ऑपरेशन सिंदूर को तुर्की का दुश्मन ग्रीस एक केस स्टडी के तौर पर क्यो देख रहा है ?

क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की मदद करने वाले तुर्की के खिलाफ भारत का ‘ऑपरेशन’ शुरू हो गया है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारतीय वायुसेना के प्रमुख अमर प्रीत सिंह ग्रीस के दौरे पर पहुंचे हैं। ग्रीस और तुर्की के बीच के रिश्ते काफी खराब रहे हैं और लंबे समय से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 24 जून 2025, 11:59 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ऑपरेशन सिंदूर को तुर्की का दुश्मन ग्रीस एक केस स्टडी के तौर पर क्यो देख रहा है ?
Photo: UB India News Archive

क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की मदद करने वाले तुर्की के खिलाफ भारत का ‘ऑपरेशन’ शुरू हो गया है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारतीय वायुसेना के प्रमुख अमर प्रीत सिंह ग्रीस के दौरे पर पहुंचे हैं। ग्रीस और तुर्की के बीच के रिश्ते काफी खराब रहे हैं और लंबे समय से मांग उठ रही थी कि तुर्की को काउंटर करने के लिए भारत को ग्रीस के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने चाहिए। ग्रीस पहुंचने पर भारतीय वायुसेना के प्रमुख एपी सिंह का स्वागत हेलेनिक एयर फोर्स (HAF) के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल दिमोस्थेनीस ग्रिगोरियादिस ने किया। दिखने में यह यात्रा एक सामान्य सैन्य सहयोग का हिस्सा लग सकती है, लेकिन इसके राजनीतिक और रणनीतिक मतलब कहीं ज्यादा हैं।

भारत और ग्रीस के बीच “इनियोचोस 23” और “इनियोचोस 25” नाम के बहुपक्षीय युद्धाभ्यास होते हैं। हालांकि ‘तरंग शक्ति’ सैन्य अभ्यास के साथ दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध पहले से ही रहे हैं, लेकिन वायुसेना प्रमुख एपी सिंह के इस दौरे के समय और उसके मतलब ने तुर्की को चिंतित कर दिया होगा। यह वही तुर्की है जो पाकिस्तान का रणनीतिक साझेदार बना हुआ है और हाल ही में भारत विरोधी आवाजों के लिए एक प्रमुख मंच बना हुआ है ग्रीस पहुंचने पर भारतीय वायुसेना प्रमुख को हेलेनिक वायुसेना (HAF) के संगठन, मिशन और ऑपरेशनल गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा दोनों देशों के बीच ऑपरेशन और ट्रेनिंग जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई है। ग्रीस दौरे के दौरान भारतीय वायु सेना प्रमुख, एचएएफजीएस के प्रमुख के साथ, हेलेनिक वायु सेना के लड़ाकू विंग के साथ-साथ तातोई में डेकेलिया एयर बेस पर हेलेनिक वायु सेना एकेडमी का दौरा करने वाले हैं।

भारतीय वायुसेना से क्या मदद चाहता है ग्रीस
इस महीने की शुरुआत ग्रीस की मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ग्रीस वायु सेना, अपने प्रशिक्षण को संभावित रूप से बेहतर बनाने के लिए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से ऑपरेशनल जानकारियां और रणनीति जानना चाहता है। ग्रीस सिटी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीस की वायुसेना चाहती है कि भारतीय वायुसेना उसके साथ पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गये ऑपरेशन के बारे में जानकारियां शेयर करे, ताकि उसे भी अपनी वायुसेना को एडवांस बनाने में मदद मिले। आपको बता दें कि तुर्की और ग्रीस के बीच के संबंध सालों से काफी तनावपूर्ण रहे हैं। चाहे वो साइप्रस विवाद हो, एजियन सागर में नौसैनिक टकराव हो या दोनों देशों के वायुसेनाओं के बीच हवाई संघर्ष। तुर्की, ग्रीस को सामरिक खतरा मानता है और पूर्वी भूमध्यसागर में ग्रीस की सैन्य गतिविधियों पर बार-बार आपत्ति जताता रहता है। भारत का ऐसे समय ग्रीस के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाना और वायुसेना प्रमुख का दौरा करना, निश्चित रूप से अंकारा के लिए एक कूटनीतिक संकेत है।

ग्रीस सिटी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने जिस तरह से पाकिस्तान के आतंकी ढांचों पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस तरह से सटीक हमले किए, उसे ग्रीस एक केस स्टडी के तौर पर देख रहा है। ग्रीक एयरफोर्स ने ग्रीस सिटी टाइम्स के मुताबिक भारत से इस ऑपरेशन की रणनीतिक जानकारी और टैक्टिकल डेटा की मांग की है , खासकर राफेल और सुखोई जैसे एडवांस्ड प्लेटफॉर्म का भारत ने जितनी सटीकता के साथ इस्तेमाल किया है। ये बताता है कि भारत ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है और तुर्की को उसी की भाषा में जवाब देने की नीति को अपनी प्लानिंग का हिस्सा बनाया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰