सवालों के घेरे में रही है ड्रीमलाइनर 787 की सुरक्षा…………..

अहमदाबाद में गुरुवार को एक भीषण हादसा हुआ. वहां एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई.इस विमान ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी. इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई. इसमें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 14 जून 2025, 08:35 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सवालों के घेरे में रही है ड्रीमलाइनर 787 की सुरक्षा…………..
Photo: UB India News Archive

अहमदाबाद में गुरुवार को एक भीषण हादसा हुआ. वहां एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई.इस विमान ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी. इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई. इसमें विमान में सवार 241 लोग भी शामिल हैं. इस हादसे में विमान में सवार केवल एक व्यक्ति की ही जान बच पाई है. जिस विमान में हादसा हुआ, वह बोइग का ड्रिमलाइनर 787-8 था. इस हादसे के बाद से बोइंग कंपनी का यह मशहूर विमान एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर है. आइए जानते हैं कि कैसा होता है यह विमान.

कौन सी कंपनी बनाती है ड्रीमलाइनर 787

ड्रिमलाइनर 787 को बनाने वाली कंपनी बोइंग का दावा है कि 14 साल से भी कम समय में ड्रीमलाइनर विमानों ने अबतक एक अरब से अधिक लोगों को यात्रा करवाई है.इस समय दुनिया में करीब 11 सौ ड्रीमलाइनर उड़ान भर रहे हैं. बोइंग के मुताबिक ड्रिमलाइनर 787 की करीब 50 लाख उड़ाने हुई हैं. कंपनी का दावा है कि विमानन के क्षेत्र में किसी भी विमान ने अब तक यह कारनामा करके नहीं दिखाया है. कंपनी का दावा है कि इसके ढांचे के हल्का और मजबूत होने की वजह से यह उन विमानों की तुलना में 25 फीसदी कम ईंधन की खपत करता है, जिनकी जगह इसने ली है. आज दुनिया भर में 425 से अधिक नए नॉनस्टॉप रूट पर ड्रीमलाइनर-787 उड़ान भरते हैं. इनमें से कई रूट बिल्कुल ही नए हैं. कंपनी के मुताबिक ड्रिमलाइनर 787 की करीब 50 लाख उड़ाने हुई हैं. कंपनी का कहना है कि उसके पास अभी भी 889 ड्रीमलाइनर का बैकलॉग है.

भारत में 30 से अधिक ड्रीमलाइनर 787 उड़ान भरते हैं.

भारत में 30 से अधिक ड्रीमलाइनर 787 उड़ान भरते हैं.

एअर इंडिया के बेड़े में ड्रीमलाइनर 787

एअर इंडिया के बेड़े में बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर 2011 में  शामिल हुआ था. एअर इंडिया के बेड़े में 27 787-8 ड्रीमलाइनर शामिल हैं. इस समय एअर इंडिया का मालिकाना टाटा समूह के पास है.इस समूह के पास पहले विस्तारा एयरलाइन नाम की कंपनी थी.विस्तारा एयरलाइन 2024 में बंद हो गई थी. विस्तारा एयरलाइन के बेड़े में कुल छह 787-9 ड्रीमलाइनर शामिल थे. बोइंग 787  ड्रीमलाइनर को बहुत ही विश्वसनीय और ताकतवर विमान माना जाता है. लेकिन 2013 में इसके बैटरी सिस्टम में कुछ खराबी आई थी.जापान में 787 ड्रीमलाइनर में दो बार तकनीकी खामी नजर आई थी. जापान में एक खड़े हुए विमान की बैटरी में आग लग गई थी. वहीं एक दूसरी घटना में ड्रीमलाइनर के बैटरी सिस्टम में खराबी आने के बाद से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. वहीं अमेरिकी कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग-787 की मुख्य बैटरी में खराबी आ गई थी. इसे देखते हुए जापान और अमेरिका ने इनके उड़ानों पर पाबंदी लगा दी थी. बोइंग ने बैटरी सिस्टम में सुधार किया,तब जाकर अप्रैल 2013 में ड्रीमलाइनर को उड़ने की इजाजत मिली थी.

कितने तरह के ड्रीमलाइनर होते हैं

आइए जानते हैं ड्रीमलाइनर-787 की तकनीकी विशेषताओं के बारे में. बोइंग कंपनी के मुताबिक ड्रीमलाइनर-787 वैरिएंट आते हैं. ये हैं ड्रीमलाइनर-787-8, ड्रीमलाइनर-787-9 और ड्रीमलाइनर-787-10. अगर इनमें यात्रियों के ढोने की क्षमता की बात करें तो ड्रीमलाइनर-787-8 में 248, ड्रीमलाइनर-787-9 में 296 और ड्रीमलाइनर-787-10 में 336 यात्री यात्रा कर सकते हैं.

एक बार उड़ान भरने के बाद ड्रीमलाइनर-787-8 सात हजार 305 नॉटिकल मील या साढ़े 13 हजार किमी की यात्रा कर सकता है. वहीं ड्रीमलाइनर-787-9 एक बार में सात हजार 565 नॉटिकल मील या 14 हजार 10 किमी की यात्रा कर सकता है. इसी तरह से ड्रीमलाइनर-787-10 एक बार उड़ान भरने पर छह हजार 330 नॉटिकल मील या 11 हजार 730 किमी की यात्रा कर सकता है.

सवालों के घेरे में ड्रीमलाइनर 787

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की सुरक्षा पिछले काफी समय से सवालों के घेरे में रही है. पिछले साल अप्रैल में बोइंग के एक इंजीनियर सैम सालेहपुर ने दावा किया था कि 787 के फ्यूजलेज को जोड़ने की प्रक्रिया में खामियां हैं. इससे विमान का ढांचा समय से पहले कमजोर हो सकता है.उनका दावा था कि प्रोडक्शन के दौरान शॉर्टकट अपनाए गए. इससे विमान के जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. बाद में यह दबाव किसी बड़े संकट में बदल सकता है. सालेहपुर का दावा था कि बोइंग ने उनकी चिंताओं को नजरअंदाज कर उन्हें 787 प्रोजेक्ट से हटा कर एक दूसरे प्रोजेक्ट में लगा दिया था.

बोइंग के मुताबिक ड्रीमलाइनर 787 की अबतक 50 लाख से अधिक उड़ानें हो चुकी हैं.

बोइंग के मुताबिक ड्रीमलाइनर 787 की अबतक 50 लाख से अधिक उड़ानें हो चुकी हैं.

अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने सालेहपुर के दावों की जांच की थी. इस दौरान पता चला कि बोइंग के दक्षिण कैरोलिना प्लांट में कर्मचारियों ने विंग-टू-फ्यूजलेज जोड़ों की जांच को छोड़ दिया था. इन कर्मचारियों ने रिकॉर्ड में इसे पूरा दिखा दिया था. इस गलती को बाद में बोइंग ने भी मान लिया था. इसके साथ ही उसने दावा किया था कि यह तत्काल उड़ान सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है. इसके बाद से एफएए ने बोइंग को बाकी बचे ड्रीमलाइनर 787 विमानों की दोबारा जांच करने और पहले से उड़ान भर रहे विमानों के लिए एक कार्य योजना बनाने को कहा था.

अहमदाबाद की जांच शुरू हो गई है. जांच में भारत के साथ-साथ अमेरिका और ब्रिटेन के जांचकर्ता भी शामिल होंगे. इसमें बोइंग भी शामिल होगी. लेकिन अहमदाबाद हादसे ने ड्रीमलाइनर 787 की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में दुनिया में जहां 787 ड्रीमलाइनर का इस्तेमाल हो रहा है, वहां इसकी पड़ताल होगी. इस बीच सूत्रों ने खबर दी है कि भारत सरकार ने सभी ड्रीमलाइनर 787 की उड़ान रोकने का फैसला किया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰