कावण यात्रा शुरू होते फ़र्ज़ी बाबाओं की बाढ़ ,उत्तराखंड पुलिस ने कई को पकड़ा

सावन का महीना शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि भगवा चोला पहन कर बहुत से अपराधी और बांग्लादेशी भी कांवड़ यात्रा में घुस आए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने ऐसे 90 लोगों को पकड़ा है, जो न साधु हैं, न ज्योतिषी, लेकिन भगवा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 13 जुलाई 2025, 02:42 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कावण यात्रा शुरू होते फ़र्ज़ी बाबाओं की बाढ़ ,उत्तराखंड पुलिस ने कई को पकड़ा
Photo: UB India News Archive

सावन का महीना शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि भगवा चोला पहन कर बहुत से अपराधी और बांग्लादेशी भी कांवड़ यात्रा में घुस आए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने ऐसे 90 लोगों को पकड़ा है, जो न साधु हैं, न ज्योतिषी, लेकिन भगवा चोला पहनकर लोगों को मूर्ख बना रहे थे। असल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश में ऑपरेशन कालनेमी चलाने का आदेश दिया है। इस ऑपरेशन के तहत ऐसे लोगों को पकड़ा जाएगा जो सावन के महीने में साधु का वेश बनाकर लोगों को ठग रहे हैं। 

देहरादून में पुलिस ने गेरूआ वस्त्र पहन कर साधु के वेश में घूम रहे एक बांग्लादेशी को पुलिस ने पकड़ा। ये शख्स घर-घर जाकर लोगों से पैसा मांग रहा था। पुलिस ने इसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम रकम बताया, लेकिन जब इसकी तलाशी ली गई तो इसके पास बांग्लादेश का पहचान पत्र मिला ।जिसमें उसका नाम रूकन रकम उर्फ शाह आलम निकला। 26 साल का ये शख्स ढाका के पास टंगाईल जिले का रहने वाला है। ऑपरेशन कालनेमी के दौरान देहरादून के SSP अजय सिंह खुद सड़कों पर निकले। सड़क किनारे कई ऐसे बाबा अपनी दुकान लगाकर बैठे थे जिनका धर्म से कोई लेना देना नहीं था। कोई भगवा पहन कर ज्योतिषी बना था, कोई भगवा चोला पहनकर आयुर्वेदिक दवा बांट रहा था, तो कोई तंत्र मंत्र का ज्ञान दे रहा था।

पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक समेत कुल 25 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया। साधु संतों ने भी मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि हरिद्वार में ही आपको कई ढोंगी बाबा मिल जाएंगे, इनका काम सिर्फ धर्म के नाम पर कमाई करना है। महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान बहुत जरूरी है। अगर बांग्लादेशी घुसपैठिए साधु के वेश में घूम रहे हैं तो ये चिंता की बात है। ये अच्छी बात है कि पुष्कर सिंह धामी ने फर्जी बाबाओं के खिलाफ मुहिम शुरू की है। ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन होना ही चाहिए जो धर्म का चोला ओढ़ कर लोगों को ठग रहे। 

इसी क्रम में उधम सिंह नगर जनपद के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिले के सभी थानों और कोतवाली के प्रभारी को निर्देशित किया था कि अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले सभी फर्जी बाबाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर पुलिस ने ऐसे 66 पीर फकीरों को हिरासत में लिया है जो अपराधिक प्रवृत्ति के थे, पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की.

ऑपरेशन कालनेमी को सफल बनाने के लिए उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनपद के सभी थानों और कोतवाली के प्रभारियों को निर्देश दिया है. ढोंगी बाबाओं और पीर फकीरों को चिन्हित करके कार्रवाई करो, जो दूसरों को धर्म की आड़ में ठगने का काम कर रहे हैं. एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 66 ढोंगी बाबाओं और पीर फकीरों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की. पुलिस द्वारा हो रही कार्रवाई के बाद से ढोंगियों में हड़कंप मच गया है.

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर पूरे प्रदेश में फर्जी बाबाओं के खिलाफ कालनेमी ऑपरेशन के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है. उधम सिंह नगर जिला पुलिस ने ऐसे 66 पीर फकीरों को चिन्हित कर उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की हैं. जो यूपी के सीमावर्ती जनपद रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत समेत अन्य जनपदों के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि पूर्व में ऐसे पीर फकीरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है जो अवैध कार्यों में लिप्त थे, आगे भी हमारी कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी.

ढोंगियों को पूर्व में भी पुलिस भेज चुकी है जेल

ऑपरेशन कालनेमी की शुरुआत से पहले भी उधम सिंह नगर जिले में पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जो धर्म की आड़ में गलत काम कर रहे थे. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मदरसे में पढ़ाने वाले एक मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जो कई नाबालिग बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना चुका था. जबकि ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने हाल ही में एक ढोंगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो लोगों के साथ ठगी के साथ साथ महिला से दुष्कर्म किया था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰