निशांत के चुनाव लड़ने की फिर उठी डिमांड

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने का प्रयास एक बार फिर से तेज हो गया है। इस बार नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर अपनी बात कही है। एक निजी टीवी चैनल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 जून 2025, 09:54 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
निशांत के चुनाव लड़ने की फिर उठी डिमांड
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने का प्रयास एक बार फिर से तेज हो गया है। इस बार नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर अपनी बात कही है।

एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा- ‘हम क्षेत्र में घूमते रहते हैं, इससे हमारी एक सोच है। निशांत कुमार अच्छे व्यक्ति हैं। पढ़े लिखे हैं। इसलिए जनता के बीच भी इस बात की चर्चा है कि निशांत कुमार को चुनाव लड़ना चाहिए। आगे बढ़ना चाहिए, राजनीति में आना चाहिए। मैं उनका समर्थन करता हूं।’

कौशलेंद्र कुमार ने आगे कहा कि हमसे कई लोग कह चुके हैं कि निशांत कुमार को राजनीति में लाइए। खासकर नालंदा के लोग इसकी भारी डिमांड कर रहे हैं। हमारी निशांत को शुभकामना होगा कि उनके जैसे युवा राजनीति में आएं। उन्होंने कहा कि हम लोगों की उम्र बढ़ती जा रही है, इसलिए युवाओं को ही आगे आना चाहिए। यह भी कहा कि निशांत कुमार में हर क्षमता है, वह निश्चित रूप से जेडीयू को संभालने में सक्षम हैं। कम बोलना, कोई बात है तो उसका जवाब देना वह जानता है। लोगों को आदर करना बहुत जानता है, जो अन्य नेताओं के बच्चों में नहीं होता है। वो चीज मैंने उनमें देखा है कि वह अपने से बड़े हर आदमी को प्रणाम करते हैं। आदर सम्मान करते हैं।

नालंदा सांसद से जब पूछा गया कि निशांत कुमार को कहां से चुनाव लड़ना चाहिए? इसपर उन्होंने कहा कि हमको तो कहेंगे तो हम कहीं भी हाजिर हो जाएंगे। हम तो इस्लामपुर भी ऑफर दे देंगे। इस्लामपुर खाली है, आप आ जाइए, जिताकर भेजना हमारा काम है। अगर निशांत कुमार नालंदा आते हैं तो हम उन्हें निर्विवाद जीत दिलाकर भेजेंगे।

निशांत पर MP कौशलेंद्र कुमार की डिमांड को MLA विनय चौधरी का समर्थन

JDU विधायक विनय चौधरी ने भी निशांत कुमार को विधानसभा चुनाव लड़ाने क मांग की है। सांसद कौशलेंद्र कुमार की डिमांड पर विनय चौधरी ने कहा कि मैं उनका आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने यह मांग सार्वजनिक रूप से किया है। जनता और कार्यकर्ता बहुत दिनों से कह रहे थे। यह आवश्यक है। निशांत कुमार को विचार करके राजनीति में आने की जरूरत है। नीतीश कुमार ने जिस तरह से बिहार को संभाला है, उसको आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी निशांत कुमार की बनती है। वे राजनीति में आएं और उसको आगे बढ़ाएं।

बीजेपी ने निशांत के चुनाव लड़ने का किया सपोर्ट

निशांत कुमार को लेकर शुरू हुई चर्चा पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि हाल के दिनों में सामाजिक सरोकार वाले समारोहों में जाना राजनीति में उनकी बढ़ती दिलचस्पी को जाहिर करती है। नालंदा के लोगों का प्यार और स्नेह उनके साथ है। नालंदा के लोग नीतीश कुमार के विकास कार्यों के ऐहसान तले दबी हुई है। इसलिए नालंदा के लोगों के लिए निशांत कुमार को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता है। निशांत कुमार को देर नहीं करना चाहिए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….
नालंदा

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ स्थित नालंदा सुधा डेयरी प्लांट में नए दही प्लांट का शिलान्यास करना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है. नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मुख्यमंत्री के दौरे के स्थगित होने की […]

UB India News17 जुल॰
विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………
नालंदा

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे। सबसे पहले सालेपुर-राजगीर निर्माणाधीन मार्ग के प्रथम खंड का गहन निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी और वरीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए इसे समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। […]

UB India News23 जून
राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….
अध्यात्म

राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….

बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर में हर तीन साल पर मलमास मेला का आयोजन होता है. इस वर्ष 17 मई से राजगीर में विश्व प्रसिद्ध मलमास मेला का आयोजन हो रहा है. जो 15 जून तक चलेगा. कहा जाता है कि मलमास के दौरान राजगीर के गर्म जल ब्रह्म कुंड में स्नान करने […]

UB India News9 अप्रैल
राष्ट्रपति मुर्मु ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिये
खास खबर

राष्ट्रपति मुर्मु ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिये

नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु ने 2000 सीटों वाले नवनिर्मित अत्याधुनिक सभागार (विश्वामित्रालय) का उद्घाटन किया। उन्होंने ‘सहभागिता प्रदर्शनी’ का अवलोकन किया और स्थानीय समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया। साथ ही, मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इसके बाद प्राचीन नालंदा महाविहार के भग्नावशेषों का […]

UB India News1 अप्रैल
समृद्धि यात्रा : अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…….
नालंदा

समृद्धि यात्रा : अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर हैं. उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है. शहर की साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और स्वागत द्वारों से बिहारशरीफ को भव्य रूप दिया गया है. मुख्यमंत्री के इस दौरे से […]

UB India News26 मार्च
नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार और विधायक को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेरा, जान बचाकर भागे दोनों नेता
अपराध

नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार और विधायक को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेरा, जान बचाकर भागे दोनों नेता

बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेर लिया। ग्रामीणों के गुस्से से बचने के लिए दोनो नेता एक किलोमीटर पैदल भागकर अपनी जान बचाए। ग्रामीणों के साथ झड़प में एक पुलिसकर्मी को हल्की […]

UB India News27 अग॰
नीतीश के गढ़ में चिराग विशाल रैली करेंगे
नालंदा

नीतीश के गढ़ में चिराग विशाल रैली करेंगे

बिहार में चुनावी साल में सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और हर पार्टी अपने-अपने स्तर पर जनसमर्थन जुटाने में लगी हुई है. इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी लगातार बड़ी सभाओं का आयोजन कर रही है. अब पार्टी की नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा पर है, जहां […]

UB India News29 जून
ट्रंप ने 11 बार कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से सरेंडर करवा लिया….
नालंदा

ट्रंप ने 11 बार कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से सरेंडर करवा लिया….

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार में दौरा बढ़ा दिया है. वे पिछले 5 महीने में आज छठी बार बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. करीब एक सप्ताह पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी पटना में रोड शो कर लौटे हैं. राहुल […]

UB India News6 जून
राहुल गांधी कल नीतीश के गढ़ नालंदा में OBC-EBC वोटरों की करेंगे सेंधमारी……………..
खास खबर

राहुल गांधी कल नीतीश के गढ़ नालंदा में OBC-EBC वोटरों की करेंगे सेंधमारी……………..

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं, और इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में लगातार सक्रियता सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है. राहुल गांधी 6 जून को एक बार फिर बिहार के नालंदा में होंगे, जहां वे अति पिछड़ा वर्ग (OBC-EBC) सम्मेलन को संबोधित करेंगे. पिछले […]

UB India News5 जून