बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह,भाजपा साल 2026 में सरकार बनाएगी…….

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘वर्षों तक बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन था। उसके बाद ममता बनर्जी ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर आईं। उन्होंने बंगाल की महान भूमि को घुसपैठ, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 1 जून 2025, 02:54 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह,भाजपा साल 2026 में सरकार बनाएगी…….
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘वर्षों तक बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन था। उसके बाद ममता बनर्जी ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर आईं। उन्होंने बंगाल की महान भूमि को घुसपैठ, महिलाओं पर अत्याचार, अपराध, बम विस्फोट और हिंदुओं के साथ अनैतिकता की भूमि में बदल दिया। ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पश्चिम बंगाल में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। दीदी, मेरी बात सुनिए, अब आपका समय खत्म हो गया है। भाजपा 2026 में सरकार बनाएगी।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हमें पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनानी है, घुसपैठ रोकनी है, भ्रष्टाचार रोकना है, हिंदुओं का पलायन रोकना है।’

चुनाव में हिंसा को लेकर क्या बोले शाह?

अमित शाह ने कहा, ‘ममता बनर्जी ने बंगाल को घुसपैठ, महिलाओं पर अत्याचार, बम धमाके और हिंदुओं के साथ दुराचार का केंद्र बनाकर रखा है। पूरे देश में कहीं पर चुनाव में हिंसा नहीं होती है, सिर्फ बंगाल में ही हिंसा होती है। टीएमसी सरकार जाते ही जिन बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की गई, उन सबको इंसाफ दिया जाएगा। वोट बैंक के लिए ममता बनर्जी ने सारी सीमाएं पार कर दी हैं।’

शाह बोले- ‘दीदी को पेट में दर्द हो रहा है’

शाह ने कहा, ‘पहलगाम के आतंकवादियों को सजा देना चाहिए या नहीं? ऑपरेशन सिंदूर करके 100 किलोमीटर पाकिस्तान के अंदर जाकर आतंकियों की घाटियों को नष्ट कर दिया गया, लेकिन दीदी को पेट में दर्द हो रहा है। ममता बनर्जी ने राजनीति करके ऑपरेशन सिंदूर का विरोध नहीं किया, बल्कि इस देश की महिलाओं के साथ खिलवाड़ किया। आने वाले चुनाव में ममता बनर्जी को बंगाल की माताएं बहनें सिंदूर की कीमत समझा दें।’

बंगाल में सरकार गठन से कितना दूर बीजेपी? शाह ने बताया

शाह ने कहा, ‘बंगाल में सरकार गठन से बीजेपी सिर्फ 4-5 % वोट से दूर है। पशु तस्करी घोटाला, मिड डे मील घोटाला, नगर पालिका भर्ती घोटाला हुआ। हजारों करोड़ रुपया, बंगाल के लोगों का पैसा, टीएमसी सरकार को भेंट चढ़ गया।’

शाह ने आतंकवाद को लेकर भी निशाना साधा और कहा, ‘कांग्रेस, UPA, INDI गठबंधन की सरकारों ने आतंकवाद के खिलाफ कुछ नहीं किया। ममता बनर्जी चाहें 5 आतंकियों के पक्ष ले लें, पीएम नरेंद्र मोदी का ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।’

शाह ने कहा, ‘बंगाल का चुनाव देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। ममता बनर्जी ने सीमाओं को बांग्लादेशियों के लिए खुला छोड़ दिया। क्या घुसपैठ ममता या भाईपो (भतीजा) को रोक सकता है?’

मुर्शिदाबाद हिंसा पर शाह ने क्या कहा?

शाह ने कहा, ‘मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई, गृह मंत्रालय कहते-कहते थक गया, लेकिन वो नहीं माने। क्योंकि बीएसएफ के आने से हिंदुओं को बचा लिया जाता। आपके (टीएमसी) नेता ने दंगाईयों की हौसला अफजाई की। बंगाल के मंत्री दंगे में शामिल थे। यह स्टेट स्पॉन्सर्ड दंगा था।’

मुस्लिम तुष्टिकरण, वक्फ कानून, आरजी कर और संदेशखाली पर क्या बोले शाह?

शाह ने कहा, ‘ममता दीदी मुस्लिम तुष्टिकरण की सारी सीमाएं क्रॉस कर गई हैं। ममता दीदी, वक्फ कानून के खिलाफ जाकर किसकी मदद कर रही हैं? 2026 तक जितना विरोध करना है कर लो, उसके बाद आप मुख्यमंत्री नहीं रहेंगी। इमामों को तनख्वाह देना चाहा, रोहिंग्याओं को घुसपैठ कराया। हाजी नुरुल को टिकट दिया। ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया गया।’

शाह ने कहा, ‘आरजी कर मेडिकल का मामला, संदेशखाली का मामला होता है और ममता बनर्जी वोट बैंक देखती हैं। संदेशखाली, आरजी कर का मुख्य अपराधी भी टीएमसी से जुड़ा था।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰