सोनिया गांधी ने 15 जुलाई को बुलाई कांग्रेस की बैठक, मानसून सत्र के लिए तय होगी रणनीति…..

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के लिए 15 जुलाई को एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक उनके आवास 10 जनपथ पर होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 13 जुलाई 2025, 06:43 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सोनिया गांधी ने 15 जुलाई को बुलाई कांग्रेस की बैठक, मानसून सत्र के लिए तय होगी रणनीति…..
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के लिए 15 जुलाई को एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक उनके आवास 10 जनपथ पर होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। बता दें कि संसद के मानसून सत्र में विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करने वाला वाला है।

मानसून सत्र में पेश हो सकते हैं कई अहम बिल

बता दें कि मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। पहले यह सत्र 12 अगस्त को खत्म होने वाला था, लेकिन सरकार ने इसे एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान कई अहम बिल पेश होने की उम्मीद है, जिनमें निजी क्षेत्र को परमाणु ऊर्जा में प्रवेश की इजाजत देने वाला कानून भी शामिल है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस सत्र में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। खास तौर पर, बिहार में चुनाव आयोग के विशेष मतदाता सूची संशोधन के फैसले पर विपक्ष कड़ा एतराज जता सकता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सत्ता पक्ष को घेरेगा विपक्ष!

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और इसके बाद की कूटनीतिक कोशिशों पर भी विपक्ष द्वारा चर्चा की मांग की जा रही है। विपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर भी जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान तनाव में मध्यस्थता की बात कही थी। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ट्रंप से फोन पर बातचीत में साफ कर दिया कि भारत न तो कभी मध्यस्थता स्वीकार करता है और न ही भविष्य में करेगा।

मानसून सत्र के भी हंगामेदार रहने की उम्मीद

कांग्रेस की यह बैठक मानसून सत्र में विपक्ष की एकजुट और मजबूत रणनीति बनाने की दिशा में एक बड़ी कोशिश मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस सत्र में विपक्ष सरकार के हर कदम पर नजर रखेगा और जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगा। कांग्रेस की तैयारी देख कर लग रहा है कि संसद का मानसून सत्र भी हंगामेदार रहने वाला है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…
खास खबर

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को सौंपने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह 20 अगस्त को […]

UB India News17 अग॰
‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….
विपक्ष

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. विपक्ष के सदस्यों के नारेबाजी करने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया […]

UB India News22 जुल॰
डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष
विपक्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता अचानक पीएम मोदी के आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए. कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस दौरान पुलिस राहुल गांधी […]

UB India News21 जुल॰
23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..
खास खबर

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र लिखकर चिंता जताई है. इन दलों ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि हाल के चुनावों के नतीजे ‘जनता की इच्छा’ को नहीं दर्शाते हैं. पत्र में आरोप लगाया गया […]

UB India News3 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून
थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….
खास खबर

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, थरूर ने 21 जून को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- हमने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और हालात में आ […]

UB India News22 जून
कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..
खास खबर

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार कहा कि यह खबर स्वागतयोग्य है कि अमेरिका और ईरान एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, भले ही पूरी जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई […]

UB India News15 जून
विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..
खास खबर

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि क्या ‘इंडिया’ नाम का गठबंधन जिंदा भी है, तब सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में लगभग 25 दलों ने हिस्सा लिया। हालांकि, इसमें कोई क्रांतिकारी पहल नहीं हुई, लेकिन […]

UB India News9 जून
इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………
राष्ट्रीय

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने की विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की गई है। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने […]

UB India News8 जून