1400 दिल्‍लीवालों के लिए आज रेखा गुप्‍ता कर दी दिवाली ………..

देश की राजधानी दिल्‍ली की रेखा गुप्‍ता की सरकार ने हजारों-लाखों दिल्‍लीवालों के लिए रविवार 6 जुलाई 2025 का दिन यादगार बना दिया. सीएम रेखा गुप्‍ता ने बताया कि आयुष्‍मान भारत स्‍कीम के तहत अभी तक 4 लाख लोगों का रजिस्‍ट्रेशन किया जा चुका है. इसके अलावा उन्‍होंने आरोग्‍य मंदिर को लेकर भी बड़ी जानकारी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 6 जुलाई 2025, 10:09 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
1400 दिल्‍लीवालों के लिए आज रेखा गुप्‍ता कर दी दिवाली ………..
Photo: UB India News Archive

देश की राजधानी दिल्‍ली की रेखा गुप्‍ता की सरकार ने हजारों-लाखों दिल्‍लीवालों के लिए रविवार 6 जुलाई 2025 का दिन यादगार बना दिया. सीएम रेखा गुप्‍ता ने बताया कि आयुष्‍मान भारत स्‍कीम के तहत अभी तक 4 लाख लोगों का रजिस्‍ट्रेशन किया जा चुका है. इसके अलावा उन्‍होंने आरोग्‍य मंदिर को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है. सीएम रेखा गुप्‍ता ने बताया कि दिल्‍ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में 100 आरोग्‍य मंद‍िर बनकर तैयार हो चुके हैं. इनमें से 34 आरोग्‍य मंदिर ने काम करना शुरू कर दिया है. इसका मतलब यह हुआ कि 34 आरोग्‍य मंदिरों में लोगों का इलाज प्रारंभ हो चुका है. इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने एक और बड़ा ऐलान किया है. उन्‍होंने दिल्‍ली के विभिन्‍न अस्‍पतालों में कार्यरत 1400 नर्सों को परमानेंट करने की घोषणा भी की है. इस मौके पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. बता दें कि दिल्‍ली सरकार ने आयुष्‍मान भारत कार्ड धारकों को 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर देने की घोषणा की है.

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने रविवार को बड़ी घोषणा की है. उन्‍होंने कहा, ‘आज तक लगभग 4 लाख लोगों का रजिस्ट्रेशन आयुष्मान हो चुका है. 2258 लोगों का अस्पताल में इलाज हो चुका. इसके साथ ही 108 अस्पताल आयुष्‍मान भारत स्‍कीम के पैनल पर हैं. एक-एक काम जनता के हित में हुआ है. आरोग्य का पैसा जो केंद्र ने दिल्ली को दिया था, उन्होंने (आप सरकार) अपने अहम और वहम में 1750 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नहीं किया.’ सीएम रेखा गुप्‍ता ने आगे कहा, ‘मैं हेल्‍थ मिनिस्‍टर साहब को खुशी से बताना चाहती हूं कि अब तक 100 आरोग्य मंदिर तैयार हो चुके हैं. इनमें से 34 को शुरू किया जा चुका है. 70 आरोग्‍य मंदिर को अगले कुछ दिनों में शुरू कर दिया जाएगा. मार्च 2026 तक 1100 आरोग्य मंदिर हम दे चुके होंगे.’

1400 नर्स परमानेंट
सीएम रेखा गुप्‍ता ने यह भी बताया कि दिल्‍ली में किस हिसाब से आरोग्‍य मंदिर ओपन होंगे. उन्‍होंने बताया कि एक लोकसभा में 150 और एक विधानसभा में 15 आरोग्य मंदिर बनने हैं. इसके अलावा उन्‍होंने बताया कि दिल्ली के प्रत्येक अस्पताल में जन औषधि केंद्र खुलवा दिए गए हैं. इसके साथ ही दिल्‍ली की सीएम ने एक और बड़ा ऐलान किया है. उन्‍होंने कहा कि पिछली सरकार ने एक भी नौकरी नहीं दी. अब हमारी सरकार 1400 नर्सों को आज (यानी रविवार) पक्की नौकरी दे रही है. सीएम रेखा गुप्‍ता ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी रहे मौजूद
इस मौके पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. उन्‍होंने कहा ’70 साल के बुजुर्गों को अंतिम सांस तक स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया है. किसी भी आय वर्ग के बुजुर्ग को मुफ्त इलाज मिलेगा. सही व्यक्ति को सही जगह बैठाने का क्या असर होता है मैं आपको बताता हूं. साल 1997 में हेल्थ पॉलिसी आई जिसमें था कि पहले तुम बीमार पड़ो फिर हम तुम्हारी चिंता करेंगे. साल 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, मैं स्वास्थ्य मंत्री बना और 2017 में हम न‌ई हेल्थ पॉलिसी लाए कि हम पहले प्रिवेंट करेंगे. इसके बाद क्योर करेंगे. उसी में से निकला आयुष्मान आरोग्य योजना‌. दूर तक की सोचने वाला आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलते हैं. चट मंगनी, पट ब्याह करके राजनीति करने वाले मोहल्ला क्लिनिक खोलते हैं.’ जेपी नड्डा ने आगे कहा कि हम 30 साल की उम्र में ही लोगों की हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग की जाएगी. अभी तक 18 करोड़ की स्क्रीनिंग कर चुके हैं. अब दिल्ली दिल्ली के सभी विधायकों और सांसदों की जिम्मेदारी होगी कि वो 30 साल वाले लोगों को आरोग्य मंदिर लेकर के आए.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰