प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार आज शिवहर-सीतामढ़ी में 187 करोड़ की लागत वाले 230 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

शिवहर में प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार आज गुरूवार को 187 करोड़ की लागत वाले 230 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर लोगों को तोहफा देंगे। वे 53 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जबकि 177 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रगति यात्रा के क्रम में गुरुवार को 11.30 बजे सीएम हेलीकॉप्टर से शिवहर पहुंचेंगे। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024, 06:30 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार आज  शिवहर-सीतामढ़ी में 187 करोड़ की लागत वाले 230 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
Photo: UB India News Archive

शिवहर में प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार आज गुरूवार को 187 करोड़ की लागत वाले 230 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर लोगों को तोहफा देंगे। वे 53 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जबकि 177 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रगति यात्रा के क्रम में गुरुवार को 11.30 बजे सीएम हेलीकॉप्टर से शिवहर पहुंचेंगे।

वहां से पिपराही प्रखंड के मैसौढा जाएंगे जहां विभिन्न योजनाओं का भ्रमण कर जायजा लेने के बाद वहीं से विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।पिपराही खेल मैदान परिसर में योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से संबंधित शिलापट्ट लगाया गया है।

यातायात व्यवस्था में भी बदलाव

सीएम जिन योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उसमें जिला पंचायत संसाधन केंद्र, जिला अतिथि गृह भवन, बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान का भवन तथा मेसौढा पंचायत सरकार भवन, सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा वे मातृ शिशु अस्पताल भवन, जीएनएम स्कूल भवन, पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग छात्रावास भवन सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिवहर से लेकर पिपराही प्रखंड मुख्यालय तक जगह-जगह सड़कों का वैरर्केटिंग किया गया है। जहां जगह-जगह पुलिस वालों की तैनाती रहेगी। शिवहर से लेकर कुशहर तक जगह-जगह मार्केटिंग किया गया है और ड्राप गेट बनाया गया है।

जिस पर पुलिस वालों की तैनाती की गई है। प्रमुख सड़कों के मुख्य द्वार पर ड्रॉप गेट बनाया गया है ताकि सीएम के आने-जाने के समय उसको बंद कर दिया जाएगा। शिवहर शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

सीएम नीतीश कुमार आज अपनी प्रगति यात्रा के दौरान सीतामढ़ी पहुंचेंगे। इस दौरान वो पिछले 5 साल से बंद पड़े रीगा चीनी मिल का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मनियारी गांव में अन्य योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीतामढ़ी में 1932 में स्थापित रीगा चीनी मिल साल 2019 में बंद हो गई थी।

सीतामढ़ी जिले में चार साल से बंद रीगा चीनी मिल अब चालू हो जाएगा. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्री 26 दिसंबर को करेंगे. चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक पी. देवराजुलु ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि चीनी मिल का सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और सूबे के दोनों डिप्टी सीएम संयुक्त रूप से करेंगे. तीन वर्षों के बाद इस मिल का विस्तार किया जाएगा. इससे मिल प्रबंधन, किसान व स्थानीय कारोबारी सब को लाभ मिलेगा.

मिल में इन चीजों का होगा विस्तार 

मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि विस्तार के क्रम में इस मिल की पेराई क्षमता का विस्तार 5000 टीसीडी से बढ़कर 10000 टीसीडी तक किया जाएगा. डिस्टिलरी का विस्तार 45 केएलपीडी से 545 केएलपीडी तक, बिजली की आपूर्ति 11 मेगावाट से 50 मेगावाट तक करने के साथ ही प्रेस्डमड से 20 टीडीपी सीबीजी (कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट) स्थापित किए जाएंगे. मुख्य महाप्रबंधक ने यह भी बताया कि पूर्व में जितने भी मजदूर इस मिल में काम करते थे, उन सबों की सेवा की जायेगी.

मुख्य महाप्रबंधक ने कहा किसी का साथ नहीं छोड़ा जाएगा. सभी कामगार स्थानीय होंगे. मिल के मालिक मरूगेश आर. के कर्नाटक मिल में 30 प्रतिशत कामगार बिहार के ही हैं. रीगा चीनी मिल को नए टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा. इससे पूर्व यहां के किसानों को गन्ना के नए प्रभेद की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराने के साथ ही तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह चीनी मिल चालू होने जा रहा है, इसमें स्थानीय किसान नेता नागेंद्र प्रसाद सिंह का भी पूरा सहयोग मिला है.

मालिक मरूगेश निरानी ने वादा किया पूरा

चीनी मिल के नए मालिक ने मरूगेश आर. निरानी ने कुछ माह पूर्व दिसंबर में मिल को हर हाल में चालू करने की घोषणा की थी. वे मेसर्स निरानी सुगर, बंगलोर के चेयरमैन है. अपने वादे के मुताबिक निरानी मिल को नीयत समय पर चालू कराने जा रहे है. 26 को मिल के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के करीब 40 हजार लोगों को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा और वे आर्थिक रूप से संबल और खुशहाल होंगे.

मिल मालिक निरानी करीब 25 वर्षों से चीनी मिल के कारोबार में है. कहते हैं कि वे किसान परिवार से है. इस लिहाज से किसानों की स्थिति जनता हूं. इस क्षेत्र के लोग हार्ड वर्क करते है. उनकी कोशिश राजनीति से दूर रह किसानों के हित के बारे में सोचने की रहेगी. अधिक से अधिक रोजगार देने की पूरी कोशिश करूंगा. इधर, नए मिल मालिक से क्षेत्र के किसानों को काफी उम्मीदें हैं. लोगों को लगता नहीं था कि यह मिल फिर कभी चालू हो पायेगा, लेकिन मिल को खुद के हाथों में लेकर निरानी ने उन तमाम कयासों पर विराम लगा दिया.

पूर्व के चीनी मिल मालिक के जरिए समय पर किसानों को गन्ना का भुगतान नहीं किया जाता था. इस समस्या का समाधान न जिला प्रशासन और न राज्य सरकार ही कर सकी थी. किसानों के लिए भुगतान एक बड़ी समस्या थी. हालांकि अब किसानों को आसानी से भुगतान की पूरी उम्मीद है. कारण है कि कर्नाटक राज्य के मूल निवासी चेयरमैन निरानी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा है कि वे हर सप्ताह गन्ना आपूर्ति के एवज में किसानों को भुगतान करेंगे. मिल मालिक निरानी की माने, तो फिलहाल इस मिल की क्षमता 11 मेगावाट बिजली उत्पादन की है. इसे बढ़ाकर 20 मेगावाट करेंगे. सरकार को भी बिजली की आपूर्ति करेंगे.

अधिकारी लगातार ले रहे मिल का जायजा

26 दिसंबर को सीएम के चीनी मिल का उद्घाटन करने को लेकर वहां भी प्रबंधन की ओर से तैयारी की जा रही है. डीएम रिची पांडेय समेत अन्य वरीय अधिकारी लगातार मिल में पहुंच कर तैयारी का जायजा ले रहे हैं. गौरतलब है कि गन्ना पिछले 4 सालों से मिल के बंद रहने से 40 हजार गन्ना किसानों के साथ हजारों कामगार, छोटे-बड़े दुकानदार, व्यापारी, वाहन कारोबारी, उनसे जुड़े परिवार के कम से कम 5 लाख की आबादी बुरी तरह प्रभावित हुई है. इन सभों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई थी. मिल चालू होने से लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक होगी और पुराने दिन फिर लौट आएंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज ,सीतामढ़ी में आंधी बारिश के बाद पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत…………….
दुर्घटना

बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज ,सीतामढ़ी में आंधी बारिश के बाद पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत…………….

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, पार्क में पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.बिहार में आंधी-पानी का कहर जारी, बेतिया में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ, जबकि दरभंगा के सदर प्रखंड में कई इलाकों में बाढ़ […]

UB India News9 जून
धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा सीतामढ़ी…..
अध्यात्म

धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा सीतामढ़ी…..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि पुनौराधाम में माता सीता के भव्य व दिव्य मंदिर का निर्माण समय से छह माह पहले पूरा करा लिया जाएगा। निर्माण एजेंसी व संबंधित अधिकारियों को इसके लिए तय समय सीमा 29 जून 2029 की जगह 31 दिसंबर 2028 तक काम पूर्ण करने को कहा गया है। […]

UB India News26 अप्रैल
CM नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन, सीतामढ़ी में  546 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का देंगे सौगात
सीतामढ़ी

CM नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज तीसरा दिन, सीतामढ़ी में 546 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का देंगे सौगात

समृद्धि यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार का सीतामढ़ी और शिवहर में कार्यक्रम है. सुबह 11.15 में सबसे पहले सीएम सीतामढ़ी पहुंचेंगे. बेलसंड के चंदौली से 41 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. कुल 208 करोड़ की लागत की 26 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सबसे पहले सीएम 7089.38 लाख रुपए से बने बेलसंड मीनापुर पथ का उद्घाटन […]

UB India News19 जन॰
बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………
पश्चिम चंपारण

बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के पहले नरेन्द्र मोदी ने चुनाव को ‘जंगलराज’ बनाम ‘सुशासन’ का मुकाबला बना दिया है। 9 नवम्बर की शाम को दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। मैच आखिरी ओवरों में दाखिल हो चुका है। बड़ा स्कोर चाहिए तो रन रेट बढ़ाना जरूरी है। ऐसे में […]

UB India News8 नव॰
14 नवंबर को राहुल-लालू का सूपड़ा साफ होगा’, सीतामढ़ी में अमित शाह बोले- लौटेगा एनडीए का राज
सीतामढ़ी

14 नवंबर को राहुल-लालू का सूपड़ा साफ होगा’, सीतामढ़ी में अमित शाह बोले- लौटेगा एनडीए का राज

सीतामढ़ी के बेलसंड में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए बिहार के विकास को लेकर कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि एनडीए के राज में बिहार से ‘जंगलराज’ का अंत हो चुका है और राज्य अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा […]

UB India News3 नव॰
नेपाल में हो रही हिंसा की बिहार में गूंज, 7 जिलों का बॉर्डर सील, SSB ने बढ़ाई गश्त
सीतामढ़ी

नेपाल में हो रही हिंसा की बिहार में गूंज, 7 जिलों का बॉर्डर सील, SSB ने बढ़ाई गश्त

नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ छात्र-युवा आंदोलन अब सीमावर्ती भारतीय जिलों तक पहुंच गया है। काठमांडू से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन सोमवार को वीरगंज, कलेया, गौर, रौतहट, जनकपुर जैसे शहरों में तेज हो गया।प्रदर्शनकारियों ने समूह में राष्ट्रीय झंडा लेकर सड़कों पर राष्ट्रगीत गाया और सरकार विरोधी […]

UB India News9 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रून्नीसैदपुर सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रून्नीसैदपुर सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

रून्नीसैदपुर विधानसभा सीट बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित है और यह विधानसभा क्षेत्र काफी पुराना है, जिसकी स्थापना 1951 में हुई थी। इस सीट पर अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। शुरूआती वर्षों में यहां कांग्रेस, जनता पार्टी, जनता दल और समाजवादी पार्टी समेत कई दलों ने जीत हासिल की है। पिछले […]

UB India News6 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीतामढ़ी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीतामढ़ी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

सीतामढ़ी विधानसभा सीट बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित है और यह सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट का चुनावी इतिहास कई राजनीतिक दलों की भागीदारी से भरपूर है। 1957 में इस सीट पर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, कांग्रेस और बाद में जनता दल, भाजपा और राजद ने यहां चुनाव लड़े हैं। 2010 में […]

UB India News6 सित॰
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बाजपट्टी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास
सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बाजपट्टी सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार की बाजपट्टी विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास 2010 से शुरू होता है, जब यह सीट परिसीमन के बाद बनी थी। शुरुआती दो चुनाव 2010 और 2015 में जनता दल (यूनाइटेड) की रंजू गीता ने जीत हासिल की। लेकिन 2020 में यह सीट राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुकेश कुमार यादव के खाते में चली […]

UB India News6 सित॰