बिहार में डीजे की तेज आवाज से बच्ची की हार्ट अटैक से हुई मौत ………………..

डीजे की तेज आवाज ने बुधवार रात 15 साल की एक बच्ची की जान ले ली. डीजे की तेज आवाज सुनकर बच्ची बेहोश होकर गिर पड़ी. परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. वहां बच्ची की मौत हो गई. बच्ची के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया है. डीजे की तेज […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 5 जून 2025, 09:35 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में डीजे की तेज आवाज से बच्ची की हार्ट अटैक से हुई मौत ………………..
Photo: UB India News Archive

डीजे की तेज आवाज ने बुधवार रात 15 साल की एक बच्ची की जान ले ली. डीजे की तेज आवाज सुनकर बच्ची बेहोश होकर गिर पड़ी. परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. वहां बच्ची की मौत हो गई. बच्ची के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया है. डीजे की तेज आवाज से जान गंवाने वाली बच्ची शहर के वार्ड नंबर 5 के रसीदपुर गांव की रहने वाली थी.उसका नाम पिंकी कुमारी था.वह हृदय रोग से पीड़ित थी. उसके पिता रिक्शा चालकर उसका इलाज करा रहे थे. बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने आरोपी डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

मटकोर पूजा में बज रहा था तेज आवाज में डीजे

बताया जाता है कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे पड़ोसी सोनफी साह के पोते की शादी का मटकोर पूजा का कार्यक्रम था. इस दौरान डीजे रथ के साथ शोभायात्रा निकाली गई थी. पिंकी अपने परिजनों के साथ घर के बाहर शोभा यात्रा देखने निकली थी. इस दौरान आचानक डीजे की तेज आवाज सुनकर पिंकी बेहोश होकर गिर पड़ी.इसके बाद परिजन उसे बाइक से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के नाम पर औपचारिकता की गई. उनका कहना है कि  डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से बच्ची की जान गई है.

मौत से गुस्साए परिजनों ने किया प्रदर्शन

बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते वहां स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए. आक्रोशित लोग आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना पाकर नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से डॉक्टर और अस्पताल की लापरवाही का मामला है.उन्होंने कहा कि वो जिला पदाधिकारी से मिलकर संबंधित अधिकारियों और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कार्रवाई के लिए आवेदन देंगे.

लोगों के प्रदर्शन की सूचना पाकर शिवहर थाना की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पिता ने रिक्शा चलाकर कराया था इलाज

मृतक के चाचा मोतीलाल साह ने सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशीष कुमार पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने के करीब एक घंटे बाद इलाज शुरू हुआ. इस दौरान बच्ची तड़पती रही, लेकिन किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन लोगों ने स्थानीय थाने में अपनी शिकायत दी है. उन्होंने प्रशासन से अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक और दूसरे कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

मोतीलाल ने बताया कि पिंकी बहुत चुलबुल स्वभाव की थी. उन्होंने बताया कि उसे रील बनाने शौक था. उन्होंने बताया कि पिंकी हृदय रोग से ग्रसित थी. उसका दिल्ली के पंत अस्पताल से इलाज चल रहा था. इलाज के बाद पिंकी पूरी तरह ठीक हो गई थी.पिंकी के पिता प्रमोद ने रिक्शा चला कर उसका इलाज करवाया था.वह रिक्शा चलाकर ही हर हफ्ते करीब 1500 रुपये के दवा की व्यवस्था करते थे. पिंकी का करीब पांच साल तक इलाज चला था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

4 Articles loaded
नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी
दुर्घटना

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

बिहार के बगहा में नेपाल के तराई और जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर साफ दिखाई देने लगा है. गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तराई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे सैकड़ों लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. निचले इलाकों में पानी फैलने से […]

UB India News11 अग॰
CM नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन, सीतामढ़ी में  546 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का देंगे सौगात
सीतामढ़ी

CM नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन, सीतामढ़ी में 546 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का देंगे सौगात

समृद्धि यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार का सीतामढ़ी और शिवहर में कार्यक्रम है. सुबह 11.15 में सबसे पहले सीएम सीतामढ़ी पहुंचेंगे. बेलसंड के चंदौली से 41 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. कुल 208 करोड़ की लागत की 26 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सबसे पहले सीएम 7089.38 लाख रुपए से बने बेलसंड मीनापुर पथ का उद्घाटन […]

UB India News19 जन॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शिवहर सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
शिवहर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शिवहर सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

शिवहर विधानसभा सीट बिहार के सबसे चर्चा में रहने वाले क्षेत्रों में है। यहां मुख्य मुकाबला हाल के वर्षों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बीच रहा है। 2020 में राजद के चेतन आनंद ने जीत हासिल की थी। इससे पहले जदयू के शर्फुद्दीन लगातार दो बार विधायक रहे थे। […]

UB India News23 अग॰
प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार आज  शिवहर-सीतामढ़ी में 187 करोड़ की लागत वाले 230 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
सीतामढ़ी

प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार आज शिवहर-सीतामढ़ी में 187 करोड़ की लागत वाले 230 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

शिवहर में प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार आज गुरूवार को 187 करोड़ की लागत वाले 230 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर लोगों को तोहफा देंगे। वे 53 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जबकि 177 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रगति यात्रा के क्रम में गुरुवार को 11.30 बजे सीएम हेलीकॉप्टर से शिवहर पहुंचेंगे। […]

UB India News26 दिस॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)