बेंगलुरु भगदड़ पर बड़ा खुलासा, क्या विराट कोहली तक पहुंचेगी जांच की आंच ?

बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चार जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुए भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. इस हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए थे. अब कर्नाटक सरकार की हाईकोर्ट में सौंपी गई स्टेटस रिपोर्ट ने इस मामले में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 17 जुलाई 2025, 07:05 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बेंगलुरु भगदड़ पर बड़ा खुलासा, क्या विराट कोहली तक पहुंचेगी जांच की आंच ?
Photo: UB India News Archive

बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चार जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुए भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. इस हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए थे. अब कर्नाटक सरकार की हाईकोर्ट में सौंपी गई स्टेटस रिपोर्ट ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है. रिपोर्ट के अनुसार RCB ने बिना पुलिस की अनुमति या परामर्श के विक्ट्री परेड के लिए फैन्स को आमंत्रित किया, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

यह खुलासा न केवल RCB की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह सवाल भी उठाता है कि क्या इस मामले में RCB के पूर्व कप्तान और चेहरा विराट कोहली भी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं? कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में कहा गया है कि RCB ने तीन जून को अहमदाबाद में अपनी जीत के बाद सोशल मीडिया पर सुबह 7:01 बजे एक पोस्ट के जरिए मुफ्त प्रवेश और विक्ट्री परेड की घोषणा की. यह परेड विधान सौधा से शुरू होकर चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खत्म होनी थी. यह घोषणा बिना पुलिस की अनुमति के की गई थी. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने तीन जून की शाम 6:30 बजे पुलिस से अनुमति मांगी थी, लेकिन अपेक्षित भीड़, व्यवस्था और संभावित जोखिमों की जानकारी न होने के कारण कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था. इसके बावजूद RCB ने अपने इवेंट को आगे बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप भारी भीड़ जमा हुई और गेट नंबर 1, 2 और 21 पर भगदड़ मच गई.

जांच समिति ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

जस्टिस माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, RCB, इवेंट मैनेजर डीएनए एंटरटेनमेंट और बेंगलुरु पुलिस को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आयोजकों ने स्टेडियम के गेटों को समय पर और समन्वित तरीके से नहीं खोला, जिसके कारण भीड़ ने गेट तोड़ दिए. गेट नंबर 2, 2A, 6, 7, 15, 17, 18, 20 और 21 पर बार-बार भगदड़ की स्थिति बनी.
इस हादसे के बाद RCB, KSCA और डीएनए एंटरटेनमेंट के खिलाफ लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या के आरोप में कई FIR दर्ज की गईं. कर्नाटक हाईकोर्ट ने सरकार की स्थिति रिपोर्ट को गोपनीय रखने की मांग को खारिज करते हुए इसे KSCA, RCB और डीएनए के साथ साझा करने का आदेश दिया, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो. कोर्ट ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा या गोपनीयता से संबंधित नहीं है और जनता को सच जानने का हक है.
विराट कोहली का नाम इस मामले में सीधे तौर पर नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके खिलाफ तो कुछ उनके पक्ष में पोस्ट लिख रहे हैं. इस रिपोर्ट पर RCB की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है. आरसीबी के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी निखिल सोसले के गिरफ्तार किया गया था लेकिन वह जमानत पर जेल से बाहर हैं. RCB ने ‘RCB Cares’ फंड की स्थापना कर पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰