CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ स्थित नालंदा सुधा डेयरी प्लांट में नए दही प्लांट का शिलान्यास करना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है. नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मुख्यमंत्री के दौरे के स्थगित होने की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026, 05:44 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….
Photo: UB India News Archive
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ स्थित नालंदा सुधा डेयरी प्लांट में नए दही प्लांट का शिलान्यास करना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है. नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मुख्यमंत्री के दौरे के स्थगित होने की पुष्टि की है.
हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दौरा किन कारणों से स्थगित किया गया है. साथ ही नई तारीख की भी घोषणा नहीं की गई है. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक इंतजाम और अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई थी. लेकिन, अंतिम समय में दौरा स्थगित होने की सूचना जारी कर दी गई. अब प्रशासन मुख्यमंत्री के नए कार्यक्रम का इंतजार कर रहा है. माना जा रहा है कि नई तारीख तय होने के बाद सुधा डेयरी के दही प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित नालंदा दौरे के दौरान बिहारशरीफ स्थित नालंदा सुधा डेयरी परिसर में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी जानी थी. इनमें सबसे प्रमुख परियोजना करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला अत्याधुनिक दही उत्पादन संयंत्र था. यह प्लांट लगभग 12.8 एकड़ भूमि में विकसित किया जाना प्रस्तावित है, जिसकी 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन दही उत्पादन क्षमता होगी. इस परियोजना के शुरू होने से न केवल दूध उत्पादों के प्रसंस्करण की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय दुग्ध उत्पादकों और किसानों को भी बेहतर बाजार उपलब्ध होने की उम्मीद है.
इसके अलावा मुख्यमंत्री के हाथों सुधा संचालित एचपीसीएल पेट्रोल पंप का भी शिलान्यास होना था, जिससे डेयरी परिसर में ईंधन संबंधी सुविधाओं का विस्तार होता. साथ ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुधा कैफेटेरिया की भी आधारशिला रखी जानी थी. इस कैफेटेरिया का उद्देश्य स्थानीय लोगों और डेयरी परिसर में आने वाले ग्राहकों को सुधा के विभिन्न दुग्ध उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है. हालांकि मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित होने के कारण इन सभी परियोजनाओं का शिलान्यास फिलहाल टल गया है और अब नई तारीख घोषित होने का इंतजार किया जा रहा है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………
नालंदा

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे। सबसे पहले सालेपुर-राजगीर निर्माणाधीन मार्ग के प्रथम खंड का गहन निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी और वरीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए इसे समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। […]

UB India News23 जून
राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….
अध्यात्म

राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….

बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर में हर तीन साल पर मलमास मेला का आयोजन होता है. इस वर्ष 17 मई से राजगीर में विश्व प्रसिद्ध मलमास मेला का आयोजन हो रहा है. जो 15 जून तक चलेगा. कहा जाता है कि मलमास के दौरान राजगीर के गर्म जल ब्रह्म कुंड में स्नान करने […]

UB India News9 अप्रैल
राष्ट्रपति मुर्मु ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिये
खास खबर

राष्ट्रपति मुर्मु ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिये

नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु ने 2000 सीटों वाले नवनिर्मित अत्याधुनिक सभागार (विश्वामित्रालय) का उद्घाटन किया। उन्होंने ‘सहभागिता प्रदर्शनी’ का अवलोकन किया और स्थानीय समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया। साथ ही, मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इसके बाद प्राचीन नालंदा महाविहार के भग्नावशेषों का […]

UB India News1 अप्रैल
समृद्धि यात्रा : अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…….
नालंदा

समृद्धि यात्रा : अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर हैं. उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है. शहर की साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और स्वागत द्वारों से बिहारशरीफ को भव्य रूप दिया गया है. मुख्यमंत्री के इस दौरे से […]

UB India News26 मार्च
नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार और विधायक को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेरा, जान बचाकर भागे दोनों नेता
अपराध

नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार और विधायक को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेरा, जान बचाकर भागे दोनों नेता

बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेर लिया। ग्रामीणों के गुस्से से बचने के लिए दोनो नेता एक किलोमीटर पैदल भागकर अपनी जान बचाए। ग्रामीणों के साथ झड़प में एक पुलिसकर्मी को हल्की […]

UB India News27 अग॰
नीतीश के गढ़ में चिराग विशाल रैली करेंगे
नालंदा

नीतीश के गढ़ में चिराग विशाल रैली करेंगे

बिहार में चुनावी साल में सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और हर पार्टी अपने-अपने स्तर पर जनसमर्थन जुटाने में लगी हुई है. इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी लगातार बड़ी सभाओं का आयोजन कर रही है. अब पार्टी की नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा पर है, जहां […]

UB India News29 जून
निशांत के चुनाव लड़ने की फिर उठी डिमांड
नालंदा

निशांत के चुनाव लड़ने की फिर उठी डिमांड

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने का प्रयास एक बार फिर से तेज हो गया है। इस बार नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर अपनी बात कही है। एक निजी टीवी चैनल […]

UB India News17 जून
ट्रंप ने 11 बार कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से सरेंडर करवा लिया….
नालंदा

ट्रंप ने 11 बार कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से सरेंडर करवा लिया….

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार में दौरा बढ़ा दिया है. वे पिछले 5 महीने में आज छठी बार बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. करीब एक सप्ताह पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी पटना में रोड शो कर लौटे हैं. राहुल […]

UB India News6 जून
राहुल गांधी कल नीतीश के गढ़ नालंदा में OBC-EBC वोटरों की करेंगे सेंधमारी……………..
खास खबर

राहुल गांधी कल नीतीश के गढ़ नालंदा में OBC-EBC वोटरों की करेंगे सेंधमारी……………..

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं, और इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में लगातार सक्रियता सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है. राहुल गांधी 6 जून को एक बार फिर बिहार के नालंदा में होंगे, जहां वे अति पिछड़ा वर्ग (OBC-EBC) सम्मेलन को संबोधित करेंगे. पिछले […]

UB India News5 जून