अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. सीट नंबर 2-D पर बैठे थे विजय रूपाणी. टिकट से कंफर्म हो गया है. सूत्रों का कहना है कि विजय रूपाणी की पत्नी ब्रिटेन में थीं. उनकी पत्नी 6 महीने से वहीं थी. उन्हीं को लाने के लिए विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे. तभी अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है.
बता दें, इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे, जो अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे. यह एआई-171 विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था. अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय ही आसपास की इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हुआ है.
विमान के कैप्टन सुमीत सब्बरवाल थे। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमीत सब्बरवाल एक LTC थे। उनके पास 8200 घंटे का उड़ान का अनुभव था। को-पायलट के पास 1100 घंटे का उड़ान का अनुभव था। LTC का मतलब है लाइन ट्रेनिंग कैप्टन। ये अनुभवी पायलट होते हैं जो दूसरे पायलटों को ट्रेनिंग देते हैं।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ऑपरेशन फिलहाल बंद
सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SVPIA) के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि प्लेन हादसे को देखते हुए एयरपोर्ट पर ऑपरेशन फिलहाल बंद कर दिया गया है।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है।
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां डॉक्टर्स रहते थे
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। बिल्डिंग में रहने वालों को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।
विमान के मलबे से 50 शव निकाले गए
जानकारी के मुताबिक विमान के मलबे से अब तक 50 शव बरामद किये जा चुके हैं। राहत और बचावकर्मी आग बुझाने के साथ-साथ मलबे में घायलों और शवों की तलाश कर रहे हैं।
विमान के उड़े परखचे
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है. माना जा रहा है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगकर यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. शुरुआती तस्वीरें जो सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि विमान के परखचे उड़ गए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.
एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश
तस्वीर में दिख रहा है कि विमान का एक विंग टूटकर गिर हुआ है. दमकल कर्मी पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल, आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है. विमान एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रहा था, जब यह हादसा हुआ था.
चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है, लोग इस भयावह हादसे को देखकर भयभीत हैं और इधर उधर भाग रहे हैं. विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. विमान का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका है. विमान जिस बिल्डिंग से लगकर गिरा है, वह भी क्षितग्रस्त हुई है.
सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टर्स की छुट्टी रद्द
एयरपोर्ट के पास ही सिविल अस्पताल है, जहां के सभी डॉक्टरों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद से टेकऑफ हुआ यह विमान लंदन की ओर जा रहा था.








