क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव की हार को भुला नहीं पा रहे हैं ?

बिहार विधानसभा चुनावों के पहले राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की हार को केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) पर साजिश करने का आरोप लगाया गया है. दरअसल महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी की जो दुर्गति हुई उसकी उम्मीद खुद बीजेपी को भी नहीं थी. जहां भाजपा-नीत महायुति गठबंधन ने 287 में से 235 सीटें जीतीं, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 9 जून 2025, 06:16 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव की हार को भुला नहीं पा रहे हैं ?
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनावों के पहले राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की हार को केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) पर साजिश करने का आरोप लगाया गया है. दरअसल महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी की जो दुर्गति हुई उसकी उम्मीद खुद बीजेपी को भी नहीं थी. जहां भाजपा-नीत महायुति गठबंधन ने 287 में से 235 सीटें जीतीं, जबकि एमवीए केवल 49 सीटों पर सिमट गई. राहुल गांधी और महाविकास अघाड़ी गठबंधन पहले भी पीसी करके और अन्य माध्यमों से इस बाबत आरोप लगाती रही है. पर बिहार विधानसभा चुनावों के ठीक पहले एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को फिर से कठघड़े में खड़ा करने की कोशिश की है. राहुल गांधी ने एक ऑर्टिकल लिखकर महाराष्ट्र चुनावों में बड़े पैमान पर धांधली का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट करार दिया. राहुल गांधी के आरोपों का जवाब वैसे तो सीईसी ने खुद दिया है पर कुछ और तथ्य पढ़िए फिर देखिए कैसे आरोपों का कोई आधार है कि नही?

राहुल का आरोप मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा

-राहुल का कहना है कि 2019 के विधानसभा चुनावों में पंजीकृत वोटर्स की संख्या 8.98 करोड़ थी. पांच साल बाद 2024 में लोकसभा चुनावों में यह संख्या 9.29 करोड़ हो गई. इसके बाद सिर्फ 5 महीने में नवंबर में 2024 में विधानसभा चुनाव होते हैं तो यह संख्या बढ़कर 9.70 करोड़ हो गई.यानि कि पांच साल 31 लाख की मामूली बढ़ोतरी जबकि पांच माह में 41 लाख की बढ़ोतरी.

राहुल ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच पांच महीनों में महाराष्ट्र की मतदाता सूची में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए, जो 2019 से 2024 (पांच साल) के बीच जोड़े गए 32 लाख मतदाताओं से अधिक हैं.

क्या राहुल इसका जवाब देंगे

महाराष्‍ट्र में 2014 के विधानसभा से 2019 के लोकसभा चुनाव के बीच 51,48,636 वोटर बढ़ गए. जो कि 2019-24 के बीच अंतर से करीब 20 लाख ज्‍यादा है. अब जरा 2009 के विधानसभा से 2014 के लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्‍ट्र में जुड़े वोटरों की संख्‍या पर एक नजर डाल लीजिये. उसके आगे तो राहुल गांधी की आपत्ति कहीं नहीं ठहरती.

क्‍योंकि यूपीए शासनकाल के उन पांच वर्षों के बीच महाराष्‍ट्र में 48,30,511 लाख नए वोटर जुड़े. क्‍या राहुल गांधी जवाब देंगे कि तब वो 48 लाख वोटर कहां से आए थे. यदि 2009 से 2014 के बीच के पांच साल और फिर लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच बढ़े वोटरों को मिला लिया जाए तो तब 75,59,998 नए वोटर जुड़े. ये संख्‍या 2019 से 2014 में चुनावों के बीच बढ़ी संख्‍या से चार लाख ज्‍यादा है. यानी, यूपीए के दौर में हुए चुनाव के दौरान ज्‍यादा मतदाता जोड़े गए.

यूपीए शासन के दौरान मतदाता सूचियों में भी क्या झोल था?

महाराष्‍ट्र में कुल मतदाताओं की संख्‍या (चुनाव आयोग के अनुसार)
9,30,61,760 -लोकसभा चुनाव-2024
9,70,25,119 -विधानसभा चुनाव-2024
2024 के लोकसभा और विधान…के बीच नए 39,63,359 वोटर जुड़े

(2019 विधानसभा से 2024 लोकसभा चुनाव के बीच 32,23,493 वोटर जुड़े)

8,86,76,946 -लोकसभा चुनाव-2019
8,98,38,267 -विधानसभा चुनाव-2019
2019 के लोकसभा और विधानसभा के बीच नए वोटर जुड़े- 11,61,321

(2014 विधानसभा से 2019 लोकसभा चुनाव के बीच 51,48,636 वोटर जुड़े)

8,07,98,823 -लोकसभा चुनाव-2014
8,35,28,310 -विधानसभा चुनाव-2014
2014 के लोकसभा और विधानसभा के बीच नए 27,29,487 वोटर जुड़े

(2009 विधानसभा से 2014 लोकसलोकसभा चुनाव के बीच 48,30,511 वोटर जुड़े)

7,29,54,058 -लोकसभा चुनाव-2009
7,59,68,312 -विधानसभा चुनाव-2009
2009 के लोकसभा और विधानसभा के बीच 30,14,254 वोटर जुड़े

राहुल गांधी बहुत चतुराई से 2009, 2014, 2019 के आंकड़े छुपा ले गए. जब हम तुलनात्मक तौर से देखते हैं तो पता चलता है कि ये बढ़ोतरी तो नॉर्मल है. इस तरह से किसी को भी 2024 के बारे केवल बताना पूरी सूचना छुपाना है.

2011 के बाद जनगणना हुई नहीं राहुल को शायद नहीं पता

राहुल का आरोप है कि महाराष्ट्र की वयस्क आबादी 9.54 करोड़ है, लेकिन मतदाता सूची में 9.7 करोड़ लोग शामिल हैं, जो असंभव है. राहुल गांधी को शायद पता ही नहीं है कि देश में 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है. जो भी जनगणना संबंधी बातें होती हैं वो केवल अनुमान पर आधारित होती है. इसलिए 20 से 30 लाख का अंतर अगर जनगणना और मतदाता सूची में होता है तो उसे न्याय की लकीर नहीं मान सकते हैं.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
राहुल गांधी हमें आपसे…उम्मीद नहीं’………….
खास खबर

राहुल गांधी हमें आपसे…उम्मीद नहीं’………….

बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उस पत्र के लिए आलोचना की है, जो उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आदिवासी छात्रों की चिंताओं के बारे में लिखा था। बीजेपी ने उनसे कहा कि वे पहले कांग्रेस-शासित तेलंगाना और कर्नाटक में आदिवासी कल्याण विभागों और हॉस्टलों के कामकाज की समीक्षा करें। पहले गलत […]

UB India News25 अग॰
मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!
प्रदेश

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे में करीब 1.8 करोड़ और अकेले मुंबई में 30 लाख मतदाताओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इनके फॉर्म ‘अनकलेक्टेड’ कैटेगरी में हैं. अगर समय रहते इनका पता नहीं चलता है, तो […]

UB India News15 अग॰
NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………
खास खबर

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा जोरों पर है कि शरद पवार की पार्टी NCP-SP बिल को समर्थन देने वाली है। इन अटकलों पर NCP-SP की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर पार्टी रुख साफ किया है। […]

UB India News15 जुल॰
मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………
खास खबर

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक चॉल का हिस्सा ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, पेड़ गिरने की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। इतना […]

UB India News6 जुल॰
क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..
खास खबर

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह कहानी किसी सपनों जैसी जिंदगी की लगती है. लेकिन पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने इस कहानी के पीछे छिपे एक ऐसे अंधेरे को सामने ला दिया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है. […]

UB India News24 जून
बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..
खास खबर

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र सोमवार 22 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. 10 जुलाई तक चलने वाला यह सत्र राजनीतिक उठापटक और मौसम संबंधी चुनौतियों के बीच काफी हंगामेदार रहने की संभावना है. एक ओर कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर सियासी माहौल गर्म है, वहीं दूसरी ओर अनियमित मानसून […]

UB India News22 जून
महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..
खास खबर

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह कोई नई बात नहीं है। राज्य के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो पार्टियों में टूट, गठबंधनों का बदलना, पार्टी के चुनाव चिह्नों पर विरोधी दावे, रातों-रात बनने वाली सरकारें और एक साझा प्रतिद्वंद्वी को सत्ता से दूर रखने के लिए विरोधियों […]

UB India News20 जून
अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….
खास खबर

अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….

महाराष्ट्र की सियासत में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर हलचल चरम पर पहुंच गई है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी से बगावत पर उतारू सांसदों को संजय राउत ने खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि जो सांसद पार्टी छोड़ेंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. दरअसल शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 सांसद दिल्ली पहुंच […]

UB India News17 जून
MVA में महासंग्राम!
खास खबर

MVA में महासंग्राम!

महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक ना हो तो काहे का महाराष्ट्र. यहां की राजनीति में सियासी तापमान एक बार फिर अचानक बढ़ गया है. महाविकास अघाड़ी जिसे भाजपा के खिलाफ मजबूत विपक्षी मोर्चा माना जाता था अब अपने ही अंदर खींचतान से जूझता नजर आ रहा है. राजनीति में गठबंधन बनाना जितना आसान दिखता है […]

UB India News30 अप्रैल