CM नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन, सीतामढ़ी में 546 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का देंगे सौगात

समृद्धि यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार का सीतामढ़ी और शिवहर में कार्यक्रम है. सुबह 11.15 में सबसे पहले सीएम सीतामढ़ी पहुंचेंगे. बेलसंड के चंदौली से 41 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. कुल 208 करोड़ की लागत की 26 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सबसे पहले सीएम 7089.38 लाख रुपए से बने बेलसंड मीनापुर पथ का उद्घाटन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 19 जनवरी 2026, 06:58 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
CM नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन, सीतामढ़ी में  546 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का देंगे सौगात
Photo: UB India News Archive

समृद्धि यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार का सीतामढ़ी और शिवहर में कार्यक्रम है. सुबह 11.15 में सबसे पहले सीएम सीतामढ़ी पहुंचेंगे. बेलसंड के चंदौली से 41 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. कुल 208 करोड़ की लागत की 26 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सबसे पहले सीएम 7089.38 लाख रुपए से बने बेलसंड मीनापुर पथ का उद्घाटन करेंगे. उसके बाद बागमती तटबंध का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के बाद हित नारायण उच्च विद्यालय में जनसंवाद करेंगे. उसके बाद विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण करेंगे. अधिकारियों के साथ सीएम समीक्षा बैठक भी करेंगे. 11.25 में चंदौली पुल का उद्घाटन करेंगे. सीतामढ़ी के बाद सीएम सड़क मार्ग से शिवहर जाएंगे.

CM नीतीश कुमार आज (19 जनवरी) ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे दिन सीतामढ़ी और शिवहर पहुंचेंगे। वे हेलिकॉप्टर से सबसे पहले पटना से सीतामढ़ी के बेलसंड जाएंगे, जहां वे करीब 546 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात जिलेवासियों को देंगे। वहीं, शिवहर वासियों के लिए मुख्यमंत्री करीब 58 करोड़ रुपए की लागत वाली 103 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

सीएम नीतीश सुबह 10 बजे पटना से सीतामढ़ी के लिए रवाना हो जाएंगे। 10.30 बजे तक वे सीतामढ़ी के बेलसंड पहुंचेंगे। यहां वे बागमती नदी पर बने पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बेलसंड में ही मौजूद सरकारी स्कूल में सीएम अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे जनता से संवाद करेंगे। सीएम नीतीश करीब आधे घंटे तक सीतामढ़ी में रहेंगे। इसके बाद वे शिवहर के लिए रवाना हो जाएंगे।

बागमती नदी पुल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीतामढ़ी में सुबह 11 बजे बागमती नदी पर बने पुल का उद्घाटन करेंगे। इस पुल को जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इसके साथ ही वे बागमती नदी के तटबंध पर चल रहे काम का निरीक्षण भी करेंगे। यह परियोजना बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अहम है। अधिकारियों को निरीक्षण से पहले सभी टेक्निकल इश्यू को सही कर लेने के निर्देश दिए गए है।

बागमती नदी पर बने इसी पुल का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री।
बागमती नदी पर बने इसी पुल का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री।

हितनारायण सिंह हाई स्कूल बना मुख्य कार्यक्रम स्थल

CM का मुख्य कार्यक्रम बेलसंड स्थित हितनारायण सिंह उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है। पुल का उद्घाटन करने के बाद सीएम हितनारायण सिंह हाई स्कूल जाएंगे। वहां वे सबसे पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद स्कूल में ही बने हॉल में वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश स्कूल के ही ग्राउंड में जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे।

इस दौरान वे विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। स्कूल परिसर को कार्यक्रम के लिए सजाया-संवारा गया है। मंच निर्माण, बैठने की पूरी व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के अच्छे से इंतजाम किए गए हैं।

इसी स्कूल में जनता से सीएम नीतीश करेंगे संवाद।
इसी स्कूल में जनता से सीएम नीतीश करेंगे संवाद।

हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक विशेष तैयारी

सीएम के आगमन को देखते हुए हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के मार्गों पर विशेष ध्यान दिया गया है। सड़कों की मरम्मत, गड्ढों की भराई और नियमित सफाई कराई गई है। मार्ग में पड़ने वाले सरकारी भवनों और प्रमुख स्थलों की रंगाई-पुताई भी कराई गई है। नगर निकाय द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जिले की साफ-सुथरी छवि प्रस्तुत की जा सके।

देकुली धाम में सीएम करेंगे पूजा-अर्चना।
देकुली धाम में सीएम करेंगे पूजा-अर्चना।

देकुली धाम से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

DM प्रतिभा रानी ने बताया, मुख्यमंत्री शिवहर में अपने दौरे की शुरुआत देकुली धाम पहुंचकर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के उद्घाटन से करेंगे। इसके बाद वे कमलेश्वरी नंदन सिंह बस पड़ाव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद किसान मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। संभावना है कि मुख्यमंत्री प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी करें।

शिवहर में 75 योजनाओं का उद्घाटन, 28 का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश सोमवार को शिवहर में 41 करोड़ 64 लाख 86 हजार 38 रुपए की लागत से निर्मित 75 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, 16 करोड़ 92 लाख 25 हजार 465 रुपए की लागत से बनने वाली 28 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इन योजनाओं के माध्यम से जिले में इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, पर्यटन, पंचायत और शहरी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कई विभागों की योजनाएं होंगी शामिल

उद्घाटन होने वाली योजनाओं में भवन निर्माण विभाग की दो, शिक्षा विभाग की 20, फीशरी डिपार्टमेंट की दो, स्वास्थ्य विभाग की एक, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की एक, पंचायतों की 40, नगर परिषद की तीन, मंडलकारा की दो, स्थानीय क्षेत्र इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइजेशन की दो और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की दो योजनाएं शामिल हैं। प्रमुख योजनाओं में देकुली धाम मंदिर का रेनोवेशन और सौंदर्यीकरण और कमलेश्वरी नंदन सिंह बस पड़ाव का उद्घाटन खास तौर पर शामिल है।

शिलान्यास में पंचायतों पर विशेष फोकस

शिलान्यास कार्यक्रम के तहत भवन निर्माण विभाग की एक, शिक्षा विभाग की दो, मत्स्य विभाग की दो, पंचायतों की 18 और नगर परिषद की पांच योजनाएं शामिल की गई हैं। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

देकुली धाम में बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री के दौरे तक देकुली धाम में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। वहीं, बस पड़ाव को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। किसान मैदान में विशाल पंडाल, मंच और टेंट कॉटेज का निर्माण किया गया है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज ,सीतामढ़ी में आंधी बारिश के बाद पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत…………….
दुर्घटना

बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज ,सीतामढ़ी में आंधी बारिश के बाद पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत…………….

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, पार्क में पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.बिहार में आंधी-पानी का कहर जारी, बेतिया में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ, जबकि दरभंगा के सदर प्रखंड में कई इलाकों में बाढ़ […]

UB India News9 जून
धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा सीतामढ़ी…..
अध्यात्म

धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा सीतामढ़ी…..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि पुनौराधाम में माता सीता के भव्य व दिव्य मंदिर का निर्माण समय से छह माह पहले पूरा करा लिया जाएगा। निर्माण एजेंसी व संबंधित अधिकारियों को इसके लिए तय समय सीमा 29 जून 2029 की जगह 31 दिसंबर 2028 तक काम पूर्ण करने को कहा गया है। […]

UB India News26 अप्रैल
बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………
पश्चिम चंपारण

बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के पहले नरेन्द्र मोदी ने चुनाव को ‘जंगलराज’ बनाम ‘सुशासन’ का मुकाबला बना दिया है। 9 नवम्बर की शाम को दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। मैच आखिरी ओवरों में दाखिल हो चुका है। बड़ा स्कोर चाहिए तो रन रेट बढ़ाना जरूरी है। ऐसे में […]

UB India News8 नव॰
14 नवंबर को राहुल-लालू का सूपड़ा साफ होगा’, सीतामढ़ी में अमित शाह बोले- लौटेगा एनडीए का राज
सीतामढ़ी

14 नवंबर को राहुल-लालू का सूपड़ा साफ होगा’, सीतामढ़ी में अमित शाह बोले- लौटेगा एनडीए का राज

सीतामढ़ी के बेलसंड में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए बिहार के विकास को लेकर कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि एनडीए के राज में बिहार से ‘जंगलराज’ का अंत हो चुका है और राज्य अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा […]

UB India News3 नव॰
नेपाल में हो रही हिंसा की बिहार में गूंज, 7 जिलों का बॉर्डर सील, SSB ने बढ़ाई गश्त
सीतामढ़ी

नेपाल में हो रही हिंसा की बिहार में गूंज, 7 जिलों का बॉर्डर सील, SSB ने बढ़ाई गश्त

नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ छात्र-युवा आंदोलन अब सीमावर्ती भारतीय जिलों तक पहुंच गया है। काठमांडू से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन सोमवार को वीरगंज, कलेया, गौर, रौतहट, जनकपुर जैसे शहरों में तेज हो गया।प्रदर्शनकारियों ने समूह में राष्ट्रीय झंडा लेकर सड़कों पर राष्ट्रगीत गाया और सरकार विरोधी […]

UB India News9 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रून्नीसैदपुर सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रून्नीसैदपुर सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

रून्नीसैदपुर विधानसभा सीट बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित है और यह विधानसभा क्षेत्र काफी पुराना है, जिसकी स्थापना 1951 में हुई थी। इस सीट पर अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। शुरूआती वर्षों में यहां कांग्रेस, जनता पार्टी, जनता दल और समाजवादी पार्टी समेत कई दलों ने जीत हासिल की है। पिछले […]

UB India News6 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीतामढ़ी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीतामढ़ी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

सीतामढ़ी विधानसभा सीट बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित है और यह सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट का चुनावी इतिहास कई राजनीतिक दलों की भागीदारी से भरपूर है। 1957 में इस सीट पर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, कांग्रेस और बाद में जनता दल, भाजपा और राजद ने यहां चुनाव लड़े हैं। 2010 में […]

UB India News6 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बाजपट्टी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बाजपट्टी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार की बाजपट्टी विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास 2010 से शुरू होता है, जब यह सीट परिसीमन के बाद बनी थी। शुरुआती दो चुनाव 2010 और 2015 में जनता दल (यूनाइटेड) की रंजू गीता ने जीत हासिल की। लेकिन 2020 में यह सीट राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुकेश कुमार यादव के खाते में चली […]

UB India News6 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुरसन्ड सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुरसन्ड सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के संदर्भ में सुरसन्ड सीट बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र है। यह विधानसभा क्षेत्र सुरसंड, चोरौत और पुपरी प्रखंडों को शामिल करता है। सुरसन्ड विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास काफी विविध रहा है, जहां कांग्रेस का प्रभाव अब समाप्त हो चुका है और मुख्य मुकाबला जनता […]

UB India News6 सित॰