धर्मांतरण : यूपी मे छांगुर के साम्राज्य पर बाबा का बुलडोजर चला, महाराष्ट्र में कानून बनाने की तैयारी

यूपी के बहराइच जिले में छांगुर बाबा के साम्राज्य पर बाबा का बुलडोजर चला। धर्मांतरण के मामले में छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि छांगुर बाबा ने जाति के आधार पर धर्मांतरण के लिए अलग-अलग रेट फिक्स किया। वहीं अब सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि छांगुर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 12 जुलाई 2025, 06:59 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
धर्मांतरण : यूपी मे छांगुर के साम्राज्य पर बाबा का बुलडोजर चला, महाराष्ट्र में कानून बनाने की तैयारी
Photo: UB India News Archive

यूपी के बहराइच जिले में छांगुर बाबा के साम्राज्य पर बाबा का बुलडोजर चला। धर्मांतरण के मामले में छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि छांगुर बाबा ने जाति के आधार पर धर्मांतरण के लिए अलग-अलग रेट फिक्स किया। वहीं अब सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि छांगुर बाबा धर्मांतरण कराने के लिए अपने सहयोगियों और एजेंटों से कोड वर्ड में डील करता था। इसके अलावा नेपाल की सीमा पर संचालित होने वाले अवैध मदरसों में भी छांगुर बाबा की संलिप्तता के कयास लगाए जा रहे हैं। छांगुर बाबा का पूरा सिंडिकेट तैयार था, जो धर्मांतरण के खेल में पूरी तरह से संलिप्त था।

एजेंटों से कोड वर्ड में करता था बात

सूत्रों के मुताबिक, नेपाल सीमा से सटे अवैध मदरसों से जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पीर बाबा के तार जुड़ रहे हैं। यूपी एटीएस इस एंगल की जांच कर रही है कि कहीं अवैध मदरसों की फंडिंग जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पीर बाबा तो नहीं करता है? क्योंकि जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पीर बाबा मजहब की आड़ में धर्मांतरण का खेल खेल रहा था। वह मुस्लिम युवकों को पैसा देता था। इसके अलावा जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पीर बाबा ने हर लड़की के लिए रेट फिक्स किए थे। अभी तक यूपी एटीएस की जांच में यह निकलकर सामने आया है कि आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पीर बाबा अपने सहयोगियों और एजेंटों के साथ कोड वर्ड में फोन पर बातचीत किया करता था। यूपी एटीएस के पास इसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी है।

हर कोड वर्ड का अलग-अलग मतलब

जो कॉल रिकॉर्डिंग यूपी एटीएस की जांच में निकलकर सामने आई है, उसको डिकोड किया गया तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में पता चला कि जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पीर बाबा जब अपने किसी सहयोगी या एजेंट से फोन पर ‘मिट्टी पलटना’ शब्द का इस्तेमाल करता था, तो इसका मतलब ‘धर्मांतरण’ होता था। लड़कियों को वह ‘प्रोजेक्ट’ नाम से पुकारता था। उसकी कॉल रिकॉर्डिंग में ‘काजल’ शब्द का भी इस्तेमाल हुआ है, जिसका मतलब ‘लड़कियों को मानसिक तौर पर परेशान करो’ होता था। वहीं जब ‘दर्शन’ शब्द का इस्तेमाल होता था तो इसका मतलब ‘छांगुर बाबा से मिलवाना है’ होता था। इसके अलावा अब तक की जांच में यह भी निकल कर सामने आया है कि मजहबी संस्थाओं के जरिए जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पीर बाबा ने अपना पूरा सिंडिकेट तैयार किया। इसके अलावा विदेशी फंडिंग के माध्यम से वह धर्मांतरण का काम करता था।

महाराष्ट्र में सरकार धर्मांतरण को लेकर कानून बनाने की तैयारी में

सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि आरक्षण का लाभ केवल उसी धर्म में रहकर ही लिया जा सकता है, जिस धर्म में उन्हें आरक्षण का लाभ मिला है। यदि कोई व्यक्ति धर्मांतरण करके भी आरक्षण का लाभ ले रहा है, तो वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में राज्य सरकार कार्रवाई करेगी।

शुक्रवार को विधानसभा में बीजेपी के विधायक गोपीचंद पडलकर ने जबरन धर्मांतरण के मामलों को लेकर सरकार का ध्यान खींचा, जिस पर जितेंद्र आव्हाड सहित अन्य विधायकों ने भाग लिया।

विधायकों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जबरदस्ती या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराना एक आपराधिक कृत्य है ऐसे मामलों को रोकने के लिए और अधिक कठोर कानून बनाया जाएगा। राज्य के पुलिस महासंचालक की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को प्राप्त हुई है और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार, आरक्षण का लाभ लेने वाले व्यक्ति को उसी धर्म में रहना होगा, जिस धर्म में वह लाभ प्राप्त हुआ था।

सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए ऐसे मामलों में कार्रवाई करेगी। कुछ मामलों में यह पाया गया है कि लोग धर्म बदलकर भी आरक्षण का लाभ उठा रहे है, जो कि आदेश का उल्लंघन है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में 1608 अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। जो लाउडस्पीकर हटाए गए हैं, उनमें 1049 मस्जिदों, 48 मंदिरों, 10 चर्चों, 8 गुरुद्वारों और 147 अन्य स्थान शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ा बयान दिया। सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून लाने का आश्वासन दिया।

पूरे महाराष्ट्र में 3367 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। इस कार्रवाई के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जमा की, जिस पर कोर्ट ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। फडणवीस ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि बिना किसी विवाद या एक भी एफआईआर दर्ज किए यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत शांतिपूर्ण ढंग से की गई।

अवैध लाउडसपीकर्स के लिए एसओपी

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने अवैध लाउडस्पीकरों पर नियंत्रण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की है। उन्होंने मुंबई पुलिस को इस कार्य को बिना किसी टकराव के पूरा करने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने उठाया मुद्दा

फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात की। उन्होंने जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून लाने का आश्वासन दिया। यह मुद्दा भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने विधानसभा में उठाया था, जिसमें उन्होंने धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए सख्त कानून की मांग की थी।

डीजीपी की आई रिपोर्ट

फडणवीस ने बताया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, और इसके आधार पर जल्द ही विधायी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस संवेदनशील मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए, जबरदस्ती या लालच के जरिए धर्मांतरण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। यह कानून धर्मांतरण के दुरुपयोग को रोकने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰