AAP विधायक उमेश मकवाना ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने किया निलंबित

जरात में आम आदमी पार्टी के बोटाद विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘…इस समय मेरी सामाजिक सेवाएं कम हो रही हैं, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पार्टी के लिए कार्यकर्ता के तौर पर काम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 जून 2025, 01:29 PM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
AAP विधायक उमेश मकवाना ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने किया निलंबित
Photo: UB India News Archive

जरात में आम आदमी पार्टी के बोटाद विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘…इस समय मेरी सामाजिक सेवाएं कम हो रही हैं, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पार्टी के लिए कार्यकर्ता के तौर पर काम करूंगा।’

इसके थोड़ी देर बाद ही उन्हें पार्टी से पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया। आप गुजरात के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने ट्वीट किया, ‘उमेश मकवाना को पार्टी विरोधी और गुजरात विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।’

वहीं, मीडिया से बात करते हुए उमेश मकवाना ने कहा, “मैंने 20 साल तक भाजपा में अलग-अलग पदों पर काम किया। उस समय जब गुजरात में आप को कोई पहचानता भी नहीं था, तब मैंने सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। आज आप में मुझे लगता है कि हम डॉ. बीआर आंबेडकर के सिद्धांतों से भटक रहे हैं। इसलिए मैंने आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।”

बता दें कि, उमेश मकवाना ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब तीन दिन पहले ही आप ने उपचुनाव में विसावदर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
गुजरात में बाढ़ का कहर!
खास खबर

गुजरात में बाढ़ का कहर!

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों में फंसे लगभग 1,200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 22,000 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वलसाड जिले के उमरगांव तालुका में बीते 36 घंटों के दौरान रिकॉर्ड […]

UB India News24 जुल॰
गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….
खास खबर

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत में नेटवर्क फैलाने की कोशिश में था, लेकिन गुजरात एटीएस ने साजिश को नाकाम कर दिया. एटीएस ने शुक्रवार (3 जुलाई) को गुजरात और मध्य प्रदेश से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया. ये देश […]

UB India News3 जुल॰
सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..
खास खबर

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

सूरत के वराछा इलाके में शुगर मार्केट के पास आज सुबह एक बहुत दुखद हादसा सामने आया है। यहां एक ETP प्लांट की टंकी की सफाई करने गए चार मजदूरों की जहरीली गैस के असर से दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी […]

UB India News7 जून
हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है, 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत
गुजरात

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है, 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, ये कार्यक्रम तो भावनगर में हो रहा […]

UB India News20 सित॰
गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार
खास खबर

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस डीआईजी सुनील जोश ने इसको लेकर जानकारी दी. इनमें से दो को गुजरात, एक को दिल्ली और एक आतंकवादी को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. ये चारों अल-कायदा की विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहे थे. आतंकी पिछले काफी समय […]

UB India News23 जुल॰
एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी के कारण लिया गया फैसला
खास खबर

एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी के कारण लिया गया फैसला

अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खामी के चलते रद्द कर दिया गया है। फ्लाइट संख्या AI-159 अहमदाबाद से दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी। 12 जून को हुए प्लेन क्रैश के बाद यह अहमदाबाद से लंदन उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट थी। जानकारी के मुताबिक, […]

UB India News17 जून
अहमदाबाद विमान हादसा- विजय रूपाणी का आज शाम होगा अंतिम संस्कार
खास खबर

अहमदाबाद विमान हादसा- विजय रूपाणी का आज शाम होगा अंतिम संस्कार

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हुआ था। सोमवार को उनका शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद शव चार्टर्ड प्लेन के जरिए राजकोट लाया गया। पुलिस की सुरक्षा के बीच शव को वाहन के जरिए रूपाणी के राजकोट निवास ले जाया जा रहा है। आज शाम अंतिम संस्कार […]

UB India News16 जून
अहमदाबाद Air India प्लेन क्रैश : 242 लोगों की मौत की आशंका , गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे सवार ……….
गुजरात

अहमदाबाद Air India प्लेन क्रैश : 242 लोगों की मौत की आशंका , गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे सवार ……….

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. सीट नंबर 2-D पर बैठे थे विजय रूपाणी. टिकट से कंफर्म हो गया है. सूत्रों का कहना है कि विजय रूपाणी की पत्नी ब्रिटेन में थीं. उनकी पत्नी 6 महीने से […]

UB India News12 जून
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के रिहाईशी इलाका में हुआ क्रैश
गुजरात

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के रिहाईशी इलाका में हुआ क्रैश

गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानी नगर क्षेत्र में एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 विमान क्रैश हो गया. विमान टेक ऑफ के समय हादसे का शिकार हो गया. विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. विमान में कुल 242 यात्री सवार थे. प्लेन क्रैश के बाद आसमान […]

UB India News12 जून