खत्म हुई लड़ाई, साथ आए ठाकरे भाई!

महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार (7 जून) को बड़ी हलचल मच गई है. भूले-बिसरे ठाकरे भाई अब एक साथ आते दिख रहे हैं. इसका अंदाजा आज के सामना के अखबार से लगाया जा सकता है. दरअसल, शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना के फ्रंट पेज पर राज ठाकरे की उद्धव ठाकरे के साथ वाली तस्वीर छपी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 7 जून 2025, 05:27 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
खत्म हुई लड़ाई, साथ आए ठाकरे भाई!
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार (7 जून) को बड़ी हलचल मच गई है. भूले-बिसरे ठाकरे भाई अब एक साथ आते दिख रहे हैं. इसका अंदाजा आज के सामना के अखबार से लगाया जा सकता है. दरअसल, शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना के फ्रंट पेज पर राज ठाकरे की उद्धव ठाकरे के साथ वाली तस्वीर छपी है.

दोनों ठाकरे बंधुओं की यह तस्वीर मनसे और शिवसेना यूबीटी के साथ आने की संभावना के तौर पर देखी जा रही है. तस्वीर के साथ मराठी में जो हेडिंग दी गई है, उसका हिंदी अनुवाद है- ‘महाराष्ट्र के जो मन में है, वो होगा’. सामना में छपी इस खबर से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है.

राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे के लगे पोस्टर

इतना ही नहीं, मुंबई के कुछ इलाकों में दोनों नेताओं के साथ वाले पोस्टर भी लगे हैं. मुंबई समेत महाराष्ट्र की कई जगहों पर लगे इन पोस्टर्स में मांग की जा रही है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे अब साथ आ ही जाए. पोस्टर में लिखा है कि महाराष्ट्र की 8 करोड़ मराठी जनता एक बार फिर दोनों भाइयों को साथ देखना चाहती है.

खत्म हुई लड़ाई, साथ आए ठाकरे भाई! बस ऐलान का इंतजार, सामना में छपी इस तस्वीर से मची हलचल

गठबंधन की रूपरेखा पर नहीं हुई बात
सामना में ठाकरे भाइयों की तस्वीर ऐसे समय में छापी गई है जब उद्धव ठाकरे ने मनसे के साथ गठबंधन के सकारात्मक संकेत दिए हैं. आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर दोनों ही दलों के लिए यह रणनीतिक रूप से अहम है. हालांकि न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गठबंधन की रूपरेखा और शर्तों पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

इससे पहले उद्धव ठाकरे से मुंबई में जब सवाल किया गया था कि भाई राज ठाकरे के साथ आने की अटकलों पर वो क्या कहेंगे, तो शिवसेना यूबीटी प्रमुख ने कहा था कि महाराष्ट्र के दिल में जो होगा वही होगा. सामना के फ्रंट पेज पर आज यही बात दोनों की तस्वीरों के साथ छपी है.

मनसे उपाध्यक्षों की बैठक 
शनिवार (7 जून) की सुबह 9:30 बजे से मनसे उपाध्यक्षों की बैठक चल रही है. यह मीटिंग शिवतीर्थ पर हो रही है, जिसमें राज ठाकरे भी मौजूद हैं. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में राज-उद्धव ठाकरे के साथ आने की चर्चाएं हो सकती हैं. क्या इस मीटिंग में गठबंधन का सुर आएगा? यह देखने वाली बात होगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
राहुल गांधी हमें आपसे…उम्मीद नहीं’………….
खास खबर

राहुल गांधी हमें आपसे…उम्मीद नहीं’………….

बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उस पत्र के लिए आलोचना की है, जो उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आदिवासी छात्रों की चिंताओं के बारे में लिखा था। बीजेपी ने उनसे कहा कि वे पहले कांग्रेस-शासित तेलंगाना और कर्नाटक में आदिवासी कल्याण विभागों और हॉस्टलों के कामकाज की समीक्षा करें। पहले गलत […]

UB India News25 अग॰
मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!
प्रदेश

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे में करीब 1.8 करोड़ और अकेले मुंबई में 30 लाख मतदाताओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इनके फॉर्म ‘अनकलेक्टेड’ कैटेगरी में हैं. अगर समय रहते इनका पता नहीं चलता है, तो […]

UB India News15 अग॰
NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………
खास खबर

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा जोरों पर है कि शरद पवार की पार्टी NCP-SP बिल को समर्थन देने वाली है। इन अटकलों पर NCP-SP की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर पार्टी रुख साफ किया है। […]

UB India News15 जुल॰
मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………
खास खबर

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक चॉल का हिस्सा ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, पेड़ गिरने की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। इतना […]

UB India News6 जुल॰
क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..
खास खबर

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह कहानी किसी सपनों जैसी जिंदगी की लगती है. लेकिन पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने इस कहानी के पीछे छिपे एक ऐसे अंधेरे को सामने ला दिया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है. […]

UB India News24 जून
बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..
खास खबर

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र सोमवार 22 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. 10 जुलाई तक चलने वाला यह सत्र राजनीतिक उठापटक और मौसम संबंधी चुनौतियों के बीच काफी हंगामेदार रहने की संभावना है. एक ओर कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर सियासी माहौल गर्म है, वहीं दूसरी ओर अनियमित मानसून […]

UB India News22 जून
महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..
खास खबर

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह कोई नई बात नहीं है। राज्य के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो पार्टियों में टूट, गठबंधनों का बदलना, पार्टी के चुनाव चिह्नों पर विरोधी दावे, रातों-रात बनने वाली सरकारें और एक साझा प्रतिद्वंद्वी को सत्ता से दूर रखने के लिए विरोधियों […]

UB India News20 जून
अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….
खास खबर

अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….

महाराष्ट्र की सियासत में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर हलचल चरम पर पहुंच गई है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी से बगावत पर उतारू सांसदों को संजय राउत ने खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि जो सांसद पार्टी छोड़ेंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. दरअसल शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 सांसद दिल्ली पहुंच […]

UB India News17 जून
MVA में महासंग्राम!
खास खबर

MVA में महासंग्राम!

महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक ना हो तो काहे का महाराष्ट्र. यहां की राजनीति में सियासी तापमान एक बार फिर अचानक बढ़ गया है. महाविकास अघाड़ी जिसे भाजपा के खिलाफ मजबूत विपक्षी मोर्चा माना जाता था अब अपने ही अंदर खींचतान से जूझता नजर आ रहा है. राजनीति में गठबंधन बनाना जितना आसान दिखता है […]

UB India News30 अप्रैल