समृद्धि यात्रा : अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर हैं. उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है. शहर की साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और स्वागत द्वारों से बिहारशरीफ को भव्य रूप दिया गया है. मुख्यमंत्री के इस दौरे से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 मार्च 2026, 07:52 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
समृद्धि यात्रा : अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…….
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर हैं. उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है. शहर की साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और स्वागत द्वारों से बिहारशरीफ को भव्य रूप दिया गया है. मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले को 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है. जिससे स्थानीय बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 5वें फेज की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन है। CM ने बिहारशरीफ में सभा को संबोधित करते हुए कहा, 2005 में NDA की सरकार आई। इसके बाद से बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ। इसके पहले क्या था वो भी जान लीजिए। लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से डरते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों का बुरा हाल था। वो लोग गड़बड़ करते थे। उन लोगों के समय हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। अपने 45 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और पुरानी सरकार की खामियां। मुख्यमंत्री की सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की- ‘बिहार का CM कैसे हो निशांत कुमार जैसा हो।’ ‘हमें छोड़कर मत जाइए मुख्यमंत्री जी।’

CM की स्पीच की बड़ी बातें

  • पहले स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी: पहले स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए प्रतिमाह सिर्फ 39 मरीज ही आते थे। एक दिन में एक या दो मरीज ही आते थे। 2006 से ही अस्पतालों में मुफ्त दवाओं की व्यवस्था की गई। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 हजार से ज्यादा मरीज प्रतिमाह आते थे।
  • हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे: पहले वालों ने कोई काम नहीं किया। पहले बिहार में 6 मेडिकल कॉलेज थे। हमने इसे बढ़ाकर इसकी संख्या 12 की। 6 और बनने जा रहे हैं और भी जिलों में मेडिकल कॉलेज बनने जा रहे हैं। PMCH में बेड की संख्या 5400 की गई है। देश में कहीं इतने बेड नहीं हैं। 5 पुराने मेडिकल कॉलेजों को ढाई हजार बेड का किया जा रहा है।
  • राज्य में सड़कों का जाल बिछाया: हमारी सड़कों ने सड़कों और पुल पुलियों का काम करवाया। आज किसी भी जिले से पटना 6 घंटे में पहुंच सकते हैं। एक्सप्रेस-वे बनाए गए। सिक्स लेन और फोन लेन शुरू किए। आज राज्य में गांव तक सड़कों का जाल बिछ चुका है। उन लोगों ने कोई काम नहीं किया था।
  • 50 लाख घरों पर सोलर लगाए जाएंगे: हमने हर घर तक बिजली पहुंचाई। पटना में ही 8-9 घंटे बिजली रहती थी। जैसे ही हमारी सरकार बनी हम लोगों ने खूब पैसे लगाए। आज हर घर बिजली पहुंच गई है। हमने सस्ती दर पर लोगों को बिजली दी। अब देखिए बिजली मुफ्त दी जा रही है। आप लोगों के लिए और काम करने वाले हैं। आपके घरों पर सोलर लगाए जाएंगे। इसके लिए आपको पैसे नहीं देने हैं। 50 लाख घरों पर सोलर लगाए जाएंगे।
  • हमने सभी वर्गों के लिए काम किया; सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया। हमने मदसरों के शिक्षकों को पैसा देना शुरू किया। वो लोग किसी के लिए कोई काम नहीं करते थे। उनके समय में हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराकर इन झगड़ों को कम किया। मंदिरों में भी बाउंड्री बनवाई गई। आज सभी जगह शांति है। कहीं कोई विवाद नहीं है।
  • युवाओं को नौकरी-रोजगार दिए: हमने 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है। आने वाले 5 सालों में हमने 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। अबकी बार युवाओं को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य और बढ़ाएंगे।
  • PM मोदी की तारीफ की: PM मोदी लगातार बिहार आ रहे हैं। सब काम देख रहे हैं। केंद्र सरकार हमारी बहुत मदद कर रही है। आगे भी ये मिलती रहेगी। बिहार में अब विकास ही विकास होगा। पुराने वालों ने कुछ किया था। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क जो भी क्षेत्र हो लगातार काम हो रहे हैं।

इससे पहले CM ने जिले के लिए कुल 810 करोड़ की 226 अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

नीतीश से बिहार ना छोड़ने की गुहार
नालंदा की जनसभा में उस वक्त भावुक दृश्य देखने को मिला जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की चर्चाओं के बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी जगहों पर खड़े होकर शोर मचाने लगे. जनता ने हाथ हिलाकर एक सुर में मुख्यमंत्री से बिहार न छोड़ने और यहीं रहने की गुहार लगाई. स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा और अधिकारियों द्वारा बार-बार बैठने की अपील की गई, लेकिन समर्थकों का उत्साह और जिद ऐसी थी कि वे बैठने को तैयार नहीं हुए. पूरा मैदान “नीतीश कुमार बिहार में ही रहें” के नारों से गूंज उठा, जिससे कार्यक्रम के दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा.

मच से लगे ‘जय निशांत, तय निशांत’ के नारे
नालंदा में आयोजित ‘समृद्धि यात्रा’ के मंच से जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए “जय निशांत, तय निशांत” का नारा बुलंद किया है. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि अब जदयू की कमान नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार संभालेंगे और वही बिहार का भविष्य हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली की राजनीति में जाने के फैसले का संकेत देते हुए लोगों से हाथ उठाकर निशांत के समर्थन की अपील की गई. साथ ही यह कड़ा संदेश भी दिया गया कि बिहार में भविष्य की किसी भी सरकार को नीतीश कुमार के स्थापित मानकों और विकास के रास्ते पर ही चलना होगा.
मंच पर बीजेपी के कोई नेता नहीं
हैरान करने वाली बात यह रही कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में आयोजित इस विशाल जनसंवाद के मंच पर भाजपा का कोई भी बड़ा नेता नजर नहीं आया. पूरे कार्यक्रम के दौरान नालंदा का यह भव्य मंच पूरी तरह से ‘जदयू मय’ दिखा, जहाँ केवल जदयू के ही दिग्गज नेता मौजूद रहे. एनडीए गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दल की अनुपस्थिति और मंच से उत्तराधिकारी को लेकर किए गए इस बड़े ऐलान ने बिहार के सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है.
सीएम ने नालंदा में फ्लाईओवर का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत नालंदा पहुंचे .उन्होंने बिहारशरीफ में नवनिर्मित स्मार्ट सिटी फ्लाईओवर का उद्घाटन किया और पंचाने नदी रिवर फ्रंट का अवलोकन भी किया. इसके पश्चात मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे जिले को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे.
नीतीश 10:30 बजे पहुंचेंगे बिहारशरीफ
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे बिहारशरीफ पहुंचेंगे. वे स्मार्ट सिटी योजना के तहत निर्मित नवनिर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे. जो पुराना रांची रोड स्थित एलआईसी भवन से सोगरा कॉलेज मोड़ तक यातायात को सुगम बनाएगा. इसके पश्चात नीतीश कुमार कोसुक गांव के पास पंचाने नदी पर विकसित किए जा रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण करेंगे. जो पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परियोजना मानी जा रही है.
कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
दौरे के मुख्य चरण में मुख्यमंत्री पुराना स्टेडियम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. जहां से सैकड़ों योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास संपन्न होगा. जनसभा के बाद वे नवनिर्मित अत्याधुनिक सभागार में जिले के आला अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे. इस उच्च स्तरीय बैठक में लंबित परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी. जिसके बाद वे पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर द्वारा वापस पटना के लिए रवाना होंगे.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….
नालंदा

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ स्थित नालंदा सुधा डेयरी प्लांट में नए दही प्लांट का शिलान्यास करना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है. नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मुख्यमंत्री के दौरे के स्थगित होने की […]

UB India News17 जुल॰
विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………
नालंदा

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे। सबसे पहले सालेपुर-राजगीर निर्माणाधीन मार्ग के प्रथम खंड का गहन निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी और वरीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए इसे समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। […]

UB India News23 जून
राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….
अध्यात्म

राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….

बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर में हर तीन साल पर मलमास मेला का आयोजन होता है. इस वर्ष 17 मई से राजगीर में विश्व प्रसिद्ध मलमास मेला का आयोजन हो रहा है. जो 15 जून तक चलेगा. कहा जाता है कि मलमास के दौरान राजगीर के गर्म जल ब्रह्म कुंड में स्नान करने […]

UB India News9 अप्रैल
राष्ट्रपति मुर्मु ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिये
खास खबर

राष्ट्रपति मुर्मु ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिये

नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु ने 2000 सीटों वाले नवनिर्मित अत्याधुनिक सभागार (विश्वामित्रालय) का उद्घाटन किया। उन्होंने ‘सहभागिता प्रदर्शनी’ का अवलोकन किया और स्थानीय समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया। साथ ही, मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इसके बाद प्राचीन नालंदा महाविहार के भग्नावशेषों का […]

UB India News1 अप्रैल
नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार और विधायक को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेरा, जान बचाकर भागे दोनों नेता
अपराध

नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार और विधायक को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेरा, जान बचाकर भागे दोनों नेता

बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया को ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर घेर लिया। ग्रामीणों के गुस्से से बचने के लिए दोनो नेता एक किलोमीटर पैदल भागकर अपनी जान बचाए। ग्रामीणों के साथ झड़प में एक पुलिसकर्मी को हल्की […]

UB India News27 अग॰
नीतीश के गढ़ में चिराग विशाल रैली करेंगे
नालंदा

नीतीश के गढ़ में चिराग विशाल रैली करेंगे

बिहार में चुनावी साल में सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और हर पार्टी अपने-अपने स्तर पर जनसमर्थन जुटाने में लगी हुई है. इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी लगातार बड़ी सभाओं का आयोजन कर रही है. अब पार्टी की नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा पर है, जहां […]

UB India News29 जून
निशांत के चुनाव लड़ने की फिर उठी डिमांड
नालंदा

निशांत के चुनाव लड़ने की फिर उठी डिमांड

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने का प्रयास एक बार फिर से तेज हो गया है। इस बार नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर अपनी बात कही है। एक निजी टीवी चैनल […]

UB India News17 जून
ट्रंप ने 11 बार कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से सरेंडर करवा लिया….
नालंदा

ट्रंप ने 11 बार कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से सरेंडर करवा लिया….

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार में दौरा बढ़ा दिया है. वे पिछले 5 महीने में आज छठी बार बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. करीब एक सप्ताह पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी पटना में रोड शो कर लौटे हैं. राहुल […]

UB India News6 जून
राहुल गांधी कल नीतीश के गढ़ नालंदा में OBC-EBC वोटरों की करेंगे सेंधमारी……………..
खास खबर

राहुल गांधी कल नीतीश के गढ़ नालंदा में OBC-EBC वोटरों की करेंगे सेंधमारी……………..

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं, और इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में लगातार सक्रियता सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है. राहुल गांधी 6 जून को एक बार फिर बिहार के नालंदा में होंगे, जहां वे अति पिछड़ा वर्ग (OBC-EBC) सम्मेलन को संबोधित करेंगे. पिछले […]

UB India News5 जून