मोदी सरकार का किसानों को तोहफा ,कृषि अर्थव्यवस्था और रेन्वेबल एनर्जी के क्षेत्र में तीन बड़े फैसले …………….

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने बुधवार (16 जुलाई 2025) को तीन बड़े फैसलों को मंजूरी दी है. केंद्रीय कैबिनेट ने कृषि अर्थव्यवस्था और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में देश को मजबूत करने को लेकर ये कदम उठाए हैं. इसमें प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY), एनटीपीसी (NTPC) एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) शामिल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 16 जुलाई 2025, 10:31 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मोदी सरकार का किसानों को तोहफा ,कृषि अर्थव्यवस्था और रेन्वेबल एनर्जी के क्षेत्र में तीन बड़े फैसले …………….
Photo: UB India News Archive

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने बुधवार (16 जुलाई 2025) को तीन बड़े फैसलों को मंजूरी दी है. केंद्रीय कैबिनेट ने कृषि अर्थव्यवस्था और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में देश को मजबूत करने को लेकर ये कदम उठाए हैं. इसमें प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY), एनटीपीसी (NTPC) एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) शामिल हैं, जिसमें सरकार ने बड़ा निवेश करने की बात कही है.

कृषि योजना पर 24,000 करोड़ खर्च करेगी सरकार

धन-धान्य कृषि योजना का लक्ष्य किसानों किसान के जीवन में परिवर्तन लाना है. इसके तहत सरकार कृषि जिलों के समग्र विकास के लिए 36 केंद्रीय योजनाओं के समन्वय के माध्यम से हर साल 24,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. केंद्र सरकार के मुताबिक चाहे हॉर्टिकल्चर की योजना हो या कृषि या अन्य योजनाएं सबको एक साथ लाकर जिलों के किसान के विकास के लिए काम किया जाएगा. इसके लिए 100 जिलों का चयन किया गया है, जिसमें जिला, ब्लॉक और राज्य स्तर पर निरंतर निगरानी की जाएगी.

NLCIL और NTPC में निवेश को मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विस्तार के लिए एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) को 7,000 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दी है. इस निर्णय से NLCIL अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, NLC इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड में निवेश कर सकेगी और बदले में NIRL विभिन्न परियोजनाओं में निवेश करेगी. केंद्रीय मंत्री अश्विवनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने एनटीपीसी (NTPC) को ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में निवेश के लिए 20,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है.

शुभांशु शुक्ला की वापसी पर क्या बोले अश्विनी वैष्णव?

कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का मिशन सिर्फ एक व्यक्ति की सफलता नहीं है, यह भारत की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा की मिसाल है. इससे हमारे बच्चों और युवाओं में जिज्ञासा बढ़ेगी और वैज्ञानिक सोच विकसित होगी. इससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा विज्ञान और नवाचार को अपना करियर बनाएंगे. कैबिनेट का दृढ़ विश्वास है कि यह मिशन विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देगा. प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना देखा है, उसे नई ताकत मिलेगी.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक
पटना

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होने वाली बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी मिलने की संभावना है। बैठक में सभी विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। कैबिनेट की बैठक […]

UB India News12 अग॰
आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
पटना

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली बार बिहार कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव और विजय चौधरी के अलावा अन्य विभागों के मंत्री अधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक […]

UB India News5 अग॰
पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….
खास खबर

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 में कोई संशोधन किए जा सकते हैं. इन संशोधनों को आज कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल सकती है.साथ ही मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट […]

UB India News24 जुल॰
गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………
पटना

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति देकर ग्रामीण क्षेत्रों में 50 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक होल्डिंग टैक्स लगाने के निर्णय की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर असफल एनडीए सरकार अब राजस्व बढ़ाने के लिए […]

UB India News16 जुल॰
बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..
बिहार

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी. बैठक में खनन, शहरी विकास, पंचायत, परिवहन और धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. कैबिनेट ने दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर मोटर वाहन कर बढ़ाने के साथ ही ग्राम पंचायतों […]

UB India News16 जुल॰
सम्राट कैबिनेट की आज बैठक में कई अहम् एजेंडों पर लगेगी मुहर…………..
पटना

सम्राट कैबिनेट की आज बैठक में कई अहम् एजेंडों पर लगेगी मुहर…………..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होने वाली बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है। बैठक में सभी विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक समाप्त होने […]

UB India News15 जुल॰
सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………
पटना

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़े 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में मत्स्य क्षेत्र के लिए नई संस्था के गठन, एम्स पटना के विस्तार, केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना, […]

UB India News9 जुल॰