बाजार में उतार-चढ़ाव ,दिन ने ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 1000 अंक निफ्टी में 250 अंक की गिरावट …………………

इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद आज यानी मंगलवार, 24 जून को सेंसेक्स करीब 100 अंक चढ़कर 82,000 के स्तर पर है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 25,30 के स्तर पर है। दिन ने ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 1000 अंक गिर चुका है। कारोबार के दौरान यह 83,000 के पार चला गया था। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 24 जून 2025, 09:58 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बाजार में उतार-चढ़ाव ,दिन ने ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 1000 अंक निफ्टी में 250 अंक की गिरावट …………………
Photo: UB India News Archive

इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद आज यानी मंगलवार, 24 जून को सेंसेक्स करीब 100 अंक चढ़कर 82,000 के स्तर पर है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 25,30 के स्तर पर है।

दिन ने ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 1000 अंक गिर चुका है। कारोबार के दौरान यह 83,000 के पार चला गया था। निफ्टी में भी करीब 250 अंक की गिरावट है। कारोबार के दौरान यह 25,300 के पार थ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स 3% चढ़ा है। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक से शेयर्स 1% ज्यादा चढ़े हैं। पावर ग्रिड, NTPC और ट्रेंट में 1% की गिरावट है।

निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी है। सरकारी बैंकों के शेयर में सबसे ज्यादा 1.29% की तेजी है। वहीं, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज में 1% की तेजी है। मीडिया 1.04% गिर गया है।

बाजार में उतार-चढ़ाव के 3 कारण

  1. इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर का उल्लंघन: इजराइल के सीजफायर मानने के बावजूद ईरान ने मिसाइल अटैक किया। अब इजराइली सरकार ने सेना को तेहरान पर हमला करने का आदेश दिया है। ट्रम्प ने दोनों के बीच सीजफायर का ऐलान किया था।
  2. क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट: आज क्रूड ऑयल की कीमतें 2% तक गिरकर 67.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। ब्रेंट क्रूड प्राइस 1.8% गिरकर 67.17 प्रति बैरल पर आ गया है। संघर्ष शुरू होने के बाद तेल की कीमतें 10% तक बढ़ गई थी।
  3. विदेशी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी: विदेशी निवेशकों का सपोर्ट बाजार को मजबूती दे रहा है। FIIs ने सोमवार को घरेलू इक्विटी में नेट 5,591.77 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

एशियाई बाजारों में 2.5% तक की तेजी, अमेरिकी भी चढ़े

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.08% ऊपर 38,769 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 2.48% चढ़कर 3,089 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.02% चढ़कर 24,168 के स्तर पर है। वहीं, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96% ऊपर 3,414 पर कारोबार कर रहा है।
  • 23 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.89% चढ़कर 42,582 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.94% ऊपर 19,631 पर और S&P 500 0.96% चढ़कर 6,025 पर बंद हुए।

23 जून को विदेशी निवेशकों ने 5,592 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 23 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 5,591.77 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,874.38 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
  • जून महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में ₹9,488.98 करोड़ और घरेलू निवेशकों ने ₹54,911.92 करोड़ की नेट खरीदारी है।
  • मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰