परमाणु बम से एक कदम दूर ईरान! बढ़ाया हथियार-ग्रेड यूरेनियम भंडार

अमेरिका के साथ चल रही परमाणु वार्ता के दौरान ईरान के बारे में चौंकाने वाली खबर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की एक गोपनीय रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने परमाणु हथियार बनाने के लिए संवर्धित यूरेनियम का भंडार और बढ़ा लिया है। इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 31 मई 2025, 01:24 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
परमाणु बम से एक कदम दूर ईरान! बढ़ाया हथियार-ग्रेड यूरेनियम भंडार
Photo: UB India News Archive

अमेरिका के साथ चल रही परमाणु वार्ता के दौरान ईरान के बारे में चौंकाने वाली खबर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की एक गोपनीय रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने परमाणु हथियार बनाने के लिए संवर्धित यूरेनियम का भंडार और बढ़ा लिया है। इस रिपोर्ट में तेहरान से तुरंत अपना परमाणु इरादा बदलने और एजेंसी की जांच में पूरी तरह सहयोग करने की अपील की गई है। आईएईए की इस रिपोर्ट ने दुनिया भर में खलबली मचा दी है।

ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ सकता है तनाव

यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब तेहरान और वॉशिंगटन के बीच एक संभावित परमाणु समझौते को लेकर कई दौर की बातचीत चल रही है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। वियना स्थित IAEA द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट को एसोसिएटेड प्रेस ने देखा है। इसमें बताया गया है कि 17 मई तक ईरान ने 60 प्रतिशत तक संवर्धित 408.6 किलोग्राम यूरेनियम जमा कर लिया है, जो कि हथियार बनाने योग्य स्तर (90%) से महज एक तकनीकी कदम दूर है। यह रिपोर्ट दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा सकती है।

आईएईए ने ईरान को क्यों दी चेतावनी

ईरान तेजी से अपने यूरेनियम संवर्धन को बढ़ा रहा है। इससे पहले फरवरी में जारी पिछली रिपोर्ट में यह मात्रा 274.8 किलोग्राम बताई गई थी, यानी इस बार 133.8 किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। IAEA प्रमुख राफाएल मारियानो ग्रोसी ने बार-बार यह चेतावनी दी है कि “ईरान ही एकमात्र ऐसा गैर-परमाणु हथियार संपन्न देश है जो इस स्तर तक यूरेनियम का संवर्धन कर रहा है।” शनिवार को ग्रोसी ने एक बार फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा कि “IAEA के साथ पूर्ण और प्रभावी सहयोग करने के लिए ईरान से मेरा तत्काल आग्रह है।” इस बीच, गुरुवार को ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका के साथ किसी भी तात्कालिक परमाणु समझौते की अटकलों को खारिज कर दिया। आईएईए ईरान को बार-बार चेतावनी इसलिए दे रहा है कि तेहरान के परमाणु संपन्न होने से मिडिल ईस्ट में तनाव युद्ध और तनाव की आशंकाएं और प्रबल हो जाएंगी।

ईरान ने क्या जवाब दिया?

ईरानी अधिकारियों ने कहा कि “कोई भी समझौता तब तक स्वीकार्य नहीं होगा जब तक तेहरान पर से सभी प्रतिबंध पूरी तरह नहीं हटाए जाते और देश के परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाती।” ईरान की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब एक दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ईरान पर हमला करने से फिलहाल रुकने को कहा है, ताकि अमेरिका को तेहरान के साथ नए परमाणु समझौते की कोशिश के लिए समय मिल सके।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰