मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देंगे, गंगा रिवर फ्रंट का करेंगे उद्घाटन………………

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देंगे। बापू सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा-प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, यह शुरू से हमारी प्राथमिकता रही है। इसको मजबूत करने के लिए लगातार पुलिसकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 28 जून 2025, 03:52 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देंगे, गंगा रिवर फ्रंट का करेंगे उद्घाटन………………
Photo: UB India News Archive

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देंगे। बापू सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा-प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, यह शुरू से हमारी प्राथमिकता रही है। इसको मजबूत करने के लिए लगातार पुलिसकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से बहाली की जा रही है। स्वीकृत बल के अनुरूप सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा। 24 नवंबर 2005 को नई सरकार बनने के समय पुलिस में बल की संख्या मात्र 42,481 थी।

सिपाही चयन के लिए 2023 में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके लिए लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में छह चरणों में आयोजित हुई। इसमें करीब 17 लाख 87 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें 11 लाख 95 हजार 101 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा की पूरी प्रकिया के बाद अब 28 जून को नवचयनित 21 हजार 391 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपने की तैयारी है।
इसे लेकर चयनित अभ्यर्थियों के बीच खुशी का माहौल है। सभी अब शनिवार का इंतजार कर रहे हैं। इस दिन मुख्यमंत्री के हाथों चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

अपराध नियंत्रण में होगा सुधार: यह नियुक्ति बिहार पुलिस के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, क्योंकि इससे पुलिस बल की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और अपराध नियंत्रण में सुधार होगा. बिहार में पुलिस बल की संख्या बढ़ाने की दिशा में यह भर्ती अभियान एक बड़ा कदम है.

पुलिस-जनसंख्या अनुपात को बढ़ाना लक्ष्य: राज्य सरकार का लक्ष्य है कि पुलिस-जनसंख्या अनुपात को बेहतर बनाया जाए, ताकि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके. नए सिपाहियों की नियुक्ति से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी.
हजारों युवाओं को मिला रोजगार: इस भर्ती प्रक्रिया से बिहार के हजारों युवाओं को रोजगार मिला है, जो उनके और उनके परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है. सरकारी नौकरी की स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा के कारण पुलिस भर्ती युवाओं के बीच हमेशा आकर्षण का केंद्र रही है.

 

गंगा रिवर फ्रंट का उद्घाटन

पटना के बख्तियारपुर में सीढ़ी घाट पर बने गंगा रिवर फ्रंट का आज सीएम नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे। मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित इस रिवर फ्रंट में धौलपुर के गुलाबी पत्थरों से सीढ़ियों का निर्माण किया गया है।

रिवर फ्रंट पर 2100 मीटर लंबा प्लांटेशन और रनिंग ट्रैक बनाया गया है। धौलपुर के गुलाबी पत्थरों से निर्मित स्तंभ शहर की सुंदरता को बढ़ा रहे हैं।

यह परियोजना मुख्यमंत्री के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि उनका बचपन सीढ़ी घाट पर गंगा नदी के किनारे बीता है। शहर से पांच किलोमीटर दूर चली गई गंगा नदी को चैनलाइज कर फिर से सीढ़ी घाट तक लाया गया है।

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और पटना डीएम डॉ त्यागराजन ने स्थल का निरीक्षण किया।

मौके पर निरीक्षण करते अधिकारी।
मौके पर निरीक्षण करते अधिकारी।

मुख्यमंत्री गंगा आरती में भी हो सकते हैं शामिल

एसडीएम चंदन कुमार के अनुसार, जीर्णोद्धार के बाद तैयार किया गया यह रिवर फ्रंट आम लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के गंगा आरती में शामिल होने की भी संभावना है।

स्थानीय निवासी इस परियोजना से काफी उत्साहित हैं। शाम के समय यहां घूमने आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

स्थानीय मनोज कुमार ने कहा कि लगभग 2 किलोमीटर लंबा पाथवे बनाया गया है। पहले यहां बच्चे नहाने के क्रम में डूब जाते थे। यहां पहले तलहटी को लेवल में लाकर के पानी छोड़ा गया है। अब बख्तियारपुर के किनारे गंगा नदी की धारा बहेगी।

कल के कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है।
कल के कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है।

‘हमने सुना है सीएम भी यहां आते थे’

रेणु देवी ने बताया कि बख्तियारपुर में कहीं ऐसी सुविधा नहीं थी हम लोगों ने सुना है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यही नहाने आया करते थे। हम सभी लोग चाहते हैं कि मुख्यमंत्री फिर से बख्तियारपुर में ही आकर रहे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰