मॉनसून की आहट से पहले बिहार में ठनके का कहर , 14 की मौत, 12 घायल……………

बिहार में मानसून आने में अभी एक-दो दिनों का समय बाकी है, लेकिन मौसम का जानलेवा रूप देखने को मिल रहा है. सोमवार को बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की जान तक चली गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार में कुल 14 लोगों की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 जून 2025, 06:22 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मॉनसून की आहट से पहले बिहार में ठनके का कहर , 14 की मौत, 12 घायल……………
Photo: UB India News Archive
बिहार में मानसून आने में अभी एक-दो दिनों का समय बाकी है, लेकिन मौसम का जानलेवा रूप देखने को मिल रहा है. सोमवार को बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की जान तक चली गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार में कुल 14 लोगों की मौत हुई और 12 लोग घायल हुए हैं. जहां बक्सर में आकाशीय बिजली से 4 लोग झुलस गए और 4 की मौत हुई है. वहीं, पश्चिम चंपारण, भागलपुर, लखीसराय समेत कई जिलों से मौत की खबरें आई हैं.

पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर, बक्सर, बगहा, लखीसराय, कैमूर, कटिहार, सीतामढ़ी और बेतिया में ठनका गिरने से 14 लोगों की जान चली गई। इनमें 2 बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 12 घायल हुए हैं।

बक्सर में आकाशीय बिजली से 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चौसा बाजार के मिथलेश राम (22), नरबतपुर के श्रीभगवान उर्फ झोला सिंह (60) और चौसा बाजार के वीरेंद्र गोंड (45) शामिल हैं।

ये सभी गंगा किनारे बैठे थे तभी मौसम बदला और बिजली गिर गई। वहीं जिले के राजपुर थाना के देवढ़िया में भी 2 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

जिसमे देवढ़िया निवासी अंकुश राम(12) मौत की मौत हो गई। जबकि अन्नत नाम का लड़का झुलस गया है।

बगहा: बगीचे में खेलने के दौरान गिरी बिजली

बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित मेघवाल मठिया गांव में सोमवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 2 छात्रों की मौत हो गई। ठनका की चपेट में आने से 3 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

मृतकों की पहचान शमीम अंसारी (22), अजीम मियां (11 ) के रूप में हुई है। दोनों ही छात्र थे और आम के बगीचे में खेल रहे थे।

बेतिया: 1 महिला की मौत, 5 झुलसे

बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के दनियाल परसौना पंचायत के सुघरछाप गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 5 अन्य मजदूर झुलस गए।

हादसा उस वक्त हुआ जब सभी मजदूर धान की रोपनी कर खेत से लौट रहे थे। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुघरछाप गांव के वार्ड संख्या- 4 के वृति सरेह की है।

लखीसराय: 45 साल के व्यक्ति की मौत

लखीसराय के शेखपुरवा गांव में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 45 साल के विदेशी यादव की मौत हो गई।

वो खेत में भैंस चरा रहे थे, तभी अचानक बिजली की चपेट में आने से वो घायल हो गए। गांव वाले उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भागलपुर: 13 साल के बच्चे की ठनका गिरने से मौत

भागलपुर के नाथनगर में ठनका गिरने से एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक का नाम नीतीश कुमार है। नीतीश कुछ लोगों के साथ मोहनपुर दियारा में ही मक्का दौनी का काम कर रहे था।

इसी क्रम में मौसम खराब होने से नीतीश के साथ काम कर रहे अन्य लोग वहां से सुरक्षित स्थानों पर चले गए, लेकिन नीतीश मकई को बारिश से बचाने के लिए प्लास्टिक से ढकने लगा।

इसी दौरान ठनका गिरा, जिससे नीतीश चपेट में आ गया। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, आज भी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. 18 और 19 जून को कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि कंट्रोल रूम से इन जिलों की निगरानी की जा रही है.
इन जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
आज 17 जून को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी वर्षा की संभावना है. वहीं, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर में मध्यम से तेज बारिश का पूर्वानुमान है. इस दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में मध्यम बारिश की चेतावनी
शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और गया में मध्यम बारिश, मेघगर्जन और व्रजपात की संभावना है. इस दौरान आंधी की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है.

जानें कब होगी मॉनसून की एंट्री
कल 18 जून को अररिया, किशनगंज, नवादा और गया में अत्यंत भारी बारिश जबकि पूर्णिया, कटिहार और औरंगाबाद में भारी बारिश की संभावना है. 19 जून को किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी है. जबकि सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, मुंगेर, जमुई, खगड़िया और बांका में भारी बारिश की संभावना है. उसी दिन मॉनसून की एंट्री हो सकती है.
साहिबगंज में तीन की मौत, एक जख्मी
साहिबगंज से मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा गांव में ठनका गिरने से तीन लोगों की दुखद मौत हो गई. इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसका इलाज जारी है. मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. यह घटना उस समय हुई जब मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदला. आसमान में काले बादल छा गए और हल्की हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कुछ ही देर में यह राहत मातम में बदल गई.

कटिहार में दो की मौत, एक घायल
कटिहार जिले से भी ठनका गिरने की खबरें आई हैं. संवाददाता के अनुसार, फलका थाना क्षेत्र के मघेली गांव में ठनका गिरने से एक किशोर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह मवेशियों के लिए चारा लेने गया था. इसी तरह, बारसोई थाना क्षेत्र के संनकोला गांव में एक महिला की मौत ठनका गिरने से हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. यह दोनों भी अपने निजी काम के लिए बाहर निकले थे.
बिहार में लगातार बढ़ रहा वज्रपात का खतरा
गौरतलब है कि बिहार में ठनका गिरने से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है. बीते कुछ समय से राज्य के विभिन्न हिस्सों से वज्रपात की खबरें लगातार आ रही हैं. आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक बिहार में कई लोगों की जान ठनका गिरने से जा चुकी है. कृषि विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार लोगों को वज्रपात से बचने के उपाय बता रहा है, लेकिन जागरूकता की कमी और अचानक बदलते मौसम के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं.

नेपाल में बारिश के बाद बगहा में उफान पर नदियां

इधर, नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब बिहार के सीमावर्ती इलाकों में दिखने लगा है। बगहा में मंगलवार को भपसा नदी अचानक उफान पर आ गई, जिससे हरनाटांड़ से दोन जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली नदियों में पानी भर गया। इस दौरान नदी पार कर रहे कई ग्रामीण फंस गए।

ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो दर्जन लोग बाइक पर सवार होकर रोज की तरह दोन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से तेज धार में बारिश का पानी भपसा नदी में आ गया। इससे कई बाइक सवार नदी के बीचो-बीच फंस गए। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वाहनों के बहने की स्थिति बन गई।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰