

पीएम के कानपुर दौरे पर क्या बोले सीएम योगी?
शुभम के परिजनों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कानपुर में ₹47,600 करोड़ लागत की 15 मेगा विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया. परियोजनाएं राज्य के अलग-अलग जिलों में लागू की जाएंगी.

कार्यक्रम में पीएम के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री का यह उत्तर प्रदेश में पहला दौरा है. इसलिए मैं कानपुर और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना चाहता हूं. देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर, तथा देश के दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब देकर, पहले सर्जिकल स्ट्राइक, फिर एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से, हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम और बहादुरी ने पूरे विश्व को भारत की ताकत और क्षमताओं का लोहा मनवाया है.

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में हर भारतीय को अपने देश की संप्रभुता पर गर्व की अनुभूति हो रही है. आपने पिछले 11 वर्षों में राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर समृद्धि तक का जो मार्ग स्थापित किया है, उसने देश के लिए एक मजबूत नींव रखी है. इसकी एक झलक आज कानपुर में देखने को मिली, जहाँ हमने ₹47,600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास देखा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰