ऑपरेशन सिंदूर में राफेल को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को दसॉल्ट ने किया खारिज ……….

फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) के CEO एरिक ट्रैपियर ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय राफेल को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया है. कंपनी के सीईओ ने इस बारे में स्पष्ट किया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक राफेल लड़ाकू विमान पाकिस्तान के किसी हमले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 8 जुलाई 2025, 12:44 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ऑपरेशन सिंदूर में राफेल को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को दसॉल्ट ने किया खारिज  ……….
Photo: UB India News Archive

फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) के CEO एरिक ट्रैपियर ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय राफेल को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया है. कंपनी के सीईओ ने इस बारे में स्पष्ट किया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक राफेल लड़ाकू विमान पाकिस्तान के किसी हमले की वजह से नहीं, बल्कि ऊंचाई पर हुई तकनीकी खराबी के कारण खोया था.

PAF ने सिर्फ किया दावा, पर नहीं दिए कोई सबूत

भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मई से शुरू हुई झड़प और भारत की ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी एयर फोर्स (PAF) ने यह दावा किया था कि उसने भारतीय वायुसेना के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया और उनमें तीन राफेल फाइटर जेट भी शामिल थे. पाकिस्तान ने कहा था कि उसने राफेल जेट को मार गिराने के लिए J-10C मल्टी-रोल लड़ाकू विमान से PL-15E लॉन्ग-रेंज मिसाइलों को लॉन्च किया था. हालांकि, पाकिस्तान ने अपने दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया था.

दसॉल्ट एविएशन के सीईओ ने क्या दिया बयान?

राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने पाकिस्तान के उस दावे को झूठा और निराधार करार दिया, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के तीन राफेल विमानों को मार गिराया.

फ्रांसीसी वेबसाइट Avion Chasse ने ट्रैपियर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा, ‘झड़प के दौरान एक राफेल विमान को नुकसान जरूर हुआ था, लेकिन वह दुश्मन की किसी कार्रवाई से नहीं, बल्कि ऊंचाई पर तकनीकी खराबी के कारण हुआ था.’ उन्होंने कहा, ‘दसॉल्ट के स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम ने भी इस बात की पुष्टि की कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ऊंचाई पर संघर्ष करते हुए विमान में किसी भी तरह का शत्रुतापूर्ण संपर्क दर्ज नहीं किया गया.’

ट्रैपियर ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डसॉल्ट को जो फ्लाइट लॉग्स भेजे गए, उनमें भी लड़ाई के दौरान किसी गोलीबारी से जुड़े नुकसान का कोई संकेत नहीं थे.’

डसॉल्ट कभी अपनी ऑपरेशनल नुकसान को नहीं छिपाती: CEO

डसॉल्ट के सीईओ एरिक ट्रैपियर का बयान ऐसे समय पर सामने आया है कि जब राफेल विमानों को लेकर जानबूझकर गलत सूचनाएं फैलाने की बात सामने आ रही है. ट्रैपियर ने यह भी कहा कि डसॉल्ट एविएशन ने कभी भी अपने विमानों से जुड़े किसी भी ऑपरेशनल नुकसान को नहीं छिपाया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰