बेंगलुरु के चिन्नास्वामी भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, RCB के मार्केटिंग हेड समेत तीन लोग गिरफ्तार ,पुलिस कमिश्नर समेत 8 अफसर सस्पेंड

बेंगलुरु भगदड़ कांड में 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्हें मुंबई जाते वक्त एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया. वहीं, क्यूब्बन पार्क थाना पुलिस ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के 3 अधिकारियों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 जून 2025, 06:04 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, RCB के मार्केटिंग हेड समेत तीन लोग गिरफ्तार ,पुलिस कमिश्नर समेत 8 अफसर सस्पेंड
Photo: UB India News Archive
बेंगलुरु भगदड़ कांड में 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्हें मुंबई जाते वक्त एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया.  वहीं, क्यूब्बन पार्क थाना पुलिस ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के 3 अधिकारियों को भी हिरासत में लिया है। इन अधिकारियों की पहचान किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू के रूप में हुई है। क्यूब्बन पार्क थाने में ACP प्रकाश इनसे पूछताछ कर रहे हैं।

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के दो अधिकारी- सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार हैं। पुलिस ने बताया कि ये दोनों अपने घरों पर नहीं मिले और उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

इससे पहले CM सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद समेत 8 अफसरों को सस्पेंड किया था। बी दयानंद की जगह IPS अधिकारी सीमंत कुमार सिंह को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

सस्पेंड किए गए बाकी अधिकारियों में एडिशनल पुलिस कमिश्नर, कब्बन पार्क थाना प्रभारी, ACP, DCP सेंट्रल डिवीजन, क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, स्टेशन हाउस मास्टर, स्टेशन हाउस ऑफिसर शामिल हैं।

CM ने दिया था RCB अफसरों को गिरफ्तार करने का आदेश

सीएम सिद्धारमैया ने पुलिस को RCB और DNA इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के अफसरों को अरेस्ट करने का आदेश दिया था। सिद्धारमैया ने यह भी कहा था कि मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग बनाया गया है। आयोग 30 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

कौन हैं निखिल सोसले?
निखिल की लिंकडिन (LinkedIn) प्रोफाइल के अनुसार वह आरसीबी के बिजनेस पार्टनरशिप, मार्केटिंग और रेवेन्यू के प्रमुख हैं. निखिल सोसले एक प्रमुख RCB सपोर्ट स्टाफ मेंबर हैं जो फ्रैंचाइजी के लिए सभी पीआर और ब्रांड मार्केटिंग मैनेजमेंट का करते हैं. निखिल ही RCB की इतनी शानदार ब्रांडिंग का सबसे बड़ा चेहरा हैं, जो टीम को IPL में एक इंटरनेशनल ब्रांड बनाने के लिए सारी रणनीतियां डिजाइन करते हैं.

माल्या के वक्त से RCB में हैं निखिल
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो निखिल सोसले RCB के शुरुआती साल से ही इसके साथ जुड़े हुए हैं. 18 अगस्त 1986 को बेंगलुरु में पैदा हुए निखिल डियाजियो, फॉर्मूला 1 (फोर्स इंडिया F1) और भारतीय फुटबॉल का भी हिस्सा रहे हैं. वहां भी वह मार्केटिंग और स्ट्रेटजी के रोल में थे.
निखिल सोसले की पत्नी अनुष्का की दोस्त
आईपीएल 2025 के दौरान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जो महिला अक्सर स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाती देखी जाती थी. वो कोई और नहीं बल्कि निखिल सोसले की पत्नी मालविका नायक हैं. अपने पति की ही तरह मालविका भी बतौर बिजनेस डेवलपमेंट और बिजनेस पार्टनर काम करती हैं. मालविका के पास मार्केटिंग और सेल्स में एमबीए की डिग्री है. इस कपल की दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ कई फोटोज इंटरनेट पर मिल जाएंगी. निखिल और मालविका के साथ विराट-अनुष्का के भी दोस्ताना संबंध हैं. हालांकि ये कपल सोशल मीडिया पर बेहद निजी जिंदगी जीता है, दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर रखे हैं. 

निखिल सोसले उनकी पत्नी मालविका और विराट-अनुष्का
निखिल सोसले उनकी पत्नी मालविका और विराट-अनुष्का
RCB, KSCA और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पर FIR
इससे पहले गुरुवार को आरसीबी, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. फ्रैंचाइजी के एक सूत्र ने बताया, ‘हम फिलहाल कानूनी कार्रवाई पर टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन हम सभी सरकारी और न्यायिक अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे.’
11 की मौत सैकड़ों घायल
यह त्रासदी तब हुई जब करीब ढाई लाख लोग आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद आरसीबी क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम और इसके आसपास उमड़ पड़े. इसके परिणामस्वरूप मची भगदड़ में बुधवार को 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

गैर इरादतन हत्या समेत कई मामलों में शिकायत
पुलिस के अनुसार यह मामला कब्बन पार्क पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 (गैर इरादतन हत्या), 115 (जान-बूझकर चोट पहुंचाना), 118 (खतरनाक हथियारों या साधनों का इस्तेमाल करके जान-बूझकर चोट या गंभीर चोट पहुंचाना), 190 (सामान्य उद्देश्य की प्राप्ति में किए गए अपराधों के लिए गैरकानूनी जमावड़े में शामिल लोगों की जिम्मेदारी), 132 (लोक सेवक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 125(12) (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य) और 121 (किसी अपराध के लिए उकसाना) के तहत दर्ज किया गया है.

5 बड़े कारण, जाे जानलेवा बने…

  1. गेट नं. 15 व 20 पर सर्वाधिक मौतें: स्टेडियम के गेट नंबर 15 और 20 पर सबसे ज्यादा भीड़ थी। यहीं सबसे ज्यादा लोग दबे और कुचले गए। चश्मदीदों ने बताया कि गेट खुलते ही भीड़ बेकाबू हो गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे।
  2. मेडिकल व पुलिस इंतजाम नाकाफी: स्टेडियम में मेडिकल कमांड सेंटर था, पर वह बुधवार को चालू ही नहीं था। वहां न तो कोई डॉक्टर था, न ही पानी या प्राथमिक इलाज की सुविधा। पुलिस की संख्या भी बेहद कम थी। गेट खुलते वक्त सिर्फ 3 पुलिसकर्मी और कुछ प्राइवेट गार्ड ही थे।
  3. मोबाइल जैमर व ट्रैफिक से मुश्किल: स्टेडियम के पास मोबाइल जैमर लगे थे, जिससे लोग अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पाए। वहीं, सड़कों पर इतनी भीड़ थी कि एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकीं।
  4. मेट्रो पर भी असर, रिकॉर्डतोड़ भीड़: बुधवार को बेंगलुरु मेट्रो ने अब तक की सबसे ज्यादा 9.6 लाख सवारी दर्ज कीं। भीड़ को देखते हुए शाम 4:30 बजे से कब्बन पार्क और विधानसभा मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। टिकट वेंडिंग मशीनें भी बंद कर दी गईं। इससे भीड़ बेकाबू हो गई।
  5. पुलिस VVIP सुरक्षा में ​व्यस्त: जब स्टेडियम में भीड़ बढ़ रही थी, तक पुलिस विधानसभा के सरकारी कार्यक्रम में VVIP सुरक्षा में व्यस्त थी। कार्यक्रम स्टेडियम से 1 किमी ही दूर था, पर पुलिस ने भीड़ नियंत्रण की अनदेखी की।

मामला हाईकोर्ट पहुंचा, अगली सुनवाई 10 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कर्नाटक सरकार से 10 जून तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। सरकार ने गुरुवार को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपी। इसमें बताया कि केस की जांच अब CID करेगी और SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) भी बनाई जाएगी।

FIR में कहा गया है कि भगदड़ की घटना अव्यवस्था और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही की वजह से हुई। उधर, इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। एक्टिंग चीफ जस्टिस वी कामेश्वर राव और जस्टिस सी एम जोशी बेंच ने राज्य सरकार को हादसे पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अब अगली सुनवाई 10 जून को होगी।

वहीं, याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से कहा, ‘राज्य सरकार को यह बताना चाहिए कि RCB के खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला किसने लिया है। जो खिलाड़ी देश के लिए नहीं खेलते, उन्हें सम्मानित करने की क्या मजबूरी थी।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰