अवैध धर्मांतरण की आड़ में डेमोग्राफी चेंज कर रहा था छांगुर बाबा ………………

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में अवैध धर्मांतरण के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद जांच एजेंसियों ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस रैकेट के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को 500 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग प्राप्त हुई, जिसमें से 300 करोड़ रुपये का लेनदेन नेपाल के बैंक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 जुलाई 2025, 08:47 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अवैध धर्मांतरण की आड़ में डेमोग्राफी चेंज कर रहा था छांगुर बाबा ………………
Photo: UB India News Archive
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में अवैध धर्मांतरण के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद जांच एजेंसियों ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस रैकेट के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को 500 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग प्राप्त हुई, जिसमें से 300 करोड़ रुपये का लेनदेन नेपाल के बैंक खातों के जरिए हुआ. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), यूपी एटीएस, और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सक्रिय रूप से जांच कर रही हैं.

जांच एजेंसियों को संदेह है कि छांगुर बाबा के नेतृत्व में चल रहे इस अवैध धर्मांतरण नेटवर्क को पिछले तीन वर्षों में 500 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग मिली, जिसमें से 200 करोड़ रुपये का हिसाब-किताब मिल चुका है. शेष 300 करोड़ रुपये का लेनदेन नेपाल के सीमावर्ती जिलों-नवलपरासी, रूपाडीह, और बांके-में खोले गए करीब 100 बैंक खातों के जरिए हुआ. इन खातों में पाकिस्तान, दुबई, सऊदी अरब, और तुर्की से धनराशि भेजी गई.
डेमोग्राफी चेंज करना चाहता था छांगुर बाबा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस रैकेट में शामिल एजेंटों ने 4 से 5 प्रतिशत कमीशन पर नेपाल के बैंक खातों से नकदी निकालकर सीधे छांगुर बाबा तक पहुंचाई. इसके लिए कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया. यूपी के ADG लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश ने बताया कि छांगुर बाबा धर्मांतरण की आड़ में इलाके की डेमोग्राफी चेंज करना चाहता था. इसके लिए उसने हनी ट्रैप गैंग भी बना रखी थी. इस अवैध धर्मांतरण के लिए उसे विदेशों से फंडिंग मिल रही थी. जांच में इसके तार नेपाल से जुड़ रहे हैं. अमिताभ यश ने बताया कि कस्टडी रिमांड के दौरान उसके द्वारा विदेशी फंडिंग अवैध कमाई से अर्जित की गई संपत्तियों को चिन्हित कर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी.
बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन

जांच में छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों के 40 से अधिक बैंक खातों का पता चला है, जिनमें भारी मात्रा में संदिग्ध लेनदेन हुए.
नवीन रोहरा (जमालुद्दीन) के बैंक खाते

नवीन घनश्याम रोहरा, जो पहले छांगुर बाबा के साथ काम करता था और बाद में धर्म परिवर्तन कर जमालुद्दीन बन गया, के 6 बैंक खातों में 34.22 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन पाए गए. इनमें शामिल हैं:
पेटीएम बैंक (9721644723): संदिग्ध लेनदेन.

बैंक ऑफ बड़ौदा (407010023881): 16.22 करोड़ रुपये जमा, संदिग्ध.
बैंक ऑफ बड़ौदा (407010023882): 18.66 करोड़ रुपये जमा, जिसमें यूएईएक्स के जरिए 2 लाख रुपये विदेश से प्राप्त हुए. इसके अलावा, 3,32,784 रुपये एनआरई/एनआरओ खातों में भेजे गए.

आईसीआईसीआई बैंक (623501549764): संदिग्ध लेनदेन.
एचडीएफसी बैंक (50200062588062): 25 अक्टूबर 2021 से 6 जून 2024 के बीच 7,62,59,467 रुपये जमा और 7,62,59,461 रुपये निकाले गए. साथ ही, 27,000 और 25,000 रुपये विदेशी खातों में भेजे गए.

एचडीएफसी बैंक (59107192010786): 2021 से 2024 के बीच 12,28,09,454 रुपये जमा और निकाले गए. इसके अलावा, 2 लाख रुपये आईएमपीएस और 3 लाख रुपये एनईएफटी के जरिए विदेशी खातों में भेजे गए, साथ ही 2,01,636 रुपये विदेश से प्राप्त हुए.
नीतू उर्फ नसरीन के बैंक खाते

छांगुर बाबा की सबसे भरोसेमंद सहयोगी नीतू, जो अब नसरीन के नाम से जानी जाती है, के 8 बैंक खातों में 24 फरवरी से 28 जून 2021 तक 13.90 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन हुए. इनमें शामिल हैं:
बैंक ऑफ इंडिया (018710110003507): संदिग्ध लेनदेन.

पेटीएम बैंक (9702957349): प्राइम वॉलेट में लेनदेन.
बैंक ऑफ बड़ौदा (57330100011248): संदिग्ध लेनदेन.

बैंक ऑफ बड़ौदा (57330100011247): संदिग्ध लेनदेन.
बैंक ऑफ बड़ौदा (57330200000437): विदेश से 5 करोड़ रुपये जमा, संदिग्ध.

आईसीआईसीआई बैंक (632501547224): संदिग्ध लेनदेन.
एचडीएफसी बैंक (592019820107868): संदिग्ध लेनदेन.

एसबीआई (41191280651): संदिग्ध लेनदेन.
छांगुर बाबा के बैंक खाते

जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के स्थानीय स्तर पर 6 बैंक खातों का पता चला है, जिनमें से एक एसबीआई खाते में 6 लाख रुपये विदेश से जमा हुए. इसके अलावा, सऊदी अरब, शारजाह, यूएई, और दुबई के मशरेक शहर में उनके खातों का रिकॉर्ड जांच एजेंसियों को अभी तक नहीं मिला है. एटीएस पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान इन खातों का विवरण निकालने की कोशिश कर रही है.
अवैध धर्मांतरण का नेटवर्क

जांच में पता चला है कि छांगुर बाबा पिछले 15 वर्षों से अवैध धर्मांतरण के धंधे में लिप्त था. उसने अपने रिश्तेदारों और सहयोगियों के साथ मिलकर 3,000-4,000 हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया. यह नेटवर्क प्रेम जाल, नौकरी का लालच, और धमकियों के जरिए लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता था. खासतौर पर गरीब और मजबूर लोगों को निशाना बनाया जाता था. एटीएस की पूछताछ में छांगुर ने स्वीकार किया कि उसने मुंबई के नवीन घनश्याम रोहरा, उनकी पत्नी नीतू, और बेटी समाले का ब्रेनवॉश कर उनके नाम क्रमशः जमालुद्दीन, नसरीन, और सबीहा रखे. एक अन्य मामले में, अबू अंसारी ने ‘अमित’ बनकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया और उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उसका नाम अलीना अंसारी रखा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰