पूर्वोत्तर में ‘जल प्रलय’ से पीएम मोदी परेशान, लगाया मुख्यमंत्रियों को फोन

पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने हालात को गंभीर बना दिया है. इस संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कई पूर्वोत्तर राज्यों के नेताओं से बात कर हालात की समीक्षा की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने असम के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 3 जून 2025, 07:25 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पूर्वोत्तर में ‘जल प्रलय’ से पीएम मोदी परेशान, लगाया मुख्यमंत्रियों को फोन
Photo: UB India News Archive

पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने हालात को गंभीर बना दिया है. इस संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कई पूर्वोत्तर राज्यों के नेताओं से बात कर हालात की समीक्षा की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार पूरी तरह से राज्य सरकारों के साथ खड़ी है और राहत व पुनर्वास कार्यों के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी.

इससे पहले सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने भी लगातार हो रही बारिश और बाढ़ को लेकर चिंता जताई थी और प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही थी.

असम सीएम सरमा ने जताया आभार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “थोड़ी देर पहले माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने असम में बाढ़ की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली. मैंने उन्हें बताया कि असम और आसपास के राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ आई है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों की भी जानकारी दी. प्रधानमंत्री जी ने गहरी चिंता जताई और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. उनके मार्गदर्शन और अटूट समर्थन के लिए आभारी हूं.”

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने भी जताया धन्यवाद
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, सिक्किम की जनता की ओर से मैं आपके समर्थन और चिंता के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं. राज्य प्रशासन स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”

अब तक 34 लोगों की मौत

विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकारियों के अनुसार, 29 मई से जारी बारिश और बाढ़ के दौरान हुई 34 मौतों में असम में कम से कम 10 लोग मारे गए, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में नौ, मेघालय और मिजोरम में छह-छह, त्रिपुरा में दो और नागालैंड में एक व्यक्ति की मौत हुई. पूर्वोत्तर राज्यों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि ये मौतें डूबने, भूस्खलन और जलभराव के कारण हुई हैं.

मौसम विभाग का अलर्ट: भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने असम और मिजोरम के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इससे क्षेत्र में हालात और बिगड़ने की आशंका है.

प्रशासन अलर्ट मोड में, राहत कार्य जारी
असम, सिक्किम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में प्रशासनिक टीमें राहत और पुनर्वास कार्यों में लगी हुई हैं. राज्य सरकारें केंद्र सरकार के सहयोग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रही हैं. फिलहाल पूरे पूर्वोत्तर में हालात गंभीर बने हुए हैं और बारिश का सिलसिला रुकने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰